ग्रीनफील्ड टाउनशिप में खरीद-बिक्री से रोक हटी, लेकिन… बिहार में जमीन मालिकों को राहत
Prakash Raj: वोटर लिस्ट से नाम हटने के कारण चुनाव आयोग पर बरसे प्रकाश राज; बोले- ‘मेरे पास कॉल रिकॉर्ड्स हैं, आप झूठ...’
Prakash Raj: एक्टर प्रकाश राज ने कर्नाटक में अपनी वोटर आईडी को लेकर चल रहे विवाद पर एक बार फिर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि शिकायत करने के बाद चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उन्हें फोन किया था और अपनी गलती सुधारने की बात कही थी। प्रकाश राज का कहना है कि उनके पास इस बातचीत के कॉल रिकॉर्ड्स भी हैं।
पहले मुझे पर्मानेंटली शिफ्टेड बताया
प्रकाश राज ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर करीब दो मिनट का वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर पहले उनकी वोटर आईडी का स्टेटस ‘पर्मानेंटली शिफ्टेड’ दिखाया गया था।
अभिनेता के मुताबिक, इसका मतलब था कि पुराने पते से उनका नाम हटा दिया गया है और उन्हें नए वोटर आईडी के लिए फॉर्म-6 भरकर आवेदन करना होगा। प्रकाश राज ने कहा कि जब उन्होंने इस मामले को उठाया और उनकी पोस्ट लाखों लोगों तक पहुंची, तो चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया।
अधिकारियों ने कहा- गलती हो गई
Fraand … You can’t abuse the DIGNITY of a CITIZEN #justasking pic.twitter.com/GyUvheAHO5
— Prakash Raj (@prakashraaj) August 13, 2026
प्रकाश राज ने दावा किया कि अधिकारियों ने फोन पर उनसे कहा था कि गलती हो गई है और इसे ठीक किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों ने उनसे सोशल मीडिया पर यह बताने को कहा था कि मामले को ठीक किया जा रहा है। अभिनेता ने कहा, “मेरे पास सभी कॉल रिकॉर्ड्स हैं।” प्रकाश राज ने सवाल किया कि अगर आयोग ने पहले कोई गलती नहीं की थी, तो अधिकारियों ने उनसे संपर्क कर इसे सुधारने की बात क्यों कही?
बाद में बयान बदल दिया
प्रकाश राज का आरोप है कि उसी दिन शाम को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और वेबसाइट पर उनके स्टेटस में बदलाव कर दिया। उनके मुताबिक, ‘पर्मानेंटली शिफ्टेड’ की जगह अब सिर्फ ‘शिफ्टेड’ लिखा गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद आयोग ने प्रेस के सामने बताया कि उनका नाम डिलीट नहीं हुआ था, बल्कि वह पुराने पते से दूसरी जगह शिफ्ट हुए हैं। प्रकाश राज ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आयोग अपनी बात बदल रहा है और लोगों के सामने गलत जानकारी दे रहा है।
BLO को पुराने पते पर भेजने का दावा
अभिनेता ने यह भी आरोप लगाया कि रात करीब 8:30 बजे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को उनके पुराने पते पर भेजा गया। उन्होंने दावा किया कि वहां पड़ोसियों से पूछताछ की गई और पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग भी की गई। प्रकाश राज ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे ‘ड्रामा’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में सोशल मीडिया पर यह दिखाने की कोशिश की गई कि गलती उनकी थी।
मैं सेलिब्रिटी हूं, लेकिन नागरिक भी हूं
प्रकाश राज ने कहा कि वह एक अभिनेता और सेलिब्रिटी हैं, लेकिन देश के हर दूसरे नागरिक की तरह उनके भी अधिकार हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ उनकी वोटर आईडी तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिक की गरिमा और उसके अधिकारों से जुड़ा हुआ है।
चुनाव आयोग ने क्या कहा था?
दरअसल, प्रकाश राज ने मंगलवार को दावा किया था कि कर्नाटक में चल रही Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया के दौरान बेंगलुरु की मतदाता सूची से उनका नाम हटा दिया गया है। इसके बाद बेंगलुरु सिटी सेंट्रल कॉरपोरेशन ने उनके आरोपों को गलत बताया था। अधिकारियों के अनुसार, बूथ लेवल ऑफिसर ने प्रकाश राज के नए पते की जांच की थी।
अधिकारियों का कहना था कि प्रकाश राज पुराने पते पर कई सालों से नहीं रह रहे थे। पड़ोसियों, प्रॉपर्टी मैनेजर और मकान मालिक ने भी इसकी पुष्टि की थी। इसके बाद उनका नाम पुराने पते की सूची से हटाकर नए पते पर शिफ्ट किया गया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









