Responsive Scrollable Menu

Google Pixel 11 Pro Fold: ₹1.86 लाख में आया धांसू फोल्डेबल फोन, मिलेंगे 7 साल के अपडेट, 24+ घंटे की बैटरी का दावा

Google ने बुधवार को भारत में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन है, जिसे ग्लोबल मार्केट के साथ भारत में भी पेश किया गया है। Google Pixel 11 Pro Fold को नए Tensor G6 चिपसेट, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है। फोन में 8 इंच का Super Actua Flex डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और 4,806mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज पर करीब 24 घंटे अधिक समय तक बैटरी बैकअप दे सकता है। देखिए इसकी कीमत-फीचर्स और अन्य सभी डिटेल्स। 

Google Pixel 11 Pro Fold की भारत में कीमत
भारत में Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत ₹1,86,999 रखी गई है। फोन को सिर्फ एक कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है, जिसमें 16GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन Olive कलर में उपलब्ध है। भारत में इसकी प्री-बुकिंग Flipkart और Google India के ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू हो गई है।

Google Pixel 11 Pro Fold के फीचर्स 
Pixel 11 Pro Fold में अंदर की तरफ 8 इंच का OLED Super Actua Flex डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 2,076 x 2,152 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 372ppi पिक्सल डेंसिटी, 16 मिलियन कलर्स, HDR सपोर्ट और 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

वहीं, बाहर की तरफ फोन में 6.5 इंच का OLED Super Actua कवर डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1,080 x 2,342 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। कवर डिस्प्ले भी 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR और 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। अंदर वाले फोल्डेबल डिस्प्ले को अल्ट्रा-थिन ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है, जबकि कवर स्क्रीन पर अल्ट्रा-ड्यूरेबल सिरेमिक कवर ग्लास मिलता है।

Tensor G6 चिपसेट से लैस
Google Pixel 11 Pro Fold में कंपनी का नया Tensor G6 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ Titan M3 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर भी मिलता है। फोन में Android 17 आउट ऑफ द बॉक्स मिलता है। Google ने इस फोन के लिए 7 साल तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी व Pixel Drop अपडेट देने का वादा किया है। फोन को IP68 रेटिंग भी मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा देती है।

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Pixel 11 Pro Fold में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें:

  1. 48MP मेन कैमरा (f/1.7)
  2. 10.5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (127-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू)
  3. 10.8MP टेलीफोटो कैमरा (5x ऑप्टिकल और 30x डिजिटल जूम)

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में दो 10MP कैमरे दिए गए हैं। इनमें से एक कवर डिस्प्ले और दूसरा अंदर की फोल्डेबल स्क्रीन पर मौजूद है। फोन से 4K/60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

बैटरी और चार्जिंग
Pixel 11 Pro Fold में 4,806mAh की बैटरी दी गई है। Google का दावा है कि यह 24 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ दे सकती है। फोन 30W चार्जिंग एडाप्टर के साथ करीब 30 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इसमें 25W तक वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

कनेक्टिविटी और डिजाइन
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा GPS, GLONASS, Galileo, Beidou, QZSS और NavIC का सपोर्ट भी मिलता है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोल्ड होने पर इसका डायमेंशन 155.2 x 76 x 10.1mm और अनफोल्ड होने पर 155.2 x 150.4 x 5mm है। फोन का वजन करीब 239 ग्राम है।

Continue reading on the app

iPhone 18 के आने से पहले iPhone 17 के गिरे दाम: मिल रही ₹7,000+ की तगड़ी छूट, देखें ऑफर प्राइस

अगर आप Apple iPhone 17 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Flipkart Freedom Sale 2026 में इसे खरीदने का अच्छा मौका मिल सकता है। iPhone 17 को भारत में ₹82,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी Flipkart पर इस पर डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा बैंक और कार्ड ऑफर का फायदा उठाकर कीमत को और कम किया जा सकता है।

हालांकि, यह ऑफर सीमित समय के लिए है और कभी भी खत्म हो सकता है। ऐसे में अगर आप iPhone 17 खरीदना चाहते हैं, तो डील के बारे में जानना जरूरी है।

iPhone 17 पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट
Apple iPhone 17 की भारत में शुरुआती कीमत ₹82,900 थी। Flipkart Freedom Sale में फोन फिलहाल ₹81,900 में लिस्टेड है, यानी सीधे तौर पर ₹1,000 की छूट मिल रही है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI Bank Credit Card से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को ₹5,995 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। ऑफर्स को मिलाने के बाद फोन की प्रभावी कीमत ₹75,905 तक आ जाती है।

जो ग्राहक फोन की पूरी कीमत एक साथ नहीं देना चाहते, उनके लिए 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI ₹6,825 प्रति माह से शुरू होती है। पुराने फोन को एक्सचेंज करने वाले ग्राहकों को भी फायदा मिल सकता है। एक्सचेंज बोनस फोन के ब्रांड, मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगा और ₹54,400 तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।

ये भी पढ़े-ः घर में मिलेगा थिएटर जैसा मजा! BOAT ने लॉन्च किए Aavante Bar Prime Soundbars, मिलेगा 600W Dolby साउंड

iPhone 17 के स्पेसिफिकेशन
iPhone 17 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Always-On Display सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Apple A19 चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB RAM के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 17 में 48MP Fusion प्राइमरी कैमरा और 48MP Fusion अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। अल्ट्रा-वाइड कैमरा मैक्रो फोटोग्राफी को भी सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 18MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। Apple का दावा है कि iPhone 17, iPhone 16 की तुलना में 6 घंटे तक ज्यादा बैटरी लाइफ दे सकता है।

क्या अभी iPhone 17 खरीदना चाहिए?
iPhone 18 सीरीज के सितंबर 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। ऐसे में अभी iPhone 17 खरीदने का मतलब पिछले साल के फ्लैगशिप मॉडल को कम कीमत में लेना है। अगर आपको अभी नया iPhone चाहिए और Flipkart पर मिल रही कीमत आपके बजट में है, तो ₹75,905 की प्रभावी कीमत पर iPhone 17 एक आकर्षक डील हो सकती है। खासकर उन यूजर्स के लिए जो बैंक ऑफर और एक्सचेंज का फायदा उठा सकते हैं।

वहीं, अगर आपको फोन खरीदने की जल्दी नहीं है और नई कीमतों का इंतजार कर सकते हैं, तो iPhone 18 सीरीज या Apple के फोल्डेबल iPhone का इंतजार करना बेहतर विकल्प हो सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

FIH Hockey World Cup 2026: नये फॉर्मेट से लेकर भारत-पाकिस्तान मैच तक, वर्ल्ड कप से जुड़े हर सवाल का जवाब

इस बार का हॉकी वर्ल्ड कप खास है क्योंकि इस बार एक साथ मेंस और विमेंस वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है. दोनों वर्ल्ड कप एक ही दिन शुरू होंगे और वेन्यू भी दोनों के लिए सेम हैं. Sat, 15 Aug 2026 02:16:59 +0530

  Videos
See all

Luigi Mangione admits killing healthcare boss - victim's family condemn 'heinous act' | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T21:44:44+00:00

We uncovered the profiles selling assistance to Moroccan migrants | Top Comment Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T21:38:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers