Responsive Scrollable Menu

मेघना गुलजार की फिल्मों में दिखा एक्टर्स का अनदेखा अंदाज, ‘राजी’ से ‘सैम बहादुर’ तक इन परफॉर्मेंस ने जीता दिल

Meghna Gulzar Films: मेघना गुलजार हिंदी सिनेमा की उन चुनिंदा फिल्ममेकर में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी फिल्मों में कहानी के साथ-साथ कलाकारों की परफॉर्मेंस को भी खास महत्व दिया है. उनकी फिल्मों की खासियत रही है कि वो अपने कलाकारों के भीतर छिपे ऐसे पहलुओं को सामने लेकर आती हैं, जिन्हें दर्शकों ने शायद ही पहले कभी उस अंदाज में देखा हो.

चाहे ‘तलवार’ जैसी इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा हो, ‘राजी’ जैसी इमोशनल स्पाई थ्रिलर या फिर ‘सैम बहादुर’ जैसी बायोपिक मेघना गुलजार ने हर फिल्म में कलाकारों को एक अलग तरह के किरदार और स्पेस दिए हैं. अब वो अपनी अगली फिल्म ‘दायरा’ में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन को पहली बार एक साथ स्क्रीन पर ला रही हैं. दोनों कलाकार इस फिल्म में पुलिस अधिकारियों की भूमिका निभाते नजर आएंगे. ऐसे में दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर उत्सुकता पहले से ही बढ़ गई है. आइए नजर डालते हैं मेघना गुलजार की उन फिल्मों पर जिनमें उन्होंने कलाकारों की यादगार परफॉर्मेंस को एक नया रंग दिया.

‘तलवार’ में इरफान खान की अंडरस्टेटेड परफॉर्मेंस

मेघना गुलजार की बतौर निर्देशक शुरुआती चर्चित फिल्मों में ‘तलवार’ का नाम सबसे ऊपर आता है. साल 2015 में रिलीज हुई ये फिल्म आरुषि तलवार हत्याकांड से प्रेरित इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा थी. फिल्म में इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा और नीरज काबी जैसे शानदार कलाकार नजर आए थे. तीनों ने कहानी को अलग-अलग नजरिए से आगे बढ़ाया और फिल्म के जटिल माहौल को प्रभावी तरीके से पेश किया.

इरफान खान ने सीबीआई अधिकारी अश्विन कुमार का किरदार निभाया था. उनकी परफॉर्मेंस की सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने किरदार को जरूरत से ज्यादा नाटकीय बनाने के बजाय बेहद नियंत्रित अंदाज में पेश किया. उनके चेहरे के भाव, डायलॉग बोलने का तरीका और छोटे-छोटे रिएक्शन किरदार की गंभीरता को और मजबूत करते हैं. इरफान की यही अंडरस्टेटेड परफॉर्मेंस फिल्म की सबसे बड़ी खूबियों में शामिल रही. वहीं कोंकणा सेन शर्मा और नीरज काबी ने भी अपने किरदारों में अलग-अलग तरह की भावनात्मक परतें जोड़ीं. फिल्म में किसी एक किरदार को पूरी तरह सही या गलत बताने के बजाय मेघना ने कहानी को कई नजरियों से देखने का मौका दिया.

‘राजी’ में आलिया भट्ट का इमोशनल ट्रांसफॉर्मेशन

साल 2018 में रिलीज हुई ‘राजी’ मेघना गुलजार के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही. फिल्म में आलिया भट्ट ने सहमत का किरदार निभाया था, जो एक भारतीय लड़की है और एक असाधारण परिस्थिति में जासूस की भूमिका निभाती है. सहमत का किरदार निभाते हुए आलिया ने अपने अभिनय का एक अलग पक्ष दिखाया. फिल्म में कई ऐसे मौके आते हैं, जहां किरदार को डर, तनाव, भावनात्मक टूटन और जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाना पड़ता है.

मेघना गुलजार ने इन भावनाओं को बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए ओवर-द-टॉप ड्रामा का सहारा नहीं लिया. यही वजह रही कि आलिया की परफॉर्मेंस कई जगह बेहद शांत होते हुए भी प्रभावशाली लगी. सहमत के किरदार में आलिया की आंखों और चेहरे के एक्सप्रेशन कहानी को आगे बढ़ाते हैं. उनकी एक्टिंग में एक ऐसी इमोशनल स्ट्रेंथ नजर आई, जो फिल्म की कहानी के साथ धीरे-धीरे विकसित होती है.

