Responsive Scrollable Menu

फ्रेंच ओपन- जोकोविच तीसरे दौर में उलटफेर का शिकार:कैमरामैन पर भड़के, 19 साल के कोन्सेका ने 5 घंटे चले मैच में हराया

24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में उलटफेर का शिकार हो गए। उन्हें शुक्रवार रात को 19 साल के ब्राजीली खिलाड़ी जोआओ फोन्सेका ने लगभग पांच घंटे चले मैच में दो सेट से पिछड़ने के बाद 4-6, 4-6, 6-3, 7-5, 7-5 से हराया। 39 साल के जोकोविच मैच के दौरान शारीरिक रूप से संघर्ष करते नजर आए। भीषण गर्मी में उन्हें कई बार आइस पैक का इस्तेमाल करना पड़ा। एक मौके पर वे टेलीविजन कैमरा क्रू पर भी नाराज हो गए और कैमरा पीछे हटाने को कहा। जोकोविच 2 सेट जीतने के बाद हारे जोकोविच शुरुआती दो सेट जीतने के बावजूद बढ़त कायम नहीं रख सके। फोन्सेका ने चौथे सेट में हार के करीब पहुंचने के बाद शानदार वापसी की और निर्णायक सेट में भी पीछे रहने के बावजूद मुकाबला पलट दिया। 19 वर्षीय खिलाड़ी ने मैच का अंत लगातार तीन ऐस लगाकर किया और अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। फोन्सेका बोले- यह करियर का सबसे खास पल इस जीत के साथ फोन्सेका ग्रैंड स्लैम में जोकोविच को हराने वाले पहले किशोर खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही वे रोलैंड गैरोस में दो सेट से पिछड़ने के बाद जोकोविच को हराने वाले इतिहास के केवल दूसरे खिलाड़ी हैं। मैच के बाद फोन्सेका ने जोकोविच को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ खेलना और जीत हासिल करना उनके करियर का सबसे खास पल है। जोकोविच के 24 ग्रैंड स्लैम टाइटल… ----------------------------------- फ्रेंच ओपन से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… 500 प्रजाति पौधों के बीच फ्रेंच ओपन का अनोखा कोर्ट, ग्रैंड स्लैम का सबसे नया कोर्ट फ्रेंच ओपन के शोर, भीड़ और टेनिस के रोमांच से कुछ कदम दूर एक ऐसी जगह है, जहां पहुंचते ही माहौल बदल जाता है। फ्रेंच ओपन की मेजबानी करने वाले रोलां गैरो स्टेडियम के बीचों-बीच बना ऑटेय बॉटनिकल गार्डन मानो किसी दूसरी दुनिया का हिस्सा लगता है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- भारत तेजी से सैन्य ताकत बढ़ा रहा, दोनों देश मिलकर नई तकनीकों पर काम कर रहे

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि भारत तेजी से अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने के साथ सेना को आधुनिक बना रहा है। अमेरिका भी भारत के साथ मिलकर रक्षा उत्पादन और नई तकनीकों पर काम कर रहा है। सिंगापुर में एक कार्यक्रम के दौरान हेगसेथ ने कहा कि भारत हाई-एंड सैन्य ऑपरेशन संभालने के लिए मजबूत औद्योगिक और लॉजिस्टिक क्षमता तैयार कर रहा है। भारत खासकर हिंद महासागर क्षेत्र में शक्ति संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहा है। हेगसेथ ने आगे कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र दुनिया का सबसे अहम इलाका बन चुका है और यहां सुरक्षा बनाए रखने में अमेरिकी सेना की बड़ी भूमिका है। उन्होंने देशों से अपनी रक्षा तैयारियों में ज्यादा निवेश करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल में अमेरिका और चीन के रिश्ते पहले से बेहतर हुए हैं, लेकिन कोई भी देश क्षेत्र में दबदबा नहीं बना सकता।

Continue reading on the app

  Sports

Vinesh Phogat: एशियन गेम्स ट्रायल्स में विनेश फोगाट की हार, सेमीफाइनल में इस रेसलर ने किया बाहर

पेरिस ओलंपिक के फाइनल में डिस्क्वालिफाई होने के बाद विनेश करीब दो साल बाद किसी कम्पटीशन में हिस्सा ले रही थीं. इस ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए भी उन्हें काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वो इस ट्रायल में सफलता हासिल नहीं कर सकीं. Sat, 30 May 2026 16:54:01 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Abhishek Banerjee के सोनारपुर दौरे पर हंगामा! | Sonarpur Visit Protest | TMC | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T11:46:34+00:00

Abhishek Banerjee News: बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हमला ! #westbengal #bengalnews #suvenduadhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T11:47:00+00:00

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश शुरू, छाया अंधेरा | Weather | IMD Alert | Thunderstorm #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T11:45:27+00:00

Attack on Abhishek Banerjee in Bengal LIVE: अभिषेक पर फेंके अंडे! | Mamata | CM Suvendu | TMC vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T11:44:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers