भिंड में आंधी-बारिश का कहर, दीवार-छत गिरने से 3 की मौत
मध्य प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार और शनिवार के बीच मौसम का अलग-अलग असर देखने को मिला। भिंड जिले में तेज आंधी और बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई, जबकि रीवा में यही बारिश राहत लेकर पहुंची। भिंड में तेज हवाओं के कारण मकानों की दीवारें और छतें गिर गईं, जिससे जानमाल का नुकसान हुआ।
अचानक बदले मौसम ने प्रशासन को भी सतर्क कर दिया है। कई इलाकों में पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और ग्रामीण क्षेत्रों में नुकसान की खबरें सामने आई हैं। मौसम विभाग पहले ही प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना जता चुका था। हालांकि भिंड में इसका असर काफी गंभीर रहा, जहां कई परिवारों को भारी नुकसान झेलना पड़ा।
भिंड में तेज आंधी और बारिश से मची तबाही
भिंड जिले में शुक्रवार शाम तेज आंधी और बारिश ने कई इलाकों में तबाही मचा दी। प्रशासन के अनुसार घरों की दीवार और छत गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए।
जिलाधिकारी किरोडी लाल मीना के मुताबिक अतरसोहा तहसील में एक मकान की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। वहीं भिंड तहसील के सदरीपुरा गांव में भी एक व्यक्ति की जान चली गई। गोहद तहसील के सर्वा गांव में एक महिला की मौत हुई, जबकि दो बच्चियां घायल हो गईं। प्रशासन ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का इलाज जारी है।
मौसम की मार केवल लोगों तक सीमित नहीं रही। ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत की भी खबर है। किसानों और पशुपालकों को इससे आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है और प्रभावित परिवारों को सहायता देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
दिव्यांका त्रिपाठी ने नन्हे मेहमानों का किया जोरदार स्वागत, डबल किलकारी से गूंजा एक्ट्रेस का घर
टेलीविजन को मशहूर ईशि मां यानी दिव्यांका त्रिपाठी असल जिंदगी में मां बन चुकी हैं। 26 मई को उन्होंने जुड़वा बेटों को जन्म दिया। उनकी ये डिलीवरी सी सेक्शन के जरिए हुई। जिसके बाद अब एक्ट्रेस को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
अस्पताल से छुट्टी होने के बाद दिव्यांका और विवेक अपने दोनों नन्हे शहजादों को लेकर हॉस्पिटल से बाहर निकले। इस दौरान दोनों ने मीडिया का अभिवादन किया। बता दें कि इस कपल ने अपनी शादी के 10 साल बाद बच्चों का वेलकम किया है।
रीतिरिवाजों से हुआ वेलकम
जैसे ही दिव्यांका और विवेक अपने बच्चों के साथ घर पहुंचे। एक्ट्रेस की सासू मां ने दोनों बच्चों की नजर उतारी और फिर आरती की। इसके बाद एक्ट्रेस को पैप्स के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया। बेटों के स्वागत के लिए कपल की गाड़ी फूलों से सजी हुई थी। इस दौरान एक्ट्रेस काफी खुश नजर आईं। उन्होंने मजाक में कहा हॉस्पिटल में एक ऑफर चल रहा था, एक पे एक फ्री। ये सुनकर सभी हंसने लगे।
View this post on Instagram
Video Credit: instant bollywood
शादी के 10 साल बाद बने पैरेंट्स
दिव्यांका और विवेक के लिए यह दोनों नन्हे मेहमान किसी फरिश्ते से कम नहीं है। दरअसल अपनी शादी के 10 साल बाद यह जोड़ी पेरेंट्स बनी है। टेलीविजन के पॉपुलर शो यह है मोहब्बतें के सेट पर इन दोनों की मुलाकात हुई थी। शुरुआत में हुई दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद 8 जुलाई 2016 को भोपाल में इन दोनों ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली। ये टेलीविजन की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। इन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीतते देखा जाता है।
View this post on Instagram




Mp Breaking News












.jpg)