विक्की कौशल ने ‘राजी’ में दिखाई कंट्रोल्ड इंटेंसिटी

‘राजी’ में विक्की कौशल ने इकबाल का किरदार निभाया था. आलिया के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया. इकबाल के किरदार में विक्की ने एक अलग तरह की कंट्रोल्ड इंटेंसिटी दिखाई. उन्होंने किरदार को सिर्फ एक पति या सैनिक के रूप में नहीं निभाया, बल्कि उसकी भावनात्मक स्थिति और अंदरूनी संघर्ष को भी अपने अभिनय का हिस्सा बनाया.

‘सैम बहादुर’ में विक्की कौशल का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

साल 2023 में रिलीज हुई ‘सैम बहादुर’ मेघना गुलजार की एक और महत्वपूर्ण फिल्म रही. ये फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित थी. इस फिल्म में विक्की कौशल ने सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया. किरदार की बॉडी लैंग्वेज, बोलने के अंदाज और चाल-ढाल को पकड़ने के लिए विक्की ने काफी मेहनत की. फिल्म में उनका सिग्नेचर चार्म पूरी तरह अलग रूप में नजर आया. उन्होंने सैम मानेकशॉ की शख्सियत में मौजूद आत्मविश्वास, सेंस ऑफ़ ह्यूमर और सैन्य अनुशासन को संतुलित तरीके से पर्दे पर पेश किया. विक्की की परफॉर्मेंस की खासियत ये रही कि उन्होंने सिर्फ सैम मानेकशॉ की शक्ल-सूरत या बोलने के तरीके की नकल करने की कोशिश नहीं की, बल्कि किरदार की पर्सनैलिटी को समझकर उसे अपने अभिनय में ढाला.

फातिमा और सान्या ने भी छोड़ी छाप

‘सैम बहादुर’ में सिर्फ विक्की कौशल की परफॉर्मेंस ही चर्चा में नहीं रही. फातिमा सना शेख ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था, जबकि सान्या मल्होत्रा ने सिल्लू मानेकशॉ की भूमिका निभाई. फातिमा ने इंदिरा गांधी के किरदार में एक नियंत्रित और गंभीर अंदाज अपनाया. उनके हावभाव और संवाद अदायगी में किरदार की राजनीतिक और व्यक्तिगत छवि को संतुलित करने की कोशिश नजर आई.

वहीं सान्या मल्होत्रा ने सिल्लू के किरदार में फिल्म को एक भावनात्मक आधार दिया. उनका किरदार सैम मानेकशॉ की निजी जिंदगी और परिवार के पक्ष को दर्शकों के सामने लाता है. मेघना गुलजार ने फिल्म में वॉर और सैन्य जीवन के साथ-साथ किरदारों की निजी जिंदगी को भी जगह दी, जिससे कहानी सिर्फ एक वॉर हीरो की बायोपिक बनकर सीमित नहीं रह गई.

आएंगे करीना और पृथ्वीराज

मेघना गुलजार अब अपनी अगली फिल्म ‘दायरा’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे. फिल्म में करीना कपूर खान डीसीपी अजूनी कोहली के किरदार में नजर आएंगी, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन डीसीपी रमन कुमार की भूमिका निभा रहे हैं.

दोनों कलाकार पुलिस अधिकारियों के किरदार में नजर आएंगे. ऐसे में फिल्म में उनकी एक्टिंग के साथ-साथ दोनों के बीच की स्क्रीन केमिस्ट्री भी देखने लायक होगी. करीना कपूर खान ने अपने करियर में रोमांटिक, कॉमेडी, ड्रामा और गंभीर भूमिकाओं में खुद को साबित किया है. वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन मलयालम सिनेमा के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए पहचाने जाते हैं. मेघना गुलजार के निर्देशन में दोनों का पहली बार साथ आना फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के लिए काफी है.

कब रिलीज होगी ‘दायरा’?

‘दायरा’ का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं. फिल्म को जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि पेन मरुधर इसे डिस्ट्रीब्यूट करेगा. फिल्म की कहानी यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार ने मिलकर लिखी है. फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन पहली बार साथ दिखाई देंगे. ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 

ये भी पढ़ें: श्रीदेवी को रातोंरात सुपरस्टार बनाने वाली ये फिल्म उनके लिए बनी 'बदकिस्मती', जानें इसके पीछे की वजह

Continue reading on the app

'कुछ लोग कहते हैं कि वो शायद...' वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस पर दिग्गज का बयान वायरल, ब्रॉडकास्टर्स को याद कर बोली बड़ी बात

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी के नाम की गूंज दुनिया भर में सुनाई दे रही है. इंडियन क्रिकेट टीम के 15 साल के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव ने पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि, वो क्रिकेट के मैदान पर क्या कर सकते हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे दौरे पर हाल ही में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया. उससे पहले अपने डब्यू पर भी इंग्लैंड में जोफ्रा आर्चर को गगनचुंबी छक्के लगातार सुर्खियां बटोरी थीं. वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था. 

अब वो नीले रंग की जर्सी में मैन इन ब्लू टीम के लिए धमाल मचा रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी अब एक बार फिर से इंडिया की जर्सी में अफगानिस्तान के खिलाफ सितंबर में होने वाली टी20 सीरीज में नजर आ सकते हैं. उससे पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व बांए हाथ के तूफानी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा बयान दिया है. हेडन ने एएनआई से बातचीत करते हुए वैभव के भविष्य पर बात की है. इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि वैभव को क्या सुधार करने की जरूरत है. उन्होंने वैभव को लेकर क्या कुछ कहा है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

वैभव सूर्यवंशी पर मैथ्यू हेडन ने दिया बड़ा बयान

मैथ्यू हेडन ने कहा कि, 'कुछ लोग कहते हैं कि वो शायद सिर्फ छोटे-फॉर्मेट का खिलाड़ी है, लेकिन मैं इससे सहमत नहीं हूं. मेरा मानना है कि वैभव में लंबे फॉर्मेट में भी सफल होने की क्षमता है. फिटनेस इसका एक हिस्सा जरूर है, लेकिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानसिक मजबूती है. वैभव की एक बात जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है वो यह है कि, सिर्फ 15 साल की उम्र में ही उसमें आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेने और उसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने का साहस और लगन थी. इससे मुझे लगता है कि उसमें एक वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ी बनने के लिए जरूरी कई खूबियां मौजूद हैं'.

मैथ्यू हेडन ने आगे बात करते हुए कहा कि, 'वैभव सूर्यवंशी में बहुत टैलेंट है और हम सभी चाहे ब्रॉडकास्टर हों या कोच, उसकी ग्रोथ और तरक्की को देखने के लिए उत्साहित हैं. लेकिन उसे बहुत ऊंचे स्तर पर अभी भी काफी काम करना बाकी है और मुझे यकीन है कि वो इसे अपनाए और अपने ऊपर लगातार काम करना रहेगा. वो एक शानदार युवा खिलाड़ी है, जिसमें जबरदस्त क्षमता है. आखिर में यह उसी पर निर्भर करेगा कि वो अपने करियर को किस तरह शेप देना चाहता है'.

वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेट करियर 

वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए अब तक सिर्फ टी20 फॉर्मेट खेला है. उन्होंने भारत के लिए 6 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतकों की मदद से 193 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 81 रहा है. इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 14 छक्के आए हैं. वैभव सूर्यवंशी के पास जिम्बाब्वे सीरीज में शतक लगाने का मौका था लेकिन वो 81 रन बनाकर आउट हो गए थे. 

ये भी पढ़ें : बांग्लादेश के आगे ऑस्ट्रेलिया शर्मसार! टेस्ट क्रिकेट में पहली बार 198 पर हुई ऑलआउट, हसन महमूद ने 6 विकेट लेकर रचा इतिहास

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: इतना खराब रिकॉर्ड, फिर भी केएल राहुल से क्यों खौफ में श्रीलंका? जानिए वजह

केएल राहुल का रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ बेहद खराब है लेकिन इसके बावजूद श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने उन्हें सबसे बड़ा खतरा बताया है. जानिए क्या है इसकी वजह. Thu, 13 Aug 2026 16:23:14 +0530

  Videos
See all

Garjana With Rubika Liyaquat: अनुराग भदौरिया पर जमकर फायर हुईं रुबिका लियाकत! #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T11:38:30+00:00

Imran Khan Death News: जेल में ही इमरान खान की हो गई मौत? | Pakistan | Munir | Viral News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T11:45:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers