Responsive Scrollable Menu

2026 Tata Tiago Facelift: नए डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ आई नई टियागो, जानें प्राइस और फीचर्स

2026 Tata Tiago Facelift: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने भारतीय बाजार में नई टाटा टियागो फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस लोकप्रिय एंट्री-लेवल हैचबैक को पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है। नई Tiago की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये रखी गई है, जबकि Tiago EV की कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है। खास बात यह है कि Battery-as-a-Service (BAAS) स्कीम के तहत Tiago EV को 4.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर भी खरीदा जा सकता है।

नया डिजाइन और प्रीमियम लुक
नई टियागो फेसलिफ्ट में पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और स्पोर्टी डिजाइन देखने को मिलता है। कार में नए LED हेडलैम्प्स, स्लिम ग्रिल और बड़ा एयर डैम दिया गया है, जिससे इसका फ्रंट प्रोफाइल काफी आकर्षक नजर आता है। EV वर्जन में क्लोज्ड फ्रंट डिजाइन मिलता है, जबकि पेट्रोल और CNG मॉडल्स में ग्लॉस ब्लैक ग्रिल दी गई है। इसके अलावा नए 15-इंच अलॉय व्हील्स, कनेक्टेड टेललैम्प्स और रूफ स्पॉइलर इसे ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं।

फीचर्स से भरपूर केबिन
नई टियागो का इंटीरियर भी पहले से ज्यादा हाई-टेक बनाया गया है। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, ड्यूल वायरलेस चार्जर, रियर AC वेंट्स और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ऑटो हेडलैम्प्स भी मिलते हैं।

सेफ्टी और इंजन
टाटा ने टियागो फेसलिफ्ट में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ESC, 360-डिग्री कैमरा, ABS with EBD और ISOFIX माउंट्स दिए गए हैं। इसमें 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 86hp की पावर जनरेट करता है। CNG वर्जन 75.5hp की पावर देता है। कार में 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

भारतीय बाजार में टियागो फेसलिफ्ट का मुकाबला मारुति सुजुकी स्विफ्ट, हुंडई ग्रैंड i10 Nios और रेनॉ क्विड जैसी कारों से होगा।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

New Bike: रायल एनफील्ड की Bullet 650 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

New Bike: रॉयल एनफील्ड ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपनी नई बुलेट 650 बाइक को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक अब कंपनी के 650cc पोर्टफोलियो का हिस्सा बन चुकी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹3,64,856 रखी गई है, जो इसे कंपनी की सबसे किफायती 650cc मोटरसाइकिल बनाती है।

सबसे लंबी व्हीलबेस वाली 650cc बाइक
नई Bullet 650, Royal Enfield की पैरेलल-ट्विन सीरीज का सातवां मॉडल है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक की सबसे लंबी व्हीलबेस वाली 650cc बाइक है। डिजाइन और प्लेटफॉर्म के मामले में यह काफी हद तक Royal Enfield Classic 650 से मिलती-जुलती है।

क्लासिक डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स

  • Bullet 650 में क्रोम हेडलाइट हुड, क्लासिक टेललाइट और हाथ से पेंट की गई फ्यूल टैंक स्ट्राइप्स दी गई हैं। इसके अलावा मेटल टैंक बैज और नया चौकोर रियर मडगार्ड इसे अलग पहचान देते हैं।
  • बाइक में डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें छोटी डिजिटल डिस्प्ले, फ्यूल गेज और ओडोमीटर जैसी जानकारी दिखाई देती है। साथ ही पॉलिश्ड एल्युमिनियम स्विचगियर भी दिए गए हैं।

दमदार 650cc इंजन
नई Bullet 650 में 647.95cc का पैरेलल-ट्विन एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 47PS की पावर और 52.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यही इंजन Royal Enfield Super Meteor 650 और Classic 650 में भी इस्तेमाल किया जाता है।

कलर ऑप्शन और कीमत
Bullet 650 को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें Canon Black और Battleship Blue जैसे दो कलर विकल्प मिलते हैं। अपनी कीमत और क्लासिक डिजाइन की वजह से यह बाइक Royal Enfield प्रेमियों के लिए एक नया आकर्षक विकल्प बन सकती है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

5 दशक पुराना महारिकॉर्ड स्वाहा... विकेटकीपर ने खेल डाली सबसे बड़ी पारी, बेलफास्ट में रचा इतिहास

Tom Blundell breaks 50 years old records: टॉम ब्लंडेल ने आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट टेस्ट में 186 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर न्यूजीलैंड का 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. वे विदेशी सरजमीं पर सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले कीवी विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 1976 में वारेन लीस द्वारा बनाए 152 रनों के महारिकॉर्ड को ध्वस्त किया. Thu, 28 May 2026 19:57:32 +0530

  Videos
See all

FTD Brothers cross finish line to end 33-day marathon challenge. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T14:35:36+00:00

Breaking News: Ayodhya से पार्टी करने आए BJP नेता की Lucknow में बेरहमी से हत्या | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T14:32:54+00:00

Gorakhpur में भीषण गर्मी से वाटर लेवल हुआ कम, Cruise Ship को चलाने में हो रही दिक्कत | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T14:32:44+00:00

Karnataka News: सिद्धारमैया का इस्तीफा.. राहुल का NEXT स्टेप क्या ? #siddaramaiah #dkshivakumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T14:34:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers