Responsive Scrollable Menu

गर्मी में व्यायाम क्यों जरूरी? बेहतर होता है रक्त संचार और गर्मी सहन करने की क्षमता

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। गर्मियों में लोग अक्सर सोचते हैं कि पसीना आने से शरीर के सारे विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, लेकिन क्या ऐसा सच में है? हेल्थ एक्सपर्ट इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं। साथ ही बताते हैं कि गर्मियों में व्यायाम क्यों बेहद जरूरी है।

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा बताती हैं कि पसीना शरीर से हानिकारक तत्व निकालने का मुख्य जरिया नहीं है। यह काम मुख्य रूप से लीवर और किडनी करते हैं। तो फिर गर्मी में हिलना-डुलना या व्यायाम क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट के अनुसार, व्यायाम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह रक्त संचार को बेहतर बनाता है। अच्छा रक्त संचार शरीर के हर हिस्से तक पोषक तत्वों और ऑक्सीजन को पहुंचाने में मदद करता है। साथ ही लसीका तंत्र को सक्रिय रखता है, जो शरीर की सफाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

व्यायाम से मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है और शरीर गर्मी के अनुकूल खुद को ढाल पाता है। पूजा मखीजा बताती हैं कि हल्की-फुल्की गतिविधियां जैसे तेज चलना, स्ट्रेचिंग या हल्का शक्ति प्रशिक्षण भी रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने में कारगर साबित होती हैं। इससे शरीर तनाव को बेहतर तरीके से संभाल पाता है।

गर्मी में नियमित व्यायाम गर्म मौसम में शरीर को गर्मी सहन करने के लिए तैयार करता है। इससे पसीने की दक्षता बढ़ती है, प्लाज्मा की मात्रा में वृद्धि होती है, हृदय की कार्यक्षमता सुधरती है और शरीर का तापमान नियंत्रण तंत्र मजबूत होता है। नतीजतन, समय के साथ गर्मी में आपको कम थकान महसूस होती है और हीट स्ट्रेस का खतरा भी कम हो जाता है।

शोध भी इस बात की पुष्टि करते हैं। जर्नल ऑफ एप्लाइड फिजियोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, व्यायाम के साथ गर्मी के संपर्क में आने से प्लाज्मा बढ़ता है और तापमान नियंत्रण बेहतर होता है। इसी तरह फिजियोलॉजिकल रिव्यूज जर्नल में कहा गया है कि व्यायाम रक्त वाहिकाओं के कार्य को सीधे प्रभावित करता है।

गर्मी में व्यायाम कोई सजा नहीं, बल्कि समझदारी का काम है। सुबह-शाम का समय चुनें, पर्याप्त पानी पिएं, व्यायाम की तीव्रता को मौसम के अनुसार समायोजित करें और शरीर के संकेतों पर ध्यान दें। धूप में ज्यादा देर तक न रहें। गर्मी के इस मौसम में हल्की शारीरिक गतिविधि जारी रखने से न सिर्फ फिटनेस बनी रहेगी, बल्कि शरीर गर्मी को बेहतर ढंग से झेलने में भी सक्षम बनेगा।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IPL 2026: क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस, चेज किया प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर

IPL 2026 GT vs RR Qualifier-2: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के फाइनल के लिए अपनी टिकट कटा ली है. मुल्लांपुर में खेले गए क्वालीफायर-2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है. राजस्थान रॉयल्स के दिए 215 रनों के लक्ष्य को गुजरात टाइटंस ने 3 सिर्फ विकेट गंवाकर 8 गेंद शेष कहते हासिल कर लिया. आईपीएल प्लेऑफ/नॉकआउट इतिहास का यह सबसे सफल रन चेज है. गुजरात के लिए शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाया. जबकि साई सुदर्शन ने फिफ्टी लगाई. 

शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच हुई रिकॉर्ड साझेदारी

राजस्थान रॉयल्स के दिए 215 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की पारी का आगाज कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने की. दोनों ओपनर्स ने टीम को कमाल की शुरुआत की. हालांकि साई सुदर्शन का एक कैच भी छूटा, लेकिन उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 167 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई. यह आईपीएल क्वालीफायर-2 इतिहास का सबसे बड़ी साझेदारी है. इस साझेदारी ने की गुजरात टाइटंस की जीत तय कर दी थी.

साई सुदर्शन लगातार दूसरे मैचों में अजीबोगरीब तरीके से हुए आउट

हालांकि इसके बाद साई सुदर्शन लगातार दूसरे मैचों में अजीबोगरीब तरीके से आउट हो गए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ के क्वालीफायर-1 में सुदर्शन ने विकेट पर जा लगा था और आउट हो गए थे. अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालीफायर-2 में भी साई सुदर्शन फिर से इसी तरह आउट हो गए हैं. शॉट लगाने के चक्कर में उनका बल्ला विकेट पर जा लगा और आउट हो गए. सुदर्शन ने 32 गेंदों पर 58 रनों की शानदार पारी खेली. 

शुभमन गिल ने लगाया आईपीएल में पांचवा शतक

इसके बाद कप्तान शुभमन गिल एक शानदार शतक लगाकर आउट हुए. उन्हें जोफ्रा ऑर्चर ने पवेलियन भेजा. गिल ने 53 गेंदों पर 104 रनों की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. गिल का यह पांचवा शतक था. इसके बाद वाशिंगटन सुंदर 16 रन बनाकर आउट हुए. फिर राहुल तेवतिया 9 गेंद पर नाबाद 17 रन बनाकर गुजरात टाइटंस को शानदार जीत दिलाई.

31 मई को फाइनल में होगा GT का RCB से सामना

गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है. अब गुजरात टाइटंस का सामना डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगा. क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को बुरी तरह से हराया था. अब गुजरात की टीम आरसीबी से बदला लेना चाहेगी. वहीं RCB की टीम लगातार दूसरा खिताब जीतना चाहेगी. अब देखने दिलचस्प होगा कि 31 मई को कौन सी टीम ट्रॉफी को अपने नाम करती है.

वैभव सूर्यवंशी ने खेली 96 रनों की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट पर 214 रनों का स्कोर खड़ा किया था. वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदों पर 8 चौके और 7 छक्के की मदद से 96 रनों की शानदार पारी खेली. रवींद्र जडेजा नाबाद 45 रन बनाए. जबकि डेवोन फरेरा ने आखिरी में सिर्फ 11 गेंदों पर नाबाद 38 रनों की पारी खेली थी. 

यह भी पढ़ें:  वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, IPL में सबसे तेज इस कारनामे को करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड ने एकमात्र टेस्ट में आयरलैंड को रौंदा, तीन दिन में ही जीत लिया मुकाबला

NZ vs IRE Test Match Highlights: न्यूजीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट को पारी और 79 रन से जीत लिया है. कीवी टीम ने टेस्ट मैच तीसरे दिन के दूसरे सेशन में जीता. टेस्ट मैच पर नजर डालें तो आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. Sat, 30 May 2026 00:24:31 +0530

  Videos
See all

Major Gaurav Arya | 60 दिन की 'पीस डील' में क्या? | Iran-US War #shorts #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-29T21:00:21+00:00

Siddaramaiah Resigns: सिद्धारमैया की ये शर्त मानेंगे Rahul Gandhi? | DK Shivakumar | Karnataka CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-29T21:00:04+00:00

“I can’t forgive ‘poison seller’ who helped my son take his own life.” #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-29T21:30:38+00:00

Giribala Singh Arrested: ट्विशा शर्मा केस में बहुत बड़ा खुलासा! | Top News |Twisha Sharma Death Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-29T21:30:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers