Responsive Scrollable Menu

ऐश्वर्या राय के ट्रोलर्स पर भड़कीं कंगना:कहा- उम्रदराज लोगों को रेड कार्पेट पर देखने की आदत डाल लो, कभी जया बच्चन का खुद उड़ाया मजाक

एक्ट्रेस कंगना रनोट ने हाल ही में ऐश्वर्या राय को ट्रोल करने वालों की फटकार लगाई है। दरअसल, ऐश्वर्या हर साल की तरह इस साल भी कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी थीं। उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हुईं। जहां कुछ लोग उनके ग्लोबल स्टारडम की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ उनके लुक्स को ट्रोल भी कर रहे हैं। अब कंगना रनोट ने उन ट्रोलर्स पर भड़कते हुए कहा है कि ऐश्वर्या को किसी को खुश करने की जरुरत नहीं है। कंगना रनोट ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ऐश्वर्या राय की तस्वीर शेयर कर लिखा है, ‘फैशन और स्टाइल इंसान की अपनी पहचान और खुद को जाहिर करने का तरीका होता है। हर व्यक्ति अपनी जिंदगी और सोच को अपने तरीके से दिखाता है। कोई भी महिला किसी को कुछ साबित करने या खुश करने की जिम्मेदार नहीं है।’ आगे कंगना ने लिखा है, ‘ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जिन्हें उन्हें किसी और तरह देखना है, वो पहले खुद दिखाएं कि उनमें क्या खास है। वो यहां किसी को खुश करने नहीं आई हैं। वो शानदार हैं। अगर आपको रेड कार्पेट पर उम्रदराज महिलाओं को देखने की आदत नहीं है, तो अब इसकी आदत डाल लीजिए। धन्यवाद।’ ये वही कंगना है, जो अक्सर जया बच्चन पर निशाना साधती रहती हैं। कभी उन्होंने जया बच्चन के संसद पर दिए गए बयान पर उन्हें एरोगेंट कहा, तो कभी उन्होंने कहा था कि लोग जया बच्चन को सिर्फ इसलिए झेलते हैं, क्योंकि वो अमिताभ बच्चन की वाइफ हैं। ऐश्वर्या इस साल कांस में देरी से पहुंचीं। वो हर साल लोरियल पेरिस की तरफ से पहुंचती हैं। जब इस साल उनसे पहले आलिया भट्ट लोरियल की तरफ से कांस पहुंचीं, तो हर किसी का कहना था कि उन्होंने ऐश्वर्या को रिप्लेस कर दिया है। हालांकि क्लोजिंग सेरेमनी से पहले ऐश्वर्या ने कांस में पहुंचकर सभी दावों को गलत साबित कर दिया। ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या भी कांस के इवेंट का हिस्सा बनीं। उन्होंने अमित अग्रवाल की डिजाइनर गाउन से रेड कार्पेट पर वॉक की, जिसके बाद वो ब्लश पिंक ड्रेस में इवेंट में पहुंचीं। देखिए कांस से ऐश्वर्या के लुक्स- बीते साल चर्चा में रहा कांस से ऐश्वर्या का लुक ऐश्वर्या राय ने साल 2002 में कांस में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वो लगातार कांस में मौजूद रहती हैं। बीते साल ऐश्वर्या ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई सफेद-गोल्डन साड़ी पहनी थी। रेड डायमंड जूलरी और सिंदूर के साथ ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत दिखीं। उनका ट्रेडिशनल लुक काफी चर्चा में रहा था। कांस के दूसरे लुक में ऐश्वर्या राय ने गौरव गुप्ता के कलेक्शन की ब्लैक सिक्वल गाउन के साथ ट्रेल कैरी की थी। खुले बालों और मिनिमल जूलरी में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लगी थीं। कांस फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय के ये लुक भी देखिए- कांस की ज्यूरी बनने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस रहीं ऐश्वर्या राय हर साल दुनियाभर के चुनिंदा लोगों को ज्यूरी में शामिल किया जाता है। मृणाल सेन पहले भारतीय थे, जिन्हें 1982 में ज्यूरी में शामिल किया गया था। इसके अलावा ज्यूरी बनने वाली पहली भारतीय महिला डायरेक्टर मीरा नायर थीं। ऐश्वर्या राय पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें कांस में ज्यूरी बनाया गया। हालांकि अब दीपिका पादुकोण, विद्या बालन और शर्मिला टैगोर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आलिया भट्ट का कांस लुक भी चर्चा में रहा तीसरे लुक में आलिया डिजाइनर तरुण तहिलियानी की आइवरी साड़ी में दिखाई दीं। वे फ्रेंच रिवेरा में भारत पैवेलियन पहुंचीं, जहां उन्होंने फिल्म मेकर आशुतोष गोवारिकर के साथ 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) का पोस्टर और क्रिएटिव विजन लॉन्च किया।

Continue reading on the app

Bank Holiday 2026: 27 मई या 28 मई? बकरीद के मौके पर आपके शहर में कब बंद रहेंगे बैंक, दूर कर लीजिए कन्फ्यूजन

RBI Holiday List May 2026: अगर आप बैंक ब्रांच में कोई जरूरी काम करने जा रहे हैं, तो अपने शहर की छुट्टी जरूर कन्फर्म करें.

Continue reading on the app

  Sports

विनेश फोगाट एशियाई खेलों के चयन ट्रायल से बाहर, सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत ने पटका

ओलंपियन महिला पहलवान विनेश फोगाट एशियन गेम्स सिलेक्शन ट्रायल्स के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत से हार गईं हैं। शनिवार को 53 किग्रा के शुरुआती मुकाबले में उन्होंने दो जीत हासिल की लेकिन मीनाक्षी के खिलाफ 6-4 से हार गईं। Sat, 30 May 2026 16:57:31 +0530

  Videos
See all

Delhi Traffic : इस एलिवेटेड कॉरिडोर के खुलते ही मयूर विहार से एम्स का सफर होगा आसान ! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T11:45:41+00:00

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश शुरू, छाया अंधेरा | Weather | IMD Alert | Thunderstorm #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T11:45:27+00:00

Breaking News: Abhishek Banerjee के सोनारपुर दौरे पर हंगामा! | Sonarpur Visit Protest | TMC | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T11:46:34+00:00

Attack on Abhishek Banerjee in Bengal LIVE: अभिषेक पर फेंके अंडे! | Mamata | CM Suvendu | TMC vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T11:44:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers