'कुछ लोग कहते हैं कि वो शायद...' वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस पर दिग्गज का बयान वायरल, ब्रॉडकास्टर्स को याद कर बोली बड़ी बात
Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी के नाम की गूंज दुनिया भर में सुनाई दे रही है. इंडियन क्रिकेट टीम के 15 साल के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव ने पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि, वो क्रिकेट के मैदान पर क्या कर सकते हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे दौरे पर हाल ही में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया. उससे पहले अपने डब्यू पर भी इंग्लैंड में जोफ्रा आर्चर को गगनचुंबी छक्के लगातार सुर्खियां बटोरी थीं. वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था.
अब वो नीले रंग की जर्सी में मैन इन ब्लू टीम के लिए धमाल मचा रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी अब एक बार फिर से इंडिया की जर्सी में अफगानिस्तान के खिलाफ सितंबर में होने वाली टी20 सीरीज में नजर आ सकते हैं. उससे पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व बांए हाथ के तूफानी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा बयान दिया है. हेडन ने एएनआई से बातचीत करते हुए वैभव के भविष्य पर बात की है. इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि वैभव को क्या सुधार करने की जरूरत है. उन्होंने वैभव को लेकर क्या कुछ कहा है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
Vaibhav Suryavanshi isn't practicing big hits, fours or sixes. Instead, he's working on his run-up, playing the ball late and focusing on his defence ahead of the Duleep Trophy. ????
— Mention Cricket (@MentionCricket) August 12, 2026
He's working on improving his skills. ???????? pic.twitter.com/Fj0tJGlNhm
वैभव सूर्यवंशी पर मैथ्यू हेडन ने दिया बड़ा बयान
मैथ्यू हेडन ने कहा कि, 'कुछ लोग कहते हैं कि वो शायद सिर्फ छोटे-फॉर्मेट का खिलाड़ी है, लेकिन मैं इससे सहमत नहीं हूं. मेरा मानना है कि वैभव में लंबे फॉर्मेट में भी सफल होने की क्षमता है. फिटनेस इसका एक हिस्सा जरूर है, लेकिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानसिक मजबूती है. वैभव की एक बात जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है वो यह है कि, सिर्फ 15 साल की उम्र में ही उसमें आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेने और उसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने का साहस और लगन थी. इससे मुझे लगता है कि उसमें एक वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ी बनने के लिए जरूरी कई खूबियां मौजूद हैं'.
मैथ्यू हेडन ने आगे बात करते हुए कहा कि, 'वैभव सूर्यवंशी में बहुत टैलेंट है और हम सभी चाहे ब्रॉडकास्टर हों या कोच, उसकी ग्रोथ और तरक्की को देखने के लिए उत्साहित हैं. लेकिन उसे बहुत ऊंचे स्तर पर अभी भी काफी काम करना बाकी है और मुझे यकीन है कि वो इसे अपनाए और अपने ऊपर लगातार काम करना रहेगा. वो एक शानदार युवा खिलाड़ी है, जिसमें जबरदस्त क्षमता है. आखिर में यह उसी पर निर्भर करेगा कि वो अपने करियर को किस तरह शेप देना चाहता है'.
Matthew Hayden backs Vaibhav Sooryavanshi to excel across all three formats
— Cricket Hub (@Anurag9793) August 12, 2026
Matthew Hayden said:
"Some people say he may be a short-format player only, but I personally disagree. I believe Vaibhav has the potential to succeed in the longer format of the game as well. Fitness is… pic.twitter.com/13RISSgMPi
वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर
वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए अब तक सिर्फ टी20 फॉर्मेट खेला है. उन्होंने भारत के लिए 6 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतकों की मदद से 193 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 81 रहा है. इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 14 छक्के आए हैं. वैभव सूर्यवंशी के पास जिम्बाब्वे सीरीज में शतक लगाने का मौका था लेकिन वो 81 रन बनाकर आउट हो गए थे.
ये भी पढ़ें : बांग्लादेश के आगे ऑस्ट्रेलिया शर्मसार! टेस्ट क्रिकेट में पहली बार 198 पर हुई ऑलआउट, हसन महमूद ने 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
संसद का मानसून सत्र खत्म, रिजिजू बोले- 12 बिल हुए पास, विपक्ष पर साधा निशाना...
संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि "मॉनसून सेशन आज खत्म हो गया. हम इसे दो नजरिए से देखते हैं. काम के हिसाब से, यह बहुत सफल सेशन था; हमने कुल 12 बिल पास किए. लेकिन, बहस और चर्चा के नज़रिए से यह उतना सफल नहीं रहा. लोकसभा में, हमने कुल दिए गए समय के मुकाबले सिर्फ़ 19% प्रोडक्टिविटी हासिल की. राज्यसभा में, प्रोडक्टिविटी 39% रही; जबकि विपक्षी पार्टियों ने हंगामा किया और कभी-कभी वॉकआउट भी किया, ज़्यादातर NDA पार्टियों और कुछ विपक्षी पार्टियों के MPs ने बहस और चर्चा में हिस्सा लिया."
#WATCH | Delhi: Union Minister Kiren Rijiju says, "The Monsoon Session concluded today. We view it from two perspectives. In terms of business, it was a very successful session; we passed a total of 12 bills. However, from the perspective of debate and discussion, it was not as… pic.twitter.com/E6bDtxKgQy
— ANI (@ANI) August 13, 2026
उन्होंने आगे कहा, "सिर्फ एक बिल, जो पेपर लीक और परीक्षाओं में गलत तरीकों के मुद्दे से जुड़ा था, उस पर लोकसभा में पूरी चर्चा हुई. इस सेशन के दौरान 'पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ़ अनफेयर मीन्स) एक्ट' पास हुआ. इस कानून पर लोकसभा और राज्यसभा दोनों में चर्चा हुई."
नए सांसदों के लिए सचमुच दुख होता है- रिजिजू
उन्होंने कहा कि "मैंने एक और बात देखी है कि कांग्रेस के सांसदों को लगता है कि उनका मुख्य काम बस नारे लगाना और प्लेकार्ड व बैनर लेकर हंगामा करना है. उन्होंने यही सोच अपना ली है. वे सुबह उठते हैं, तकिया उठाते हैं, संसद परिसर पहुंचते हैं और नारेबाज़ी व छींटाकशी में लग जाते हैं. उनका काम बस इतना ही रह गया है; उन्होंने यही स्थिति बना ली है. संसदीय कार्य मंत्री के तौर पर, मुझे कांग्रेस सांसदों, खासकर नए सांसदों के लिए सचमुच दुख होता है. मैं बहुत संवेदनशील व्यक्ति हूँ और कांग्रेस सांसदों का दर्द समझ सकता हूं. अगर बहस या चर्चा ही नहीं होगी तो वे कैसे सीखेंगे? मैं वरिष्ठ सदस्यों से तो ज़्यादा कुछ नहीं कह सकता, लेकिन नए सांसदों को सार्थक बहस और चर्चा का मौका नहीं मिला. गलती कांग्रेस पार्टी की है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि जब हम शीतकालीन सत्र के लिए दोबारा मिलेंगे, तो सोच-समझकर किए गए चिंतन से बेहतर बदलाव आएगा."
#WATCH | Delhi: Union Minister Kiren Rijiju says, "...A total of 12 bills were passed, but we are not satisfied with the quality of discussion because the opposition did not allow proper debate to take place, especially in the Lok Sabha... This is the first time I have seen the… pic.twitter.com/7wYBYLDgsH
— ANI (@ANI) August 13, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









