2 दिन बाद होना था रिटायर, लेकिन सोशल मीडिया के 'क्रेज' ने कराया सस्पेंड, CM सतीशन की फोटो पर था विवाद
Kerala News: केरल में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को रिटायरमेंट से महज दो दिन पहले निलंबित कर दिया गया. आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन की एक एडिटेड और आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. राज्य खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की. रिपोर्ट में कहा गया कि यह पोस्ट समाज में गलत संदेश दे सकती है और छात्रों तथा शिक्षकों के बीच राजनीतिक ध्रुवीकरण बढ़ा सकती है. अधिकारियों ने इसे सेवा नियमों का गंभीर उल्लंघन माना. सरकार का कहना है कि सरकारी कर्मचारियों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहना चाहिए और सोशल मीडिया के इस्तेमाल से जुड़े नियमों का पालन करना अनिवार्य है.
रेट ने कर दी स्वाद फीकी... 80 रुपये की एक कप चाय! हैदराबाद के मशहूर कैफे निलोफर की नई कीमतें जानकर चौंके लोग
Niloufer Cafe Hyderabad: हैदराबाद का मशहूर कैफे निलोफर एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह उसकी लोकप्रिय चाय नहीं बल्कि उसकी नई कीमतें हैं. कैफे में एक कप चाय की कीमत 80 रुपये तक पहुंचने के बाद ग्राहकों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बहस शुरू हो गई है. कई लोगों का मानना है कि बढ़ती महंगाई और प्रीमियम ब्रांड वैल्यू के कारण कीमतों में बढ़ोतरी स्वाभाविक है, जबकि कुछ ग्राहकों ने इसे आम लोगों की पहुंच से बाहर बताया है. चाय प्रेमियों के बीच कैफे निलोफर की खास पहचान है और यहां की चाय लंबे समय से लोगों की पसंद रही है. नई कीमतों के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. कुछ लोग स्वाद और गुणवत्ता को देखते हुए कीमत को उचित बता रहे हैं, जबकि कई इसे जरूरत से ज्यादा महंगा मान रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














.jpg)




