30 या 31 मई कब मनाएं ज्येष्ठ पूर्णिमा? जानें व्रत और स्नान-दान का मुहूर्त
ज्योतिष में हर पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। अधिक मास में आने वाली पूर्णिमा और भी खास हो जाते हैं। इन दिनों ज्येष्ठ अधिकमास चल रहा है और पूर्णिमा की तिथि को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति देखने को मिल रही है। कुछ लोगों का कहना है कि यह 30 तारीख को है तो कुछ इसे 31 मई को बता रहे हैं।
अगर पंचांग के हिसाब से देखें तो पूर्णिमा तिथि 2 दिन पड़ रही है इसी वजह से लोगों में असमंजस बना हुआ है। अधिक मास जिसे पुरुषोत्तम मास के नाम से पहचाना जाता है यह बहुत ही पवित्र महीना है। इस महीने में की गई भगवान विष्णु की पूजा, जप, तप और दान कई गुना अधिक फल देता है। वहीं जब बात पूर्णिमा की हो तो ये महत्व और भी बढ़ जाता है। चलिए आपको सही तिथि की जानकारी देते हैं।
कब है ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा
ज्येष्ठ अधिक मास की पूर्णिमा तिथि 30 मई को सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगी। ये 31 मई को दोपहर 2 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। यानी कि पूर्णिमा दो दिन है लेकिन इसे उदया तिथि के नियम के मुताबिक रखा जाए तो अच्छा है।
कब रखें व्रत
जो लोग पूर्णिमा का व्रत रखते हैं वह 30 मई शनिवार को व्रत रख सकते हैं क्योंकि इस दिन चंद्रमा पूर्ण रूप में दिखाई देगा। दरअसल, व्रत का संबंध चंद्र दर्शन से माना जाता है। यही वजह है कि व्रत आज करना सही रहेगा।
कब करें स्नान दान
अगर आप स्नान दान करना चाहते हैं तो 31 मई रविवार का दिन अच्छा रहेगा। इसके लिये शुभ मुहूर्त 4 बजकर 3 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।
बहुत फलदायक है ज्येष्ठ पूर्णिमा
अधिक मास की पूर्णिमा का धार्मिक महत्व बहुत खास है। इस दिन जो व्यक्ति भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करता है, उसके जीवन में सुख समृद्धि आती है। इस दिन चंद्र देव को अर्घ्य देने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इस दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा और कथा करने का भी खास महत्व माना गया है। पूर्णिम पर तीर्थ स्नान का भी विशेष महत्व माना गया है।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।
IPL 2026 के क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स की हार ने तोड़ा वैभव सूर्यवंशी का दिल, मैच के बाद नहीं थमे आंसू, देखें वीडियो
राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2026 का खिताब जीतने का सपना क्वालीफायर-2 में टूट गया। दरअसल गुजरात टाइटंस के हाथों मिली इस हार के बाद 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पूरी तरह टूट गए, उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वैभव की यह भावुकता कैमरे में कैद हो गई और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स का इस सीजन का सफर समाप्त हो गया, मगर गुजरात टाइटंस ने तीसरी बार आईपीएल फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जहाँ उनका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।
दरअसल मैच में रियान पराग का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कुछ हद तक चौंकाने वाला रहा। राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल को सिर्फ एक रन पर पवेलियन भेज दिया। वहीं अगले ही ओवर में कगिसो रबाडा ने ध्रुव जुरेल को भी सात रन पर चलता किया, जिससे टीम पर दबाव बढ़ गया। ऐसे मुश्किल समय में वैभव सूर्यवंशी और चोट से जूझ रहे रवींद्र जडेजा ने मिलकर टीम को संभाला। जडेजा ने 35 गेंदों में 45 रन की अहम पारी खेली, जिसने स्कोरबोर्ड को गति दी।
क्वालीफायर-2 में 96 रन बनाकर आउट हुए
VAIBHAV SURYAVANSHI CRYING AFTER MATCH LOSS ????
– Feel for Vaibhav, He did everything to win for his team but God have different plans ???? pic.twitter.com/cpjiOM4gN8
— Sam (@cricsam02) May 30, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया, मगर वे शतक बनाने से चूक गए। एलिमिनेटर में 97 रन पर आउट होने वाले वैभव, क्वालीफायर-2 में भी ठीक उसी तरह 96 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी 47 गेंदों की इस शानदार पारी में उन्होंने सात गगनचुंबी छक्के और आठ चौके लगाए, जिसकी बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वैभव की यह पारी टीम की हार पर मरहम का काम करती, मगर अंततः जीत गुजरात के नाम रही।
गुजरात के बल्लेबाजों ने किया कमाल
वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 167 रनों की एक बड़ी साझेदारी की। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज इस दौरान विकेट को तरसते नजर आए, उन्हें कोई सफलता नहीं मिल रही थी। गुजरात ने इस लक्ष्य को आठ गेंद शेष रहते ही आसानी से हासिल कर लिया, जिससे राजस्थान रॉयल्स का खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया। मैच समाप्त होने के बाद वैभव सूर्यवंशी की आँखों से आंसू नहीं रुक रहे थे। वे एक कोने में जाकर बैठ गए, जहाँ उनकी भावुकता साफ झलक रही थी।
उनके साथी खिलाड़ी ने उन्हें तौलिया दिया, जिससे वे बार-बार अपनी आँखें पोंछ रहे थे। यह मार्मिक क्षण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जहाँ फैंस वैभव के प्रति सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि टीम हार गई, मगर व्यक्तिगत तौर पर वैभव का प्रदर्शन इस पूरे सीजन में अत्यंत सराहनीय रहा। हर कोई उनकी बल्लेबाजी की तारीफ कर रहा है। आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी वर्तमान में ऑरेंज कैप होल्डर हैं। उन्होंने सोलह पारियों में कुल 776 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। प्लेऑफ के दोनों महत्वपूर्ण मैचों में उन्होंने (97 और 96 रन) की शानदार पारियां खेलीं, मगर दोनों बार वे अपने शतक पूरे करने से चूक गए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News














.jpg)





