रांची- CM हाउस जाने वाले रोड पर बैरिकेडिंग, जवान तैनात:आदोलनकारी छात्र 16 अगस्त को कर सकते हैं घेराव; बोले- मांग पूरी होने तक वही बैठेंगे
झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों का प्रदर्शन गुरुवार को 20वें दिन भी जारी है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र अनशन और धरना पर बैठे हुए हैं। 6 छात्र अभी भी भूख हड़ताल कर रहे हैं। आंदोलन कर रहे छात्र राधे कुमार ने कहा, ‘हमारे प्रदर्शन को 20 दिन हो गए, लेकिन सरकार हमारी नहीं सुन रही है। दुख की बात है कि 2 दिन बाद 15 अगस्त है। हम भी स्वतंत्रता दिवस मनाना चाहते हैं, कि दुर्भाग्य है कि सीएम हमारी मांग को नहीं सुन रहे हैं।’ छात्रों की मांग है कि जब तक JSSC-CGL परीक्षा रद्द और मामले की CBI जांच नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। छात्र अब अपनी मांगों को लेकर सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत करना चाहते हैं। इधर, कांके रोड को किले में तब्दील कर दिया गया। बुधवार रात 11 बजे सीएम आवास के पास भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। इनमें जिला पुलिस के अलावा जैप-1 और जैप-6 के जवान शामिल हैं। जैप-6 में ट्रेनिंग कर रहे 280 जवानों को भी मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में लगाया गया है। सीएम हाउस जाने वाली सड़क (कांके रोड) पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। स्टूडेंट्स बोले- हमें देवेंद्रनाथ ने मिलने नहीं दिया जा रहा रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में गुरुवार को छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनकी स्थिति को लेकर चिंता जताई। टीम ने कहा, विधानसभा घेराव के दौरान हुए हंगामे में देवेंद्रनाथ महतो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीम के सदस्यों ने आरोप लगाया कि उन्हें देवेंद्रनाथ महतो से मिलने नहीं दिया जा रहा है। अस्पताल में इलाजरत दूसरे छात्रों के हालत की भी जानकारी नहीं मिल पा रही। छात्रों ने कहा कि सरकार स्पष्ट करे कि छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो की तबीयत कैसी है और वह ठीक हैं या नहीं। छात्रों का कहना है कि सरकार आंदोलन को कमजोर करने में लगी है। छात्र नेता को सदर अस्पताल में कैदी की तरह रखा गया है। टीम ने मांग की है कि देवेंद्रनाथ महतो को जल्द से जल्द वापस आंदोलन स्थल पर भेजा जाए। पूर्व CM रघुवर दास छात्रों से मिले बुधवार की शाम झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता रघुवर दास छात्रों से मिलने धरनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा-"अगर एक हफ़्ते के अंदर पूरे मामले की CBI जांच का आदेश नहीं दिया गया, तो मैं भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर अनशन पर बैठूंगा। मैं यह विरोध तब तक जारी रखूंगा जब तक यह भरोसा नहीं दिलाया जाता कि झारखंड के छात्रों का भविष्य अब खतरे में नहीं पड़ेगा..." दबाव के तरीकों की कड़ी निंदा करता हूं: रघुवर दास रघुवर दास ने कहा-"मैं हेमंत सोरेन सरकार के अधिकारियों द्वारा हमारे युवाओं और बच्चों का मनोबल तोड़ने और उन्हें अपना आंदोलन खत्म करने के लिए मजबूर करने के लिए अपनाए गए दबाव के तरीकों की कड़ी निंदा करता हूं। मैं इन प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देना चाहता हूं। आपको अपने करियर की चिंता करनी चाहिए। आपका करियर भारत सरकार और गृह मंत्रालय से जुड़ा है। आपका करियर झारखंड के लोगों से जुड़ा है। झारखंड के टैक्सपेयर्स का पैसा ही आपको आपकी सैलरी और बंगले देता है। इस आंदोलन में दखल देने की कोशिश न करें। वरना, झारखंड के लोग आपके सिस्टम को ईंट-दर-ईंट ढहा देंगे।" छात्र आंदोलन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Google Pixel 11 Pro Fold: ₹1.86 लाख में आया धांसू फोल्डेबल फोन, मिलेंगे 7 साल के अपडेट, 24+ घंटे की बैटरी का दावा
Google ने बुधवार को भारत में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन है, जिसे ग्लोबल मार्केट के साथ भारत में भी पेश किया गया है। Google Pixel 11 Pro Fold को नए Tensor G6 चिपसेट, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है। फोन में 8 इंच का Super Actua Flex डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और 4,806mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज पर करीब 24 घंटे अधिक समय तक बैटरी बैकअप दे सकता है। देखिए इसकी कीमत-फीचर्स और अन्य सभी डिटेल्स।
Google Pixel 11 Pro Fold की भारत में कीमत
भारत में Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत ₹1,86,999 रखी गई है। फोन को सिर्फ एक कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है, जिसमें 16GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन Olive कलर में उपलब्ध है। भारत में इसकी प्री-बुकिंग Flipkart और Google India के ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू हो गई है।
Google Pixel 11 Pro Fold के फीचर्स
Pixel 11 Pro Fold में अंदर की तरफ 8 इंच का OLED Super Actua Flex डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 2,076 x 2,152 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 372ppi पिक्सल डेंसिटी, 16 मिलियन कलर्स, HDR सपोर्ट और 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
वहीं, बाहर की तरफ फोन में 6.5 इंच का OLED Super Actua कवर डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1,080 x 2,342 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। कवर डिस्प्ले भी 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR और 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। अंदर वाले फोल्डेबल डिस्प्ले को अल्ट्रा-थिन ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है, जबकि कवर स्क्रीन पर अल्ट्रा-ड्यूरेबल सिरेमिक कवर ग्लास मिलता है।
Tensor G6 चिपसेट से लैस
Google Pixel 11 Pro Fold में कंपनी का नया Tensor G6 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ Titan M3 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर भी मिलता है। फोन में Android 17 आउट ऑफ द बॉक्स मिलता है। Google ने इस फोन के लिए 7 साल तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी व Pixel Drop अपडेट देने का वादा किया है। फोन को IP68 रेटिंग भी मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा देती है।
ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Pixel 11 Pro Fold में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें:
- 48MP मेन कैमरा (f/1.7)
- 10.5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (127-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू)
- 10.8MP टेलीफोटो कैमरा (5x ऑप्टिकल और 30x डिजिटल जूम)
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में दो 10MP कैमरे दिए गए हैं। इनमें से एक कवर डिस्प्ले और दूसरा अंदर की फोल्डेबल स्क्रीन पर मौजूद है। फोन से 4K/60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
बैटरी और चार्जिंग
Pixel 11 Pro Fold में 4,806mAh की बैटरी दी गई है। Google का दावा है कि यह 24 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ दे सकती है। फोन 30W चार्जिंग एडाप्टर के साथ करीब 30 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इसमें 25W तक वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
कनेक्टिविटी और डिजाइन
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा GPS, GLONASS, Galileo, Beidou, QZSS और NavIC का सपोर्ट भी मिलता है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोल्ड होने पर इसका डायमेंशन 155.2 x 76 x 10.1mm और अनफोल्ड होने पर 155.2 x 150.4 x 5mm है। फोन का वजन करीब 239 ग्राम है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi








