Responsive Scrollable Menu

Australia के नेता Chris Minns 31 अगस्त से करेंगे भारत दौरा, व्यापार पर रहेगा जोर

ऑस्ट्रेलिया के प्रांतीय नेता क्रिस मिन्स महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय साझेदारों में एक (भारत) के साथ अपने प्रांत का आर्थिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने लिए इस माह के आखिर में एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत यात्रा करेंगे। रविवार को एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गयी। मिन्स के कार्यालय ने बताया कि न्यू साउथ वेल्स के शासनाध्यक्ष मिन्स 31 अगस्त से तीन सितंबर तक नयी दिल्ली और मुंबई की सरकारी यात्रा करेंगे।

न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) ऑस्ट्रेलिया का सबसे ज़्यादा आबादी वाला प्रांत है और इसी प्रांत में सिडनी है, जो देश का सबसे बड़ा शहर तथा एक प्रमुख वित्तीय, व्यावसायिक और शैक्षिक केंद्र है। बयान में कहा गया है कि 2024-25 में एनएसडब्ल्यू और भारत के बीच 6.87 अरब आस्ट्रेलियाई डॉलर (4.86 अरब अमेरिकी डॉलर) का व्यापार हुआ, जिससे भारत इस प्रांत का ‘सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदारों’ में से एक बन गया। मिन्स ने कहा, ‘‘मुझे गर्व है कि शासनाध्यक्ष (प्रीमियर) के तौर पर मेरी पहली विदेश यात्रा भारत की होगी।

यह हमारे रिश्तों की अहमियत और एनएडब्ल्यू में भारतीय समुदाय के बड़े योगदान को दर्शाता है।’’ सिडनी में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में मिन्स ने इस यात्रा की घोषणा की। बयान के अनुसार, मिन्स की चार दिन की भारत यात्रा का मुख्य उद्देश्य व्यापार को बढ़ावा देना, निवेश आकर्षित करना और व्यवसायों के लिए नए अवसर पैदा करने के लिए सरकारी और व्यावसायिक स्तर पर बातचीत करना होगा। भारत दौरे के बाद, मिन्स नेपाल के साथ संबंध मजबूत करने के लिए चार-पांच सितंबर को काठमांडू जाएंगे।

Continue reading on the app

UK PM Andy Burnham ने इंग्लैंड के किसानों के लिए 6.5 करोड़ पाउंड राहत पैकेज की घोषणा की

अदिति खन्ना लंदन, 16 अगस्त ब्रिटिश प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने कहा है कि इंग्लैंड के किसानों को लंबे समय तक चलने वाली लू और सूखे मौसम के असर से निपटने में मदद के लिए 6.5 करोड़ पाउंड की अतिरिक्त निधि मिलेगी। ब्रिटिश सरकार देश के बड़े हिस्सों में लंबे समय से जारी तेज गर्मी और सूखे के हालात से निपटने के लिए संघर्ष कर रही है। इस हफ्ते की शुरुआत में, बर्नहैम ने भीषण गर्मी, जंगल की आग और सूखे के हालात पर ‘कैबिनेट ऑफिस ब्रीफिंग रूम ए (कोबरा) की एक आपातकालीन मंत्री-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

कम पैदावार और फसल बर्बाद होने से प्रभावित किसानों से मुलाकात के बाद, उन्होंने शनिवार को अतिरिक्त मदद का वादा किया। बर्नहम ने कहा, “यह पांच साल में तीसरा सूखा है। बदलते मौसम की मार सबसे ज़्यादा किसानों पर पड़ रही है और उन्हें यह जोखिम अकेले नहीं उठाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, “कम आमदनी, ज़्यादा लागत और बारिश की कोई उम्मीद नहीं।

मैं इससे जुड़ी चिंता को समझता हूं। अपना अनाज उगाना राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है और मैं इसे उसी नजरिए से देखूंगा।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, “इसलिए हम अभी कदम उठा रहे हैं: खेती में मदद के लिए ज़्यादा पैसे देना, जलाशय बनवाने में सहायता करना और पानी की कमी होने पर आसानी से पानी उपलब्ध कराना।” इस हफ़्ते घोषित किए गए उपायों के पैकेज में ‘संपोषणीय खेती प्रोत्साहन 2026 के लिए अतिरिक्त पांच करोड़ पाउंड शामिल हैं, जिससे कुल बजट 29 करोड़ पाउंड हो गया है। किसानों को पानी जमा करने में मदद करने के लिए खेतों में बनने वाले जलाशयों के लिए 1.5 करोड़ पाउंड तक की राशि भी शामिल है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: पहले किया टीम का नुकसान, फिर खुद की भरपाई, श्रीलंकाई कप्तान ने लपका हैरतअंगेज कैच

श्रीलंका के कप्तान धनंजया डिसिल्वा ने ध्रुव जुरेल का कैच ऐसे वक्त में छोड़ा, जब उनकी टीम वापसी कर रही थी और टीम इंडिया बैकफुट पर थी. मगर उनकी एक गलती ने भारतीय टीम को कुछ राहत दी. Sun, 16 Aug 2026 18:59:10 +0530

  Videos
See all

Vande Matram Controversy: क्या कांग्रेस संसद से ऊपर है?| National Song | Sonia Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T13:44:52+00:00

Hormuz Strait Deal: ईरान-ओमान आए साथ, अब दनादन भारत आएंगे LPG-तेल के टैंकर! Iran-Oman deal | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T13:46:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers