Responsive Scrollable Menu

ध्रुव राठी पर भड़कीं अनुपमा फेम एक्ट्रेस:PM मोदी पर दिए बयान पर नाराजगी जताई; कहा- देश को विदेश में बैठे यूट्यूबर की जरूरत नहीं

टीवी सीरियल 'अनुपमा' फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने यूट्यूबर ध्रुव राठी की एक पोस्ट पर कड़ी आपत्ति जताई है। ध्रुव राठी ने 19 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी जाएं, उन्हें हर जगह शर्मिंदा किया जाना चाहिए। इस बयान के छह दिन बाद सोमवार को बीजेपी नेता और एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने ध्रुव राठी पर निशाना साधते हुए एक लंबा नोट लिखा। उन्होंने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे सम्मानित नेता बताया और कहा कि भारत को विदेश में बैठकर देश का मजाक उड़ाने वाले यूट्यूबर की जरूरत नहीं है। बोलीं- पीएम मोदी को दुनिया से मिला सम्मान रूपाली गांगुली ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुने हुए नेता हैं। वे पिछले 25 सालों से लगातार चुनाव जीत रहे हैं, पहले मुख्यमंत्री और अब प्रधानमंत्री के रूप में। दुनियाभर के देश उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज चुके हैं। भारत के करोड़ों लोग उनसे बेहद प्यार और सम्मान करते हैं। ऐसे सम्मानित नेता के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना स्वीकार्य नहीं है। ध्रुव राठी ने लिखा- मोदी को शर्मिंदा करें यूट्यूबर ध्रुव राठी ने 19 मई को एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि मोदी जहां भी जाएं, उन्हें हर जगह शर्मिंदा किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री बनने के बाद पिछले 12 साल में उन्होंने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है। ध्रुव राठी ने आगे लिखा कि वे दूसरे देशों के विदेशी पत्रकारों से भी कहेंगे कि वे पीएम मोदी से जहां भी मिलें, उनसे सवाल जरूर पूछें। उन्हें लोगों के सामने जवाब देने के लिए मजबूर करें। ध्रुव राठी के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई थी। पत्रकार के वीडियो के बाद शुरू हुआ विवाद यह पूरा विवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे के बाद शुरू हुआ। ओस्लो में नॉर्वे की पत्रकार हेले लेंग ने प्रधानमंत्री से भारत में मानवाधिकारों और लोकतंत्र को लेकर सवाल पूछने की कोशिश की थी। इस दौरान पीएम मोदी बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए थे। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया था, जिसके बाद ध्रुव राठी ने पत्रकार के समर्थन में यह पोस्ट लिखा था। विदेश में बैठकर प्रोपेगैंडा चलाने का लगाया आरोप एक्ट्रेस ने ध्रुव राठी पर निशाना साधते हुए आगे लिखा कि भारत की प्रगति का फैसला करने के लिए देश के 140 करोड़ नागरिक पूरी तरह सक्षम हैं। देश को विदेश में रहने वाले किसी ऐसे यूट्यूबर की सलाह की जरूरत नहीं है, जो भारत की जमीनी हकीकत से पूरी तरह दूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि ध्रुव राठी का पूरा ऑनलाइन करियर भारत की आलोचना करने, उसका मजाक उड़ाने और लोगों के बीच डर फैलाने पर ही टिका हुआ है। साल 2024 में बीजेपी में शामिल हुई थीं एक्ट्रेस रूपाली गांगुली एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं। वे साल 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुई थीं। 1 मई 2024 को दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली थी। उस समय उन्होंने कहा था कि वे पीएम मोदी के विकास कार्यों और उनके व्यक्तित्व से प्रभावित होकर राजनीति में आ रही हैं। एक्ट्रेस गुल पनाग भी कर चुकीं आलोचना इससे पहले एक्ट्रेस गुल पनाग भी ध्रुव राठी के इस पोस्ट की आलोचना कर चुकी हैं। गुल पनाग ने ध्रुव राठी के पोस्ट पर लिखा कि आप किसी प्रधानमंत्री को नापसंद कर सकते हैं, सरकार से असहमत हो सकते हैं, डिबेट कर सकते हैं और अलग तरह से वोट कर सकते हैं। यही लोकतंत्र है। लेकिन भारत के प्रधानमंत्री के ऑफिस और विदेश में वे जिसे रिप्रेजेंट करते हैं, उसका विदेशी धरती पर मजाक बनाना सही नहीं है। यह विरोध का सही तरीका नहीं है, बल्कि इससे हमारा ही नुकसान होता है।

Continue reading on the app

सलमान का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ डीएक्टिवेट:जीरो फॉलोअर्स दिखे, फिर दोबारा एक्टिव हुआ; आखिरी पोस्ट में पैपराजी पर निकाला था गुस्सा

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक बंद होने के बाद अब दोबारा चालू हो गया है। कुछ घंटों पहले सर्च करने पर उनका ऑफिशियल अकाउंट 'बीइंगसलमानखान' दिखाई नहीं दे रहा था। मोबाइल पर उनके फॉलोअर्स की संख्या जीरो दिख रही थी, जबकि डेस्कटॉप पर पेज उपलब्ध न होने का एरर मैसेज आ रहा था। अब उनका अकाउंट फिर से एक्टिव हो गया है, जिस पर 7.2 करोड़ (72 मिलियन) फॉलोअर्स हैं। अकाउंट गायब होने की यह घटना उनके एक हालिया विवाद के बाद हुई है। कुछ दिन पहले सलमान खान ने मुंबई के एक अस्पताल में पैपराजी पर परेशान करने का आरोप लगाया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लगातार कई पोस्ट शेयर करके अपना गुस्सा जाहिर किया था। मोबाइल और डेस्कटॉप पर आ रहा था एरर मैसेज सोमवार को कुछ समय के लिए सलमान खान का सोशल मीडिया अकाउंट पूरी तरह से गायब हो गया था। कुछ यूजर्स को उनका प्रोफाइल तो दिख रहा था, लेकिन फॉलोअर्स और पोस्ट की संख्या जीरो हो गई थी। वहीं डेस्कटॉप वर्जन पर 'सॉरी, दिस पेज इज नॉट अवेलेबल' लिखा आ रहा था। सलमान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी फिल्मों से जुड़े अपडेट्स शेयर करते हैं। पैपराजी पर भड़क गए थे सलमान अकाउंट गायब होने से पहले सलमान इंस्टाग्राम पर पैपराजी भड़क गए थे। दरअसल पिछले हफ्ते मंगलवार को सलमान खान हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें देखते ही पैपराजी ने उनकी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि चिल्लाना शुरू कर दिया। पैपराजी के शोर से एक्टर भड़क गए। सलमान करीब आए और सभी को सुनाने लगे। उन्होंने पैपराजी को जमकर खरी-खोटी सुनाई और फिर बाद में सीरीज में पोस्ट शेयर कर सभी को चेतावनी दी थी। कुछ देर बाद उन्होंने आधिकारिक X अकाउंट से एक-एक कर 4 पोस्ट कीं। पहली पोस्ट में उन्होंने लिखा, “अगर मैं किसी प्रेस वाले को अस्पताल में मेरी पीड़ा का मजा लेते देखूं। उस प्रेस वाले के लिए मैंने खड़ा होकर बात की है, उनका ध्यान रखा है ताकि वो भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें।” दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “लेकिन अगर वो मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहते हैं, तो करते रहें। भाई भाई मातृभूमि पिक्चर की मां की आंख, पिक्चर इंपोर्टेंट है या लाइफ।” तीसरी पोस्ट में सलमान लिखते हैं, “ऐसे मैं सौ जला दूंगा। भाई का एक भाई के दुख पर अगली बार कोशिश कर लेना मेरे साथ। बस कोशिश कर लेना, जब भी तुम्हारा कोई अस्पताल में होगा, क्या मैं ऐसा रिएक्ट करूंगा?” 'लोनली' पोस्ट पर मां सलमा खान ने पूछा था हाल सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक डार्क रूम में सोफे पर लेटे हुए अपनी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे अपनी मस्कुलर बॉडी दिखाते नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने एक पोस्ट में खुद को 'लोनली' (अकेला) बताया था। इस पोस्ट को देखकर उनकी माता सलमा खान भी चिंतित हो गई थीं और उन्होंने फोन करके उनका हालचाल पूछा था। एक्टर ने 'मी टाइम' की बात कहकर दी थी सफाई अकेलेपन वाले पोस्ट पर चर्चा बढ़ने के बाद सलमान खान ने खुद आगे आकर सफाई दी थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि वे कभी-कभी लोगों के बीच बोर हो जाते हैं, इसलिए उन्हें अपने लिए थोड़ा समय (मी टाइम) चाहिए होता है। सलमान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की तैयारियों में व्यस्त हैं और सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने विचार साझा करते रहते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड ले जाओ... चाहे टॉप ऑर्डर से किसी को भी बाहर क्यों ना करना पड़े, गावस्कर की सेलेक्टर्स से बड़ी मांग

Sunil Gavaskar on Vaibhav Suryavanshi: 29 गेंदों पर 97 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के मुरीद दिग्गज सुनील गावस्कर भी हो गए हैं. 'स्पोर्ट्स तक' पर गावस्कर ने वैभव को 'भारतीय क्रिकेट के लिए भगवान का तोहफा' बताते हुए आगामी इंग्लैंड दौरे की टी20 टीम में शामिल करने की वकालत की है. उन्होंने कहा कि प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए चाहे संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा को बाहर बैठाना पड़े, लेकिन वैभव को मौका मिलना चाहिए. गावस्कर ने भावुक होकर कहा, 'मैं चाहता हूं इस लड़के के अंदर का बचपन कभी खत्म न हो.' Thu, 28 May 2026 22:55:03 +0530

  Videos
See all

Kanpur Patherbaz Gang Arrested: कानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, धरे गए मास्टरमाइंड! Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T20:30:34+00:00

UP Police Action: गैंगस्टर्स की अब खैर नहीं! सिंघम बने ASP ने लिया बड़ा एक्शन | Latest Crime Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T20:00:34+00:00

Crews continue search for missing workers after chemical blast. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T20:30:03+00:00

Lakhimpur Gunjan Case: लखीमपुर से लापता लड़की गुंजन का लखनऊ में मिला शव, इलाके में सनसनी! Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T19:30:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers