Responsive Scrollable Menu

भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक में संपत्ति विवाद के चलते 6 लोगों की हत्या; 10 एकड़ जमीन को लेकर पुराना झगड़ा

कर्नाटक के विजयापुरा में संपत्ति विवाद के चलते शुक्रवार दोपहर 2 से 2:30 बजे के बीच गोविंदपुरा गांव में छह लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें से पांच लोग एक ही परिवार के थे। मृतकों की पहचान दुंडप्पा निरल (65), शिवपुत्र निरल (58), चंद्रकांत उर्फ चंदू निरल (55), राहुल निरल (25), समर्थ निरल (23) और शब्बीर अत्तार (45) के रूप में हुई है, जबकि इस घटना में अरविंद (72) और संदीप (33) नामक दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, पीड़ितों के परिवार और पास के गांव के एक अन्य परिवार के बीच करीब 10 एकड़ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिल्ली एयरपोर्ट पर ‘स्काईकास्ट सिस्टम’ का उद्घाटन किया, दुनिया के सिर्फ 18 देशों के पास ऐसी तकनीक केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर भारत के पहले ‘स्काईकास्ट सिस्टम’ का उद्घाटन किया है। ृदुनिया भर में केवल 18 देशों के पास ऐसी प्रणाली है। दिल्ली के बाद यह सिस्टम जेवर एयरपोर्ट और फिर देश के अन्य हवाई अड्डों पर लगाया जाएगा। ये सिस्टम हवा की गति, दिशा, कोहरे और हवा के उतार-चढ़ाव (टर्बुलेंस) पर पैनी नजर रखेगा। यह तकनीक पायलटों और विमान ऑपरेटरों को उड़ान भरने और लैंडिंग के दौरान करीब तीन घंटे पहले ही मौसम का सटीक अलर्ट दे देगी। पुलवामा और शोपियां में कार्डियक अरेस्ट से CRPF के दो अधिकारियों की मौत जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और शोपियां जिलों में स्थित अपने कैंपों में शुक्रवार को कार्डियक अरेस्ट के कारण केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो अधिकारियों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा के रहने वाले इंस्पेक्टर तेजपाल सिंह शाम करीब 5:00 बजे पुलवामा के लेथपोरा स्थित सीआरपीएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र (RTC) में अचेत अवस्था में पाए गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना शोपियां के ज़ैनापोरा इलाके के एक कैंप में हुई, जहां जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के निवासी 56 वर्षीय असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) एस. सिंह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। अधिकारियों ने बताया कि जब उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, तो वहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया गया। ओवैसी बोले- सड़कों पर नमाज पढ़ना गलत है, तो हर धर्म के त्योहारों पर यही नियम लागू हो AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को कहा कि अगर सड़कों पर नमाज पढ़ना गलत है, तो हर धर्म के त्योहारों को सड़क पर मनाने के लिए भी यही नियम लागू होना चाहिए। अपनी पार्टी के मुख्यालय में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिमों को हाशिए पर धकेलने और उन्हें दोयम दर्जे का नागरिक बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 25 का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि जब उत्तराखंड से दिल्ली तक धार्मिक यात्राएं निकाली जाती हैं और सड़कें बंद हो जाती हैं, तब उन पर आपत्ति क्यों नहीं जताई जाती, जबकि सड़कों पर पढ़ी जाने वाली नमाज बहुत कम समय के लिए होती है।

Continue reading on the app

ट्विशा केस- गिरफ्तार रिटायर्ड जज का आखिरी फैसला सुर्खियों में:फैज कुरैशी हत्याकांड में आरोपी बरी; कोर्ट ने कहा-FSL रिपोर्ट से संलिप्तता साबित नहीं हुई

एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई की कार्रवाई के बाद पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शुक्रवार को सीबीआई ने गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को स्पेशल कोर्ट में पेश किया। जांच एजेंसी ने दोनों की पांच-पांच दिन की पुलिस रिमांड मांगी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अब गिरिबाला सिंह के न्यायिक करियर के आखिरी फैसले की भी चर्चा तेज हो गई है। यह फैसला भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र के चर्चित फैज कुरैशी हत्याकांड से जुड़ा था, जिसमें अदालत ने आरोपी शफीक कुरैशी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था। गिरिबाला सिंह ने 13 फरवरी 2023 को यह फैसला सुनाया था। अपने आदेश में अदालत ने कहा था कि अभियोजन पक्ष हत्या का आरोप संदेह से परे साबित नहीं कर सका। कोर्ट के मुताबिक, मामले में पेश किए गए प्रत्यक्षदर्शी गवाह, वैज्ञानिक साक्ष्य और एफएसएल रिपोर्ट आरोपी की संलिप्तता को स्पष्ट रूप से प्रमाणित नहीं कर पाए। 2021 में हुआ था फैज कुरैशी हत्याकांड अभियोजन के अनुसार, 25 जुलाई 2021 की रात करीब 9 बजे तलैया थाना क्षेत्र स्थित ईदगाह स्कूल ग्राउंड के पास फैज कुरैशी पर चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल फैज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने पर गहरे घाव और अत्यधिक रक्तस्राव से मौत होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी शफीक कुरैशी को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान आरोपी से कथित तौर पर चाकू, कपड़े और अन्य सामग्री जब्त की गई थी। मामले में एफएसएल जांच भी कराई गई थी। अदालत में पलट गए थे गवाह मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष को बड़ा झटका तब लगा, जब प्रमुख प्रत्यक्षदर्शी गवाह अमान कुरैशी, अफसान कुरैशी, जीशान और समीर अदालत में अपने पुराने बयानों से मुकर गए। किसी भी गवाह ने अदालत में यह स्वीकार नहीं किया कि उन्होंने आरोपी को फैज कुरैशी पर हमला करते देखा था। कई गवाहों ने पुलिस कार्रवाई, जब्ती पंचनामा और विवेचना प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। अदालत ने अपने फैसले में माना कि केवल पुलिस अधिकारियों के बयानों और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। एफएसएल रिपोर्ट भी नहीं बनी मजबूत आधार कोर्ट ने कहा था कि एफएसएल रिपोर्ट भी आरोपी की संलिप्तता को स्पष्ट रूप से स्थापित नहीं कर सकी। वैज्ञानिक साक्ष्य अभियोजन के दावों को मजबूती नहीं दे पाए। अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के उस सिद्धांत का भी उल्लेख किया, जिसमें कहा गया है कि अभियोजन को अपना मामला ठोस साक्ष्यों के आधार पर साबित करना होता है और आरोपी को हर उचित संदेह का लाभ दिया जाना चाहिए। इन्हीं आधारों पर अदालत ने शफीक कुरैशी को धारा 302 के आरोप से दोषमुक्त कर दिया था। ट्विशा की आखिरी फिल्म रिलीज से पहले मौत इधर, ट्विशा शर्मा की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक का माहौल है। ट्विशा ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में तेजी से पहचान बनाई थी और उनकी आखिरी फिल्म आने वाले महीनों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म सेना की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है, जिसे लेकर ट्विशा काफी उत्साहित थीं। को-एक्टर ने लिखा भावुक पोस्ट फिल्म के अभिनेता और तेलुगु स्टार विराज चीलम ने सोशल मीडिया पर ट्विशा को याद करते हुए भावुक पोस्ट साझा की है। उन्होंने लिखा कि ट्विशा की मौत की खबर ने उन्हें गहरे सदमे में डाल दिया है। विराज ने कहा कि ट्विशा ने फिल्म में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और उनकी ऊर्जा व समर्पण को पूरी टीम हमेशा याद रखेगी। उन्होंने लिखा, “हमारी फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है और ट्विशा उसका अहम हिस्सा थीं। यकीन नहीं हो रहा कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं।” ट्विशा की मौत और उससे जुड़े घटनाक्रमों ने अब फिल्म जगत से लेकर न्यायिक और जांच एजेंसियों तक हलचल मचा दी है। बता दें कि 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स में ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। ऋषिकेश में ट्विशा की अस्थियां विसर्जित ट्विशा शर्मा के परिजन ने शुक्रवार को ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी में उनकी अस्थियों का विसर्जन किया। इस दौरान परिवार ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक रस्में निभाईं। मामले के दो महत्वपूर्ण कानूनी पहलू 1. पूर्व जज की गिरफ्तारी में अपनाई विशेष प्रक्रिया गिरिबाला की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने इसकी सूचना प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को दी। मामला पूर्व न्यायिक अधिकारी से जुड़ा था, इसलिए गिरफ्तारी संबंधी औपचारिकताओं को लेकर हाई कोर्ट से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन तत्काल संपर्क नहीं हो सका। सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तारी की कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। 2. ट्रायल किस अदालत में चलेगा, स्पष्ट नहीं भोपाल में सीबीआई मामलों के लिए अलग से अधिसूचित अदालत नहीं है। यहां संचालित विशेष सीबीआई कोर्ट मुख्य रूप से आर्थिक अपराधों से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई करती है। ऐसे में ट्विशा शर्मा मामले की नियमित सुनवाई किस अदालत में होगी, इसे लेकर मंथन जारी है। कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है।

Continue reading on the app

  Sports

मैं मायूस हूं... वैभव सूर्यवंशी के लिए अश्विन का फूटा दर्द, रियान पराग की लगाई जमकर लताड़

R Ashwin on Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए आईपीएल 2026 का सीजन धमाकेदार रहा. हालांकि, उनके दमदार प्रदर्शन के बावजूद टीम क्वालिफायर-2 में पहुंचकर हार गई है. वैभव ने टीम के लिए एलिमिनेटर और क्वालिफायर दोनों में शानदार खेल दिखाया. ऐसे में टीम के फाइनल में नहीं पहुंचने अश्विन ने सूर्यवंशी के लिए निराशा जाहिर की है. Sat, 30 May 2026 10:13:46 +0530

  Videos
See all

Saharanpur: शिवालिक पहाड़ियों से आया पानी सैलाब, शाकंभरी देवी क्षेत्र में दो महिलाओं की मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T05:21:28+00:00

Ghaziabad Murder News LIVE: बकरीद के दिन UP में सबसे बड़ी हत्या! | Hindu Boy Murder | Surya Chauhan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T05:31:33+00:00

CM Yogi Final Warning LIVE: 'Hindu को टच मत करना' योगी का Ultimatum | Bakrid | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T05:16:59+00:00

Surya Murder in Ghaziabad :सूर्या हत्याकांड में पुलिस का एक्शन, पुलिस ने 3 लोगों को लिया हिरासत में| #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T05:30:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers