केरल में मेसी का दौरा क्यों नहीं हुआ? सीएम वी.डी. सतीशन ने पिछली सरकार से मांगा जवाब
लियोनेल मेसी का केरल दौरा क्यों रद्द हुआ है? सीएम वी.डी. सतीशन ने पिछली LDF सरकार से निजी कंपनी को समझौते की अनुमति पर सवाल उठाए हैं. खेल विभाग की रिपोर्ट पर जांच जारी है.
The post केरल में मेसी का दौरा क्यों नहीं हुआ? सीएम वी.डी. सतीशन ने पिछली सरकार से मांगा जवाब appeared first on Prabhat Khabar.
PHOTOS: हरी साड़ी, हाथों में मेहंदी... Kangana Ranaut ने पहली बार मनाई तीज, दिल्ली CM रेखा गुप्ता संग लगाए ठुमके
Kangana Ranaut Teej pics: बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत का हाल ही में देसी अंदाज देखने को मिला जब उन्होंने पहली बार तीज का त्योहार खास अंदाज में मनाया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर आयोजित तीज समारोह में कंगना शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ जमकर डांस किया, झूले का आनंद लिया और हाथों पर मेहंदी भी लगवाई। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में कंगना का पारंपरिक और रंग-बिरंगा अंदाज खूब नजर आया।
महिलाओं के साथ किया डांस, झूले का भी लिया आनंद
कंगना रनौत ने तीज समारोह की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेर कीं। तीज समारोह में कंगना रनौत महिलाओं के बीच काफी सहज और उत्साहित नजर आईं। तस्वीरों में वह रेखा गुप्ता के साथ डांस करती दिखाई दीं। इसके अलावा दोनों ने साथ में झूले का आनंद भी लिया।
समारोह के दौरान कंगना ने संगीत पर डांस किया और तीज की पारंपरिक रस्मों में भी हिस्सा लिया। उनके हाथों पर लगाई गई मेहंदी ने उनके पूरे लुक को और आकर्षक बना दिया।
कंगना ने रेखा गुप्ता को बताया बड़ी बहन
कंगना ने रेखा गुप्ता के साथ अपने रिश्ते को लेकर खास बात कही। उन्होंने रेखा गुप्ता को अपनी 'बड़ी बहन' बताते हुए कहा- "मेरी पहली तीज का त्यौहार, रेखा दीदी के घर पे, सच में एक बड़ी बहन का प्यार और दुलार बिल्कुल घर जैसा अपनापन। सबको तीज की अनेक शुभकामनाए।"
हरे रंग की सिल्क साड़ी में दिखा खूबसूरत अंदाज
तीज के मौके पर कंगना ने बेहद पारंपरिक लुक चुना। उन्होंने हरे रंग की सिल्क साड़ी पहनी, जिसके पल्लू पर ऑरेंज-पीच शेड और खूबसूरत फ्लोरल व नेचर इंस्पायर्ड डिजाइन नजर आए। साड़ी के बॉर्डर का पिंक टोन उनके लुक को और निखार रहा था।
ज्वेलरी की बात करें तो कंगना ने चोकर नेकलेस के साथ मैचिंग ईयररिंग्स और हाथों में कई चूड़ियां पहनीं। माथे पर छोटी लाल बिंदी और बन बंधे बालों ने उनके पारंपरिक लुक को पूरा किया। मेहंदी लगे हाथों के साथ उनका तीज लुक पूरी तरह फेस्टिव नजर आया।
राजनीति और फिल्मों को लेकर भी चर्चा में कंगना
कंगना रनौत इन दिनों राजनीति और फिल्मों, दोनों वजहों से सुर्खियों में हैं। भाजपा सांसद के तौर पर उनके बयानों को लेकर अक्सर राजनीतिक चर्चाएं होती रहती हैं। हाल ही में जेन जी प्रदर्शनकारियों से जुड़ी उनकी टिप्पणियों ने भी काफी ध्यान खींचा था।
वहीं, फिल्मी करियर की बात करें तो कंगना जल्द ही आर. माधवन के साथ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी। दोनों की जोड़ी इससे पहले 'तनु वेड्स मनु' और इसके सीक्वल में दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी है। इसके अलावा कंगना की हालिया फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के ओटीटी प्रीमियर को लेकर भी चर्चा बनी हुई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










