Responsive Scrollable Menu

गर्मी को कहें Bye-Bye! घर पर बनाएं दानेदार मटका कुल्फी, जानें यह Secret Recipe

भीषण गर्मी में अगर ठंडी-ठंडी मलाईदार मटका कुल्फी मिल जाएं, तो मजा ही आ जाता है। वैसे तो बाजार में कई सारी मटका कुल्फी मिलती हैं, लेकिन इनमें केमिकल, कॉर्नफ्लोर और रिफाइंड चीनी मिली होती है, जो बच्चों की सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। इन हानिकारक वाली कुल्फी का सेवन बिल्कुल न करें। अब आप घर पर ही दो चीजों से मलाई और दानेदार मटका कुल्फी बना सकते हैं। बच्चों के लिए आप दूध और गुड़ से मलाईदार मटका कुल्फी बना सकते हैं। इसे बच्चे खाना काफी पसंद करेंगे। खासकर गुड़ का यह सस्टेनेबल और देसी ऑप्शन आपकी कुल्फी को एक खूबसूरत विंटेज ब्राउन रंग और एक सोंधा सा स्वाद देता है। आइए आपको बताते कैसे आप घर पर टेस्टी मटका कुल्फी बना सकते हैं। 
 
कैसे बनाएं मटका कुल्फी?
  - इसके लिए पहले आप भरे तले की कड़ाही में 1 लीटर फुल क्रीम दूध डालें और उसे मध्यम आंच पर उबलने के लिए रख दें।
  - दूध को चलाते-चलाते तब तक पकाएं, जब तक यह आधा लीटर न हो जाए और यह गाढ़ा हो जाए।
 - दूध जब उबलता है तो कड़ाही के किनारों पर जो मलाई जमती जाए, उसे खुरचकर वापस दूध में डालते रहें। क्योंकि इसी से कुल्फी में असली दानेदार 'लच्छेदार' बनावट आएगी।
 - दूध पूरी तरह गाढ़ा हो जाए, तो आंच बंद करने के बाद 2 मिनट पहले इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं। अब गैस को बंद कर दें और दूध को पूरी तरह ठंडा होने दें।
 - उबलते हुए दूध में कभी ऊपर से गुड़ न डालें, नहीं दूध फट सकता है। जब दूध रूम टेम्परेचर पर आ जाए, तो इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें और अच्छी तरह फेंटें जब तक की गुड़ पूरी तरह पिघल न जाए।
 - तैयार हुई गाढ़े मलाईदार मिश्रण को छोटे-छोटे मिट्टी के मटकों या कुल्फी मोल्ड्स में डालें। ऊपर से कटे हुए पिस्ता छिड़क दें। फिर एल्युमिनियम फॉयल से मटके का मुंह बद अच्छे से कर दें। 
 - अब इन मटको को कम से कम 7 से 8 घंटे तक या पूरी रात डीप फ्रिजर में रख सकते हैं। आपकी बिना चीनी मलाईदार मटका कुल्फी तैयार है। 

Continue reading on the app

लेट नाइट होने वाली क्रेविंग को हैंडल करने में मदद करेंगे ये हैक्स

जब हम एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने की कोशिश कर रहे होते हैं तो उस समय सबसे बड़ा रोड़ा होता है लेट नाइट क्रेविंग्स। जब भी रात में थोड़ी देर तक जाग लो तो कुछ ना कुछ खाने का मन करता है। कभी मीठा खाने की इच्छा होती है, तो कभी चिप्स, नमकीन या इंस्टेंट स्नैक्स की। 

इस क्रेविंग के पीछे बोरियत, स्ट्रेस, नींद की कमी जिम्मेदार होती है। इस दौरान हम सभी कुछ ना कुछ उल्टा-सीधा जरूर खा लेते हैं और फिर हमें गिल्ट होता है। ऐसे में जरी है कि आप कुछ स्मार्ट फूड हैक्स आजमाएं। यह स्मार्ट फूड हैक्स लेट नाइट क्रेविंग्स को कंट्रोल करने में आपकी काफी मदद करेंगे-

इसे भी पढ़ें: Avocado Thecha Pav: Breakfast में वड़ा पाव को दें हेल्दी Twist, ट्राई करें चटपटा Avocado ठेचा पाव, देखें Recipe

खाएं मसाला मखाना

रात में कुछ क्रिस्पी खाने का मन करता है तो ऐसे में चिप्स खाने की जगह मसाला मखाना खाएं। इसे बनाने के लिए आप थोड़े घी में मखाने भून लें और ऊपर से चाट मसाला, काली मिर्च व थोड़ा पुदीना मसाला डालें। इससे आप अपनी सेहत का ख्याल भी रख पाएंगे और साथ ही, क्रेविंग्स को हैंडल करना भी आसान होगा।  

चॉकलेट बनाना टोस्ट

अगर आपके स्वीट टूथ हैं तो लेट नाइट क्रेविंग के दौरान आपको चॉकलेट खाने की जगह चॉकलेट बनाना टोस्ट बनाकर खाएं। यह टोस्ट बनाना जितना आसान है, खाने में उतना ज्यादा टेस्टी है। इसके लिए आप ब्रेड को हल्का सेंक लें और उसके ऊपर केले के टुकड़े, थोड़ा चॉकलेट स्प्रेड और ऊपर से दालचीनी पाउडर डाल लें। यह मिड नाइट क्रेविंग को हैंडल करने के लिए एक बेहद ही टेस्टी स्नैक है।

पनीर रोल

अगर आप किसी वजह से रात में देर तक जाग रहे हैं तो ऐसे में नूडल्स या फ्रोजन फूड खाने की जगह आप पनीर रोल बनाएं। इसके लिए आप रोटी बनाएं और उस पर पनीर, प्याज, शिमला मिर्च व हरी चटनी डालकर हल्का सेंक लें। यह जल्दी भी बन जाता है और इससे पेट भी भर जाता है।

बनाएं दही और फ्रूट बाउल

गर्मी के दिनों में रात में कुछ ठंडा खाने का मन करता है। अगर आप भी कुछ मीठा व ठंडा खाना चाहते हैं तो यह बनाकर देखें। इसके लिए एक कटोरी ठंडी दही में डालें और उसमें केले के टुकड़े, सेब, अनार, थोड़ा शहद और ऊपर से कुछ मेवे डालें। यह खाने में बिल्कुल डेजर्ट जैसा लगता है।

- मिताली जैन

Continue reading on the app

  Sports

MI की Captaincy पर फैंस का बड़ा सर्वे, Rohit Sharma को पछाड़ Jasprit Bumrah बने नंबर वन

मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन बेहद निराशाजनक रहा और अब टीम की कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पांच बार की चैंपियन टीम इस बार पूरे सीजन में लय में नजर नहीं आई और 14 मुकाबलों में सिर्फ चार जीत हासिल कर सकी। टीम को 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और वह लीग चरण से ही बाहर हो गई।

गौरतलब है कि लगातार खराब प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। क्रिकेट जानकारों से लेकर प्रशंसकों तक, कई लोग अब मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान को लेकर अपनी राय दे रहे हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार एक सर्वे में प्रशंसकों से पूछा गया कि इंडियन प्रीमियर लीग 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी किसे सौंपी जानी चाहिए। इस सर्वे में सबसे ज्यादा समर्थन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मिला है। करीब 44 प्रतिशत प्रशंसकों ने बुमराह को अगले कप्तान के रूप में पसंद किया है।

बता दें कि इस सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ एक मुकाबले में हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह ने टीम की कप्तानी की थी। उस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की थी और बुमराह की कप्तानी की काफी तारीफ हुई थी।

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी इस चर्चा में पीछे नहीं हैं। सर्वे में उन्हें 27 प्रतिशत से ज्यादा समर्थन मिला है। रोहित शर्मा की कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस ने पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता था और टीम को दुनिया की सबसे सफल क्रिकेट फ्रेंचाइजियों में शामिल किया था।

वहीं युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को 17 प्रतिशत और सूर्यकुमार यादव को करीब 10 प्रतिशत समर्थन मिला है। हालांकि ज्यादातर क्रिकेट जानकारों का मानना है कि मौजूदा समय में जसप्रीत बुमराह टीम के लिए सबसे संतुलित विकल्प साबित हो सकते हैं।

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने अपने इंडियन प्रीमियर लीग करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस से ही की थी। बाद में उन्हें वर्ष 2022 से पहले टीम ने रिलीज कर दिया था, जिसके बाद वह गुजरात टाइटंस के कप्तान बने। हार्दिक ने अपने पहले ही सीजन में गुजरात को चैंपियन बनाया और अगले साल टीम को फिर फाइनल तक पहुंचाया था।

इसके बाद वर्ष 2024 में हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी हुई और उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया। लेकिन यह फैसला टीम के लिए ज्यादा सफल साबित नहीं हुआ। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी।

हालांकि वर्ष 2025 में टीम ने कुछ सुधार जरूर दिखाया और अंतिम चार तक पहुंचने में सफल रही थी। मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराया था, लेकिन दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स से हारकर बाहर हो गई थी।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से मुंबई इंडियंस को बड़ी उम्मीदें थीं और माना जा रहा था कि टीम छह साल बाद खिताब जीत सकती है। लेकिन पूरे सीजन में टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और रणनीति तीनों मोर्चों पर संघर्ष करती नजर आई। हार्दिक पांड्या भी कुछ मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहे थे।

अब टीम प्रबंधन के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हार्दिक पांड्या को आगे भी कप्तानी दी जाएगी या फिर मुंबई इंडियंस नए नेतृत्व की तरफ बढ़ेगी। क्रिकेट जगत में फिलहाल जसप्रीत बुमराह का नाम सबसे मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।
Fri, 29 May 2026 23:32:25 +0530

  Videos
See all

International Viral Video: मॉस्को पहुंचे NSA अजीत डोभाल | #shorts #viralvideo #ajitdoval #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-29T23:15:06+00:00

Assam Demolition: रेलवे जमीन पर अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर | #shorts #viralvideo #hemantabiswasarma #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-29T23:00:34+00:00

West Bengal News | Aadhaar Card: TMC राज में आधार का रेट कार्ड?| #ytshorts #shorts #aadharcard #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-29T23:47:11+00:00

Iran America War Update : 5 बजते ही ईरान की अमेरिका को धमकी! | Trump | Trump on Iran | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-29T23:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers