UPSC Mains 2026: अब सिर्फ Static पढ़ना काफी नहीं, PYQ बता रहे हैं परीक्षा किस दिशा में जा रही है
UPSC को समझने का सबसे भरोसेमंद रास्ता उसके पिछले प्रश्नपत्रों से होकर जाता है. पिछले 4-5 वर्षों के PYQ बताते हैं कि परीक्षा की भाषा, विषयों का चयन और उत्तरों की अपेक्षा किस तरह बदली है. उपासना सरीन के विश्लेषण से समझिए UPSC Mains 2026 का संभावित pattern.
The post UPSC Mains 2026: अब सिर्फ Static पढ़ना काफी नहीं, PYQ बता रहे हैं परीक्षा किस दिशा में जा रही है appeared first on Prabhat Khabar.
Swami Ramdev Health Tips: डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करेंगे स्वामी रामदेव के बताए ये योगासन, साथ अपनाएं ये आसान टिप्स
Swami Ramdev Health Tips: डायबिटीज की बीमारी इन दिनों बहुत आम हो चुकी है. भारत देश इस बीमारी का मुख्य केंद्र भी बन गया है. एक समय था जब शुगर की बीमारी सिर्फ बुजुर्गों को हुआ करती थी लेकिन अब डायबिटीज कम आयु में भी होने लगी है. छोटे बच्चे भी शुगर की बीमारी से पीड़ित होने लगे हैं. ऐसे में आपको इस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए घरेलू उपायों को भी अपनाना चाहिए. स्वामी रामदेव जो दशकों से पतंजलि कंपनी के संस्थापक है. उन्होंने पतंजलि को सफल करने में खूब मेहनत की है. इस ब्रांड को उन्होंने देश से विदेश तक पहुंचाया है. स्वामी रामदेव पर भरोसा करना सिर्फ उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पाद नहीं बल्कि उनके द्वारा आम जनमानस को योग और घरेलू उपायों के बारे में बताना है. इनकी मदद से महंगी और साइड-इफेक्ट्स से भरी दवाओं का सेवन कम हुआ है.
भारत देश में डायबिटीज का आंकड़ा पिछले 30 सालों में 150% से ज्यादा बढ़ गया है. देश में लगभग 8 करोड़ लोग डायबिटीज के बॉर्डर पर हैं. एक छोटी सी चूक इन लोगों को शुगर का मरीज बना सकती है. इसलिए, इससे छुटकारा पाने की जरूरत है.
योगा से कंट्रोल होगी मधुमेह
योग गुरु स्वामी रामदेव के मुताबिक, कुछ ऐसे योग और प्राणायाम करने चाहिए जिनकी मदद से डायबिटीज से छुटकारा पाया जा सकता है. ऐसे में आप लोगों को मधुमेह और उससे होने वाली परेशानियों के लिए इन्हें नियमित रूप से करें.
ये भी पढ़ें- Monsoon Health Tips: बरसात के साथ बीमारियों का विस्फोट, डेंगू-मलेरिया से बचने के लिए डॉक्टर ने दी सलाह
1.सर्वांगासन
सर्वांगासन करने से आयु में वृद्धि होने के साथ-साथ आंखों की रौशनी प्रभावित होने वाली समस्या को सही रखता है. इस आसन को करने से डायबिटीज रोगियों को ब्लैक फंगस की बीमारी नहीं हो सकती है. इसके साथ ही आसन को करने थायराइड ग्रंथि सुचारू रूप से कार्य करती है. सर्वांगासन करने से मेटाबॉलिज्म और श्वसन प्रणाली का कार्य सही तरीके से होता है. ये आसन डायबिटीज रिवर्स कर सकता है.
2.शशकासन
स्वामी रामदेव के अनुसार, शशकासन करने से कब्ज, गैस, भूख न लगना, इनडाइजेशन और मधुमेह जैसी बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है. इसे करने से हृदय, फेफड़े, आंखें और मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखता है. यह मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन को सही रखता है. इससे उनकी याददाश्त में सुधार होता है. हालांकि, जिन लोगों को कमर या पीठ में दर्द होता है, उन्हें इस आसन को करने से बचना चाहिए.
3.मंडूकासन
मंडूकासन करने से पेट कम होता है. जैसा की नाम से समझा जा सकता है मंडूक यानी कि मेंढक. इसमें आपको अपने शरीर को मेंढक के आकार जैसा बनाना होता है. इसे करने से पेट की चर्बी कम होती है और नियमित रूप से इसके अभ्यास करने से दिल का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है. जब हमारे पेट के सभी अंग सही और सुचारू रूप से काम करते हैं तो शुगर की बीमारी भी रिवर्स हो जाती है. पाचन में सुधारने करने के लिए भी यह आसन बहुत फायदेमंद माना जाता है.
डायबिटीज के लक्षण (Symptoms of Diabetes)
- अचानक ज्यादा प्यास लगना
- वजन अचानक घटना
- धुंधला दिखाई देना
- ज्यादा पेशाब आना
- सिरदर्द होना
- कोई भी घाव जल्दी ना भरना
- कमजोरी होना
शुगर बढ़ने की वजह
- तनाव
- बेवक्त खाना खाना
- जंकफूड का अत्यधिक सेवन
- पानी कम पीना
- वक्त पर न सोना
- वर्कआउट न करना
- मोटापा
- जेनेटिक
ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 एक्यूप्रेशर तरीके, बाबा रामदेव से जानें आसान उपाय
Disclaimer: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








