Responsive Scrollable Menu

Kharge की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’, भड़कीं प्रियंका गांधी | #kharge #priyankagandhi #viralvideo

Kharge की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ भड़कीं प्रियंका गांधी | #kharge #priyankagandhi #viralvideo आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

श्रीदेवी को रातोंरात सुपरस्टार बनाने वाली ये फिल्म उनके लिए बनी 'बदकिस्मती', जानें इसके पीछे की वजह

Sridevi Birthday Special: हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी का नाम भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में बेहद खास है. उन्होंने अपने लंबे करियर में सिर्फ हिंदी फिल्मों में ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सिनेमा में भी अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया. खूबसूरती, एक्टिंग, डांस और स्क्रीन प्रेजेंस श्रीदेवी में ऐसा शानदार मेल था, जिसने उन्हें अपने दौर की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शामिल किया.

13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के शिवकाशी में जन्मीं श्रीदेवी का असली नाम श्री अम्मा यंगर अय्यपन था. उन्होंने जिस उम्र में ज्यादातर बच्चे स्कूल और खेल-कूद में व्यस्त रहते हैं उसी उम्र में कैमरे का सामना करना शुरू कर दिया था. महज चार साल की उम्र में उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में कदम रखा और धीरे-धीरे साउथ सिनेमा में अपनी पहचान बनाई.

जिस फिल्म ने दिलाई पहचान, उससे ही लगा डर

बाद में यही चाइल्ड आर्टिस्ट भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी महिला सितारों में से एक बनीं. हालांकि, उनकी इस सफलता की राह हमेशा आसान नहीं रही. करियर के शुरुआती दौर में संघर्ष, भाषा की चुनौती और लगातार काम करने के दबाव के साथ-साथ सफलता को लेकर भी उनके मन में कई तरह की चिंताएं थीं. यहां तक कि जिस फिल्म ने उन्हें हिंदी सिनेमा में बड़ी पहचान दिलाई उसकी सफलता से भी वो एक समय डर गई थीं.

चार साल की उम्र में शुरू हुआ फिल्मी सफर

श्रीदेवी ने बेहद कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने साउथ फिल्मों में काम करना शुरू किया. कम उम्र में ही उनकी एक्टिंग की प्रतिभा को पहचान मिल गई थी. मलयालम फिल्म ‘पूमपट्टा’ में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया और इसके लिए उन्हें केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया. इतनी छोटी उम्र में अवार्ड हासिल करना उनके लिए बड़ी उपलब्धि थी. बाल कलाकार के तौर पर काम करते हुए श्रीदेवी ने कैमरे के सामने एक्टिंग की बारीकियां सीखीं. यही अनुभव आगे चलकर उनके शानदार फिल्मी करियर की नींव बना.

साउथ सिनेमा में बनाई मजबूत पहचान

बड़ी होने के बाद भी श्रीदेवी ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करना जारी रखा. साल 1976 में आई तमिल फिल्म ‘मूंद्रु मुदिचु’ उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल रही. इस फिल्म में उन्होंने कमल हासन और रजनीकांत जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया. इसके बाद ‘16 वैयाथिनिले’, ‘सिगप्पु रोजक्कल’ और ‘मूंद्रम पिराई’ जैसी फिल्मों ने श्रीदेवी को दक्षिण भारतीय सिनेमा की लीड एक्ट्रेसेस में शामिल कर दिया. उनकी एक्टिंग क्षमता के साथ-साथ उनकी डांसिंग और स्क्रीन प्रेजेंस भी दर्शकों को काफी पसंद आने लगी. धीरे-धीरे श्रीदेवी का स्टारडम दक्षिण भारत से बाहर भी पहचाना जाने लगा और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान भी उनकी तरफ गया.

‘सोलवा सावन’ से हिंदी सिनेमा में शुरुआत

साउथ फिल्मों में अपनी पहचान बनाने के बाद श्रीदेवी ने हिंदी सिनेमा का रुख किया. साल 1979 में उनकी फिल्म ‘सोलवा सावन’ रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं कर सकी जिसकी उम्मीद थी. श्रीदेवी को हिंदी दर्शकों के बीच वो पहचान नहीं मिल पाई जिसकी वो हकदार थीं. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. उन्होंने हिंदी फिल्मों में काम करना जारी रखा और कुछ ही साल बाद उनकी किस्मत पूरी तरह बदलने वाली थी.

‘हिम्मतवाला’ ने बदल दी जिंदगी

साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘हिम्मतवाला’ श्रीदेवी के करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई. जितेंद्र के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. ‘हिम्मतवाला’ की सफलता ने श्रीदेवी को रातोंरात हिंदी सिनेमा की बड़ी एक्ट्रेसेस की कतार में पहुंचा दिया. फिल्म के गाने और श्रीदेवी के डांस ने भी खूब लोकप्रियता हासिल की. इसके बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई और देखते ही देखते वो बॉलीवुड की सबसे ज्यादा डिमांड वाली एक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि जिस सफलता ने श्रीदेवी को स्टार बना दिया था, उसी सफलता को लेकर उनके मन में एक अलग तरह का डर पैदा हो गया था.

‘हिम्मतवाला’ की सफलता से क्यों डर गई थीं श्रीदेवी?

श्रीदेवी से जुड़े पुराने इंटरव्यू के हवाले से ‘श्रीदेवी: क्वीन ऑफ हार्ट्स’ किताब में उनके उस दौर की मानसिक स्थिति का जिक्र किया गया है. बताया जाता है कि ‘हिम्मतवाला’ की जबरदस्त सफलता के बाद श्रीदेवी को डर था कि कहीं दर्शक उन्हें सिर्फ एक खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस के तौर पर ही देखना शुरू न कर दें. उनके लिए सिर्फ स्टार बनना खाफी नहीं था. वो एक ऐसी एक्ट्रेस के रूप में पहचान बनाना चाहती थीं जो अलग-अलग तरह के किरदार निभा सके.

यानी ‘हिम्मतवाला’ ने जहां उन्हें लोकप्रियता दी, वहीं इस सफलता ने उनके सामने एक नई चुनौती भी खड़ी कर दी थी ग्लैमरस स्टार की छवि से आगे निकलकर एक गंभीर और वर्सटाइल एक्ट्रेस के तौर पर खुद को साबित करना. आगे चलकर श्रीदेवी ने जिस तरह की फिल्मों और भूमिकाओं का चुनाव किया, उससे साफ हो गया कि वह सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं रहना चाहती थीं.

ये भी पढ़ें: 'मेरे सामने दाऊद इब्राहिम था....', कुमार सानू ने सुनाया चौंकाने वाला किस्सा, अबू सलेम को लेकर भी की बात

Continue reading on the app

  Sports

Independence Day पर शुभमन गिल की कप्तानी में Team India रचेगी इतिहास, 600th Test में श्रीलंका से होगी भिड़ंत

भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ़ होने वाले ऐतिहासिक मैच से पहले टीम की कप्तानी करने को बहुत बड़ा सम्मान और सौभाग्य बताया। यह मैच शनिवार को गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। इस मैच के साथ भारत 600 टेस्ट खेलने वाली पहली एशियाई टीम और इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरी टीम बन गई है। दो मैचों की इस सीरीज़ का पहला टेस्ट 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस के दिन खेला जा रहा है।
 

इसे भी पढ़ें: Deepti Sharma 'The Hundred' में खेलकर करेंगी Women's Asia Cup की पूरी तैयारी


शुक्रवार को मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल ने कहा कि यह बहुत बड़े सम्मान और सौभाग्य की बात है। अपने देश के लिए किसी भी टेस्ट मैच में कप्तानी करना बहुत बड़ी बात होती है। ज़ाहिर है, हमारे 600वें टेस्ट मैच में देश की कप्तानी करना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान और सौभाग्य की बात है, और आज़ादी के दिन ऐसा करना हमारे लिए और भी खास है। 26 साल के गिल ने कहा कि वे अपनी कप्तानी की भूमिका में सहज हो गए हैं और कप्तान के तौर पर अपने पहले साल में टीम की तरक्की से खुश हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस भूमिका में बहुत सहज महसूस कर रहा हूँ। मुझे लगता है कि पिछले एक साल में हमने जिस तरह से तरक्की की है, वह मेरे नज़रिए से बहुत सुखद है। मुझे लगता है कि हम सही दिशा में सही कदम उठा रहे हैं।

भारत अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की स्टैंडिंग में पांचवें नंबर पर है; टीम ने नौ मैचों में चार जीत, चार हार और एक ड्रॉ हासिल किया है। गिल ने फाइनल में जगह बनाने की भारत की कोशिशों में श्रीलंका सीरीज़ के महत्व पर ज़ोर दिया और बताया कि श्रीलंका छठे नंबर पर है। गिल ने कहा कि ज़ाहिर है, हमारा मुख्य लक्ष्य अगले साल होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलना है। हमने इस साइकल में लगभग नौ टेस्ट खेले हैं और मुझे लगता है कि क्वालिफाई करने का अच्छा मौका पाने के लिए हमें लगभग छह या सात और मैच जीतने होंगे। इस लिहाज़ से, मुझे लगता है कि यह सीरीज़ हमारे लिए बहुत अहम है और हमने इसके लिए सही तरह से तैयारी की है।

भारत की नंबर 3 पोजीशन को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच, गिल ने देवदत्त पडिक्कल का समर्थन किया और इस बात पर ज़ोर दिया कि युवा बल्लेबाज़ों को टेस्ट क्रिकेट में खुद को स्थापित करने के लिए समय दिया जाना चाहिए। गिल ने कहा कि देवदत्त पहले भी इंडिया A के साथ यहां आ चुके हैं और उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। उनमें इस फ़ॉर्मेट में सफल होने के लिए ज़रूरी सभी कौशल और क्षमता है। प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति के कारण भारत के पास अपेक्षाकृत अनुभवहीन गेंदबाज़ी आक्रमण है, जिसके बारे में गिल का कहना है कि यह अन्य गेंदबाज़ों के लिए खुद को साबित करने का एक अवसर है।
 

इसे भी पढ़ें: Harbhajan Singh का बयान: T20 से बल्लेबाजों का धैर्य कम हुआ, Test Cricket में बड़े स्कोर घटे


उन्होंने कहा कि किसी भी टेस्ट मैच में, विकेट लेने के लिए आपको अलग-अलग चीज़ें आज़मानी पड़ती हैं क्योंकि खेल कभी-कभी थोड़ा धीमा हो सकता है। खासकर उपमहाद्वीप की पिचों पर, आपको पहले और दूसरे दिन मौके बनाने होते हैं जब खेल में ज़्यादा कुछ नहीं हो रहा होता है। आपको दबाव बनाने के तरीके खोजने होते हैं और खेल को अपने हाथ से नहीं निकलने देना होता है। रचनात्मक फ़ील्डिंग भी इसका एक हिस्सा है। बुमराह यहां नहीं हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यह कुछ अन्य गेंदबाज़ों के लिए आगे आने और सीरीज़ में अपनी छाप छोड़ने का एक बहुत अच्छा अवसर है।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.
Fri, 14 Aug 2026 19:54:25 +0530

  Videos
See all

Aaj ki Taza Khabar: यूपी की दिनभर की बड़ी खबरें | CM Yogi | Akhilesh | Tiranga Yatra | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T14:45:06+00:00

Kanwar Yatra 2026: इस बार साढ़े चार करोड़ को पार किया कांवड़ यात्रा का आंकड़ा, क्या बोले DM? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T14:37:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers