Responsive Scrollable Menu

बरसात में चुपके से फैलता है चिकनगुनिया का खतरा! जानिए इस मच्छर के काटने के बाद शरीर में दिखते हैं कौन-कौन से लक्षण

Chikungunya: बारिश में सिर्फ डेंगू और मलेरिया का खतरा ही नहीं बढ़ता, बल्कि इसके साथ ही चिकनगुनिया का भी खतरा लगातार बना रहता है. ऐसे में हम आपको कुछ आम से दिखने वाले लक्षण बताएंगे, जिन्हें समय रहते पहचानना जरूरी है, ताकि आप और आपका परिवार हेल्दी रहे.

The post बरसात में चुपके से फैलता है चिकनगुनिया का खतरा! जानिए इस मच्छर के काटने के बाद शरीर में दिखते हैं कौन-कौन से लक्षण appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

Explainer: ‘Toxic’ में यश के साथ कौन-कौन? नयनतारा से कियारा तक सभी किरदारों के बारे में जानें

Toxic Movie Caste: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म का ट्रेलर 8 अगस्त को रिलीज किया गया, जिसमें यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी और कई हसीनाओं की झलक देखने को मिली.  ट्रेलर ने फिल्म की कहानी को लेकर कई सवाल भी खड़े किए है.  तो चलिए जानते हैं यश फिल्म में किस किरदार में नजर आएंगे और उनके साथ कौन-कौन सी एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं.

क्या है ‘Toxic’ की कहानी?

‘Toxic’ एक गैंगस्टर और एक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी गोवा में सेट है. फिल्म की कहानी 1940 के दशक से शुरू होकर 1970 के दशक तक की दिखाई गई है. उस समय गोवा पुर्तगालियों के शासन में था. फिल्म में इसी दौर के अपराध, गैंगस्टर्स और सत्ता की लड़ाई को दिखाया गया है. हालांकि कहानी सिर्फ मारधाड़ और गैंगवार तक सीमित नहीं है. इसके साथ एक परिवार और पिता-बेटे के रिश्ते की कहानी भी जुड़ी है. यश ने खुद बताया था कि फिल्म में बदले की कहानी भी देखने को मिलेगी, जो कहानी को और दिलचस्प बनाती है.

डबल रोल में नजर आएंगे यश

टॉक्सिक में यश राया के रोल में नजर आएंगे.  राया एक खतरनाक और ताकतवर गैंगस्टर है, जो अपराध की दुनिया में अपना दबदबा बनाता है. राया के ही इर्द-गिर्द गोवा के अंडरवर्ल्ड की कहानी घूमती है. इसके अलावा एक्टर टिकट के रोल में भी नजर आएगे. ये किरदार कहानी में पिता-बेटे के रिश्ते और बदले वाले ट्रैक से जुड़ा है. फिल्म में दोनों किरदारों के बीच क्या रिश्ता है और कहानी किस मोड़ पर बदलती है, इसे मेकर्स ने अभी पूरी तरह साफ नहीं किया है. वहीं, ट्रेलर में दोनों किरदारों की झलक ने फिल्म के सस्पेंस को और बढ़ा दिया है.

नयनतारा बनीं गंगा

फिल्म में नयनतारा (Nayanthara) गंगा के रोल में नजर आएंगी. अभी तक सामने आए उनके लुक और ट्रेलर को देखकर लगता है कि उनका रोल काफी दमदार और गंभीर होने वाला है. मेकर्स ने गंगा के किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है. ऐसे में अभी ये साफ नहीं हो पाया कि वो राया की मदद करती हैं, उसके परिवार का हिस्सा हैं या उसके खिलाफ है. हालांकि, ट्रेलर में नयनतारा के कई सीरियस सीन देखने को मिले हैं, जिससे इतना तो साफ है कि उनका किरदार कहानी में अहम होने वाला है.

ये भी पढ़ें- Toxic Trailer Release: 'टॉक्सिक' का धांसू ट्रेलर रिलीज, Yash, कियारा से लेकर नयनतारा के अंदाज ने उड़ाए होश

कियारा आडवाणी का रोल

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की बात करे तो एक्ट्रेस नादिया के रोल में नजर आएंग.  फिल्म में उनका लुक काफी अलग और स्टाइलिश है. ट्रेलर और गाने ‘Tabaahi’ में कियारा और यश की केमिस्ट्री भी देखने को मिली है. इससे पता चलता है कि नादिया का रिश्ता राया से जुड़ा हुआ है. हालांकि, वो राया की जिंदगी में सिर्फ प्यार बनकर आती हैं या आगे चलकर कहानी में कोई बड़ा बदलाव लाती हैं, इसका खुलासा फिल्म में ही होगा.

हुमा कुरैशी बनीं एलिजाबेथ

हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) के रोल की बात करे तो एलिजाबेथ बनी हैं. ट्रेलर में उनका अंदाज काफी रहस्यमयी नजर आया है. उनका लुक और सीरियस अंदाज देखकर लगता है कि एलिजाबेथ कहानी में एक खास भूमिका निभाने वाली हैं. वहीं, हुमा के रोल को लेकर भी ये साफ नहीं हो पाया है कि वो राया से कैसे जुड़ा है. 

मेलिसा का रोल प्ले कर रहीं रुक्मिणी

साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth ) को मेलिसा के रोल में देखा जाएगा.  उनका फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही इस रोल को लेकर चर्चा हो रही थी. वहीं, ट्रेलर में भी एक्ट्रेस ने काफी सुर्खियां बटोरी है. एक सीन में जब वो राया से बात करती है, वो क्लिप तो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वहीं, उनके किरदार के बारे में ज्यादा कुछ खुलासा नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें- मेघना गुलजार की फिल्मों में दिखा एक्टर्स का अनदेखा अंदाज, ‘राजी’ से ‘सैम बहादुर’ तक इन परफॉर्मेंस ने जीता दिल

यश के करीब दिखेंगी तारा सुतारिया

तारा सुतारिया फिल्म में रेबेका का रोल प्ले करेंगी. फिल्म में उनके और यश के कई रोमांटिक सीन भी है. वहीं,  उनका किरदार ग्लैमरस होने के साथ-साथ मजबूत भी नजर आ रहा है. अब रेबेका राया की दोस्त हैं, साथी हैं या उसके खिलाफ हैं, ये तो  फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा.

 

‘Toxic’ में ये कलाकार भी आएंगे नजर

फिल्म में यश और इन एक्ट्रेसेस के अलावा अक्षय ओबेरॉय टोनी और सुदेव नायर करमाडी के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, डैरेल डी'सिल्वा साल्वाडोर का रोल प्ले करते दिखेंगे. बता दें, फिल्म की कास्ट काफी बड़ी है और इसमें कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं हालांकि बाकि बचे किरदारों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. मेकर्स ने जानबूझकर कई किरदारों की जानकारी सीमित रखी है, ताकि फिल्म का सस्पेंस बना रहे.

कब रिलीज होगी ‘Toxic’?

‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’  26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म हिंदी, कन्नड़ समेत कई भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचेगी. ‘KGF’ के बाद यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक बिल्कुल अलग और डार्क अवतार में नजर आने वाले हैं. ऐसे में फैंस इसे लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. अब देखना होगा कि 26 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंचने के बाद ‘Toxic’ की ये दुनिया दर्शकों को कितनी पसंद आती है.

FAQ

1. ‘Toxic’ का नाम इतना चर्चा में क्यों है?
-यश का नया लुक और फिल्म की डार्क गैंगस्टर कहानी इसकी बड़ी वजह है.

2. ‘Toxic’ की कहानी किस दौर की है?
-फिल्म की कहानी कई दशकों में फैली है और गोवा की अंडरवर्ल्ड दुनिया दिखाती है.

3. क्या ‘Toxic’ में रोमांस भी देखने को मिलेगा?
-यश के किरदार के साथ फिल्म में रोमांटिक एंगल भी देखने को मिलेगा.

4. ‘Toxic’ को किसने डायरेक्ट किया है?
फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है.

ये भी पढ़ें- 'लोगों की परवाह मत करो', Toxic के ट्रेलर लॉन्च पर Yash ने की Kiara Advani की तारीफ, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: कोचिंग स्टाफ की फौज, बड़े-बड़े सिलेक्टर्स फिर भी टीम चुनने में गई भूल! आधी-अधूरी तैयारी के साथ गई टीम इंडिया

India vs Sri Lanka Galle Test: गॉल के जिस मैदान पर भारत-श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच होना है, वहां स्पिनर्स को खेलना आसान नहीं. जिस पिच पर स्पिनर्स औसतन 50-55 गेंद में एक विकेट निकाल लेते हैं, वहां श्रीलंका तो अपनी पूरी ताकत के साथ खेलेगा, लेकिन टीम इंडिया का क्या? Fri, 14 Aug 2026 07:35:09 +0530

  Videos
See all

Chamoli Tunnel Accident Update: चमोली टनल में लापता 3 मजदूरों को कैसे बचाएंगे? | Rescue |SDRF |Dhami #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T02:45:06+00:00

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा और सख्त | Delhi Police | Delhi Security #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T02:44:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers