Responsive Scrollable Menu

Hero Bike: 3 जून को लॉन्च होगी हीरो की Flex-Fuel बाइक, जानें माइलेज और फीचर्स

Hero Bike: देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता हीरो मोटोकॉर्प अब पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। कंपनी 3 जून को भारतीय बाजार में अपनी पहली Flex-Fuel मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी। इस खास मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि यह लॉन्च देश में वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने और प्रदूषण कम करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।

क्या होता है Flex-Fuel?
Flex-Fuel तकनीक वाली गाड़ियों में ऐसा इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) इस्तेमाल किया जाता है, जो पेट्रोल और एथेनॉल के मिश्रण पर चल सकता है। ये वाहन E20 से लेकर E85 तक के फ्यूल पर आसानी से काम करते हैं। E85 फ्यूल में 85 प्रतिशत एथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल होता है। सरकार भविष्य में E100 यानी 100 प्रतिशत एथेनॉल आधारित ईंधन को बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है। एथेनॉल गन्ने और अनाज से तैयार किया जाता है, जिससे यह पेट्रोल की तुलना में सस्ता और पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है।

कौन सी होगी Hero की पहली Flex-Fuel बाइक?
हालांकि Hero MotoCorp ने अभी तक बाइक के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कंपनी की लोकप्रिय Splendor या HF Deluxe पर आधारित हो सकती है। खास बात यह है कि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में कंपनी ने HF Deluxe Flex-Fuel मॉडल को शोकेस किया था। ऐसे में लॉन्च को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

भारतीय बाजार में बढ़ रही Flex-Fuel वाहनों की संख्या
भारतीय बाजार में Flex-Fuel वाहनों को लेकर तेजी से काम हो रहा है। टू-व्हीलर सेगमेंट में Suzuki पहले ही अपनी Gixxer SF 250 Flex-Fuel बाइक लॉन्च कर चुकी है। वहीं Honda ने भी CB300F Flex-Fuel मॉडल पेश किया था।

फोर-व्हीलर सेगमेंट की बात करें तो Maruti Suzuki भी 5 जून को अपनी पहली Flex-Fuel कार लॉन्च करने जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि यह कंपनी की लोकप्रिय WagonR का Flex-Fuel वर्जन हो सकता है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

2026 Tata Tiago Facelift: नए डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ आई नई टियागो, जानें प्राइस और फीचर्स

2026 Tata Tiago Facelift: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने भारतीय बाजार में नई टाटा टियागो फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस लोकप्रिय एंट्री-लेवल हैचबैक को पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है। नई Tiago की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये रखी गई है, जबकि Tiago EV की कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है। खास बात यह है कि Battery-as-a-Service (BAAS) स्कीम के तहत Tiago EV को 4.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर भी खरीदा जा सकता है।

नया डिजाइन और प्रीमियम लुक
नई टियागो फेसलिफ्ट में पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और स्पोर्टी डिजाइन देखने को मिलता है। कार में नए LED हेडलैम्प्स, स्लिम ग्रिल और बड़ा एयर डैम दिया गया है, जिससे इसका फ्रंट प्रोफाइल काफी आकर्षक नजर आता है। EV वर्जन में क्लोज्ड फ्रंट डिजाइन मिलता है, जबकि पेट्रोल और CNG मॉडल्स में ग्लॉस ब्लैक ग्रिल दी गई है। इसके अलावा नए 15-इंच अलॉय व्हील्स, कनेक्टेड टेललैम्प्स और रूफ स्पॉइलर इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं।

फीचर्स से भरपूर केबिन
नई टियागो का इंटीरियर भी पहले से ज्यादा हाई-टेक बनाया गया है। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, ड्यूल वायरलेस चार्जर, रियर AC वेंट्स और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ऑटो हेडलैम्प्स भी मिलते हैं।

सेफ्टी और इंजन
टाटा ने टियागो फेसलिफ्ट में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ESC, 360-डिग्री कैमरा, ABS with EBD और ISOFIX माउंट्स दिए गए हैं। इसमें 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 86hp की पावर जनरेट करता है। CNG वर्जन 75.5hp की पावर देता है। कार में 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

भारतीय बाजार में टियागो फेसलिफ्ट का मुकाबला मारुति सुजुकी स्विफ्ट, हुंडई ग्रैंड i10 Nios और रेनॉ क्विड जैसी कारों से होगा।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

वो कप्तान... जो दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने से एक कदम है दूर, कभी एक फोन कॉल पर कैंसिल कर दी थी शादी

Rajat Patidar Wedding Postponed for ipl: मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद शादी तय कर चुके रजत पाटीदार ने आरसीबी से बुलावा आने पर ऐन वक्त पर अपना विवाह टाल दिया था. किस्मत का वह फैसला आज इतिहास बन चुका है. साल 2026 में आरसीबी के कप्तान बन चुके रजत न सिर्फ बल्ले से आग उगल रहे हैं, बल्कि अपनी टीम को लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाने से महज एक जीत दूर हैं. मंडप छोड़ मैदान का रुख करने वाले रजत की यह कहानी अविश्वसनीय है. Thu, 28 May 2026 18:32:26 +0530

  Videos
See all

Top 10 News: आज की 10 बड़ी खबरें | 28 May 2026 | Big Breaking | Latest News | Hindi News | Karnataka #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T13:46:07+00:00

Rubik Cube—Stress कम करने का तरीका | Speed Cubing | TNNB Podcast | #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T13:40:19+00:00

West Bengal News : बंगाल में घुसपैठियों को किसका खौफ ? #westbengal #bengalnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T13:42:01+00:00

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश | Breaking News | Rain Alert | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T13:40:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers