Responsive Scrollable Menu

Prakash Raj: वोटर लिस्ट से नाम हटने के कारण चुनाव आयोग पर बरसे प्रकाश राज; बोले- ‘मेरे पास कॉल रिकॉर्ड्स हैं, आप झूठ...’

Prakash Raj: एक्टर प्रकाश राज ने कर्नाटक में अपनी वोटर आईडी को लेकर चल रहे विवाद पर एक बार फिर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि शिकायत करने के बाद चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उन्हें फोन किया था और अपनी गलती सुधारने की बात कही थी। प्रकाश राज का कहना है कि उनके पास इस बातचीत के कॉल रिकॉर्ड्स भी हैं।

पहले मुझे पर्मानेंटली शिफ्टेड बताया
प्रकाश राज ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर करीब दो मिनट का वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर पहले उनकी वोटर आईडी का स्टेटस ‘पर्मानेंटली शिफ्टेड’ दिखाया गया था।

अभिनेता के मुताबिक, इसका मतलब था कि पुराने पते से उनका नाम हटा दिया गया है और उन्हें नए वोटर आईडी के लिए फॉर्म-6 भरकर आवेदन करना होगा। प्रकाश राज ने कहा कि जब उन्होंने इस मामले को उठाया और उनकी पोस्ट लाखों लोगों तक पहुंची, तो चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया।

अधिकारियों ने कहा- गलती हो गई

 

प्रकाश राज ने दावा किया कि अधिकारियों ने फोन पर उनसे कहा था कि गलती हो गई है और इसे ठीक किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों ने उनसे सोशल मीडिया पर यह बताने को कहा था कि मामले को ठीक किया जा रहा है। अभिनेता ने कहा, “मेरे पास सभी कॉल रिकॉर्ड्स हैं।” प्रकाश राज ने सवाल किया कि अगर आयोग ने पहले कोई गलती नहीं की थी, तो अधिकारियों ने उनसे संपर्क कर इसे सुधारने की बात क्यों कही?

बाद में बयान बदल दिया
प्रकाश राज का आरोप है कि उसी दिन शाम को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और वेबसाइट पर उनके स्टेटस में बदलाव कर दिया। उनके मुताबिक, ‘पर्मानेंटली शिफ्टेड’ की जगह अब सिर्फ ‘शिफ्टेड’ लिखा गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद आयोग ने प्रेस के सामने बताया कि उनका नाम डिलीट नहीं हुआ था, बल्कि वह पुराने पते से दूसरी जगह शिफ्ट हुए हैं। प्रकाश राज ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आयोग अपनी बात बदल रहा है और लोगों के सामने गलत जानकारी दे रहा है।

BLO को पुराने पते पर भेजने का दावा
अभिनेता ने यह भी आरोप लगाया कि रात करीब 8:30 बजे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को उनके पुराने पते पर भेजा गया। उन्होंने दावा किया कि वहां पड़ोसियों से पूछताछ की गई और पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग भी की गई। प्रकाश राज ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे ‘ड्रामा’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में सोशल मीडिया पर यह दिखाने की कोशिश की गई कि गलती उनकी थी।

मैं सेलिब्रिटी हूं, लेकिन नागरिक भी हूं
प्रकाश राज ने कहा कि वह एक अभिनेता और सेलिब्रिटी हैं, लेकिन देश के हर दूसरे नागरिक की तरह उनके भी अधिकार हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ उनकी वोटर आईडी तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिक की गरिमा और उसके अधिकारों से जुड़ा हुआ है।

चुनाव आयोग ने क्या कहा था?
दरअसल, प्रकाश राज ने मंगलवार को दावा किया था कि कर्नाटक में चल रही Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया के दौरान बेंगलुरु की मतदाता सूची से उनका नाम हटा दिया गया है। इसके बाद बेंगलुरु सिटी सेंट्रल कॉरपोरेशन ने उनके आरोपों को गलत बताया था। अधिकारियों के अनुसार, बूथ लेवल ऑफिसर ने प्रकाश राज के नए पते की जांच की थी।

अधिकारियों का कहना था कि प्रकाश राज पुराने पते पर कई सालों से नहीं रह रहे थे। पड़ोसियों, प्रॉपर्टी मैनेजर और मकान मालिक ने भी इसकी पुष्टि की थी। इसके बाद उनका नाम पुराने पते की सूची से हटाकर नए पते पर शिफ्ट किया गया।

यह भी पढ़े- The Traitors 2 से Munawar Faruqui का पत्ता साफ: कंटेस्टेंट्स पर निकाली भड़ास, बोले- ‘तुम इनसिक्योर हो, डर था मैं आगे निकल जाऊंगा!’

Continue reading on the app

Sridevi Biography Empress: श्रीदेवी की बायोग्राफी 'एम्प्रेस' जल्द होगी लॉन्च, प्रियंका चोपड़ा ने बुक कवर की दिखाई झलक

Sridevi Biography Empress: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की जिंदगी और उनके शानदार फिल्मी सफर पर बायोग्राफी बुक रिलीज होने जा रही है। श्रीदेवी की बायोग्राफी बुक का नाम एम्प्रेस है जिसको लेकर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक बड़ा अपडेट दिया है। 13 अगस्त को श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर किताब की पहली झलक दिखाई। साथ ही दिवंगत अभिनेत्री को याद करते हुए बताया कि यह किताब जल्द ही लॉन्च होने जा रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया श्रीदेवी की बायोग्राफी का कवर
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर श्रीदेवी की बायोग्राफी का कवर साझा किया। किताब का नाम 'एम्प्रेस: द डेफिनेटिव बायोग्राफी ऑफ ​​श्रीदेवी' (Empress: The Definitive Biography of Sridevi) बताया गया है। कवर पर अमिताभ बच्चन का श्रीदेवी की प्रतिभा को लेकर दिया गया एक खास कोट भी नजर आता है। इस किताब को मशहूर अभिनेता, निर्देशक-प्रोड्यूसर धीरज कुमार ने लिखा है।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया बुका का कवर फोटो

किताब की तस्वीर साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, “आप जैसा कोई नहीं। आपकी बहुत याद आती है। स्वर्ग में जन्मदिन की बधाई।”। उन्होंने पोस्ट में श्रीदेवी और किताब के नाम का हैशटैग भी इस्तेमाल किया। प्रियंका की इस पोस्ट को श्रीदेवी के पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने भी अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर शेयर किया।

2023 में हुई थी श्रीदेवी की बायोग्राफी की घोषणा
श्रीदेवी की आधिकारिक बायोग्राफी को लेकर प्रकाशक वेस्टलैंड बुक्स ने साल 2023 में घोषणा की थी। किताब का नाम 'Sridevi: The Life of a Legend' रखा गया था। इसे लेखक धीरज कुमार लिख रहे हैं।

यह किताब श्रीदेवी के लंबे फिल्मी सफर के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी और उनके व्यक्तित्व के अलग-अलग पहलुओं को भी सामने लाने का दावा करती है। श्रीदेवी ने 1980 और 1990 के दशक में भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में अपनी खास पहचान बनाई थी।

श्रीदेवी की जिंदगी को किताब के जरिए दर्ज करने की जिम्मेदारी लेखक धीरज कुमार को दिए जाने पर बोनी कपूर ने भी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने बताया था कि धीरज कुमार श्रीदेवी के करीबी थे और अभिनेत्री उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानती थीं।

श्रीदेवी की याद आज भी सिनेमा प्रेमियों के दिलों में
श्रीदेवी ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया। 'मिस्टर इंडिया', 'चांदनी' और 'हिम्मतवाला' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय ने उन्हें भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों की कतार में खड़ा किया।

24 फरवरी 2018 को दुबई में श्रीदेवी का निधन हो गया था। वह 54 वर्ष की थीं। वह एक पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं, जहां उनका निधन हुआ। उनकी अचानक हुई मौत की खबर ने पूरे फिल्म जगत और उनके करोड़ों प्रशंसकों को गहरा सदमा दिया था।
 

Continue reading on the app

  Sports

श्रीलंका ने पकड़ी शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की कमजोरी! गॉल टेस्ट के लिए चुने 4 ऐसे गेंदबाज

श्रीलंका में टीम इंडिया के गेंदबाजों से ज्यादा बल्लेबाजों का इम्तेहान होना है. ऐसे में कप्तान गिल और ओपनर जायसवाल पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. मगर इन दोनों की कमजोरी को शायद श्रीलंका ने पहचान लिया है. Thu, 13 Aug 2026 16:18:44 +0530

  Videos
See all

Viral Video : रिहाइशी इलाके में आए मगरमच्छ का रेस्क्यू | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T11:14:51+00:00

Baby Girl Lift Rescue Viral Video: अरे बाप रे! लिफ्ट में फंस गई बच्ची |#short #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T11:10:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers