A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

US-Iran Conflict: क्यों ईरान के बंदर अब्बास पर अमेरिका बार-बार हमला कर रहा? भारत पर इसका क्या असर पड़ सकता

US-Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। सीजफायर लागू होने के बावजूद दोनों देशों के बीच लगातार सैन्य कार्रवाई जारी। इस पूरे संघर्ष के केंद्र में एक शहर बार-बार सामने आ रहा है- वो है बंदर अब्बास। यही वह जगह है जहां अमेरिका पिछले कुछ दिनों में लगातार हमले कर रहा। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर यह शहर इतना अहम क्यों? और इसका भारत पर क्या असर पड़ सकता?

गुरुवार सुबह ईरान के सरकारी चैनल IRIB ने बंदर अब्बास के आसपास कई धमाकों की जानकारी दी। बाद में अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने पुष्टि की कि अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास जहाजों के लिए खतरा बने ईरानी ड्रोन मार गिराए और बंदर अब्बास में मौजूद एक कंट्रोल स्टेशन पर हमला किया। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई रक्षात्मक थी और समुद्री रास्तों को सुरक्षित रखने के लिए की गई।

इसके पहले सोमवार को भी अमेरिका ने बंदर अब्बास के पास मिसाइल लॉन्च साइट्स और बारूदी सुरंग बिछाने वाली ईरानी नौकाओं पर हमला किया था। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ईरान की आईआरजीसी ने समुद्री रास्तों को बाधित करने की कोशिश की थी।

क्यों अहम है बंदर अब्बास?
बंदर अब्बास ईरान के दक्षिणी तट पर स्थित एक बड़ा बंदरगाह शहर है। यह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से करीब 70 किलोमीटर दूर है। इसी इलाके में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड नेवी का मुख्यालय है। यही फोर्स फारस की खाड़ी में ईरान के समुद्री ऑपरेशन संभालती है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया का सबसे अहम तेल मार्ग माना जाता। यहां से हर दिन करीब 2 करोड़ बैरल तेल गुजरता है, जो दुनिया के कुल समुद्री तेल व्यापार का लगभग 25 फीसदी है। इराक, कुवैत, कतर और ईरान जैसे देशों के लिए यही सबसे बड़ा तेल निर्यात मार्ग है।

यही वजह है कि अमेरिका और इजरायल ने फरवरी 2026 में ईरान पर हमले शुरू किए तो बंदर अब्बास शुरुआती निशानों में शामिल था। अमेरिकी ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में 1250 से ज्यादा टारगेट पर हमले किए गए थे। ईरान की नौसेना को बड़ा नुकसान हुआ और IRGC नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी भी मारे गए।

भारत पर कितना असर?
इस संघर्ष का असर भारत पर भी साफ दिखने लगा है। भारत का करीब 30 से 40 फीसदी कच्चा तेल सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर आता। हालात बिगड़ने के बाद भारत ने वेनेजुएला, ब्राजील, अंगोला और नाइजीरिया से तेल खरीद बढ़ाई है, लेकिन समुद्री रास्तों में तनाव अभी भी चिंता बना हुआ है।

भारत के पास फिलहाल सिर्फ 30 से 70 दिनों का रणनीतिक तेल भंडार है जबकि चीन और जापान के पास इससे कहीं ज्यादा स्टॉक मौजूद है। इसी बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी बढ़ चुकी हैं। 15 मई के बाद से पेट्रोल करीब 7.38 रुपये और डीजल 7.52 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका।

ईरान ने भारत, चीन और रूस को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज इस्तेमाल करने की अनुमति दी है,लेकिन हालात कब बदल जाएं, इसकी कोई गारंटी नहीं। यही वजह है कि भारत सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

CSIR UGC NET June 2026: यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें एग्जाम डेट

CSIR UGC NET June 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET June 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 19 जून 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित की गई है।

कितनी है आवेदन फीस?
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क तय किया गया है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1150 रुपये फीस जमा करनी होगी। वहीं ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 325 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

कब होगी परीक्षा?
NTA द्वारा CSIR UGC NET June 2026 परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जुलाई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को तीन घंटे में बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने होंगे।

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। इसके अलावा जो छात्र अभी स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा की बात करें तो JRF के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध CSIR UGC NET June 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें और लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Continue reading on the app

  Sports

Dhruv Jurel का खुलासा: बुमराह हो या कमिंस, किसी के रसूख से नहीं डरता सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी मौजूदा आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। 15 वर्षीय यह खिलाड़ी फिलहाल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी है और टूर्नामेंट के एलिमिनेटर में क्रिस गेल के सबसे तेज आईपीएल शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब भी पहुंच गया था। पूरे सीजन में इस युवा खिलाड़ी ने गेंदबाजों को परेशान किया है और इसी सिलसिले में उनके साथी खिलाड़ी ध्रुव जुरेल ने चर्चा के केंद्र में आकर बताया कि मैदान पर रहते हुए वैभव सूर्यवंशी कैसे सोचते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Heinrich Klaasen और Ishan Kishan ने IPL 2026 में रचा इतिहास, बने 'एलीट क्लब' का हिस्सा


मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ध्रुव जुरेल ने कहा कि वैभव के बारे में मैंने जो सबसे अच्छी बात देखी है, वह यह है कि वह कुछ भी प्लान नहीं करता। क्योंकि वह बहुत अभ्यास करता है और हमेशा खुद पर भरोसा रखता है। जब भी वह मैदान पर खेलने जाता है, तो यही करता है। उसकी सबसे अच्छी बात यही है कि वह खुद पर भरोसा रखता है। उसे जरा भी शक नहीं होता कि मैं यह नहीं कर सकता। उन्होंने आगे कहा कि जब हम किसी अकादमी में जाते हैं, तो हमें बताया जाता है कि ‘गेंदबाज को मत देखो, गेंद को देखो।’ उनका मूलमंत्र है ‘मुझे किसी भी गेंदबाज की परवाह नहीं है।

पंद्रह वर्ष के सूर्यवंशी ने आईपीएल में जसप्रीत बुमराह से लेकर पैट कमिंस तक सभी की बखिया उधेड़ी है। मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड और कैगिसो रबाडा की गेंदों पर भी उन्होंने खूब रन बनाये हैं। जुरेल ने कहा कि वैभव के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह कुछ योजना बनाकर नहीं खेलता क्योंकि वह बहुत अभ्यास करता है और उसे खुद पर भरोसा है। उसे खुद पर एक पल को भी संदेह नहीं होता कि वह ऐसा नहीं कर सकेगा। 
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup से पहले Team India की अग्निपरीक्षा, England में लय पाने उतरेगी Harmanpreet की सेना


इस सत्र में छह अर्धशतक जमा चुके जुरेल ने कहा कि जब हम अकादमी में जाते हैं तो हमसे कहा जाता है कि गेंदबाज को नहीं , गेंद को देखो। 17 बरस की उम्र में हम हमेशा गेंदबाज को देखते हैं कि यह इतना बड़ा गेंदबाज है लेकिन वैभव सिर्फ गेंद को देखता है। वह किसी गेंदबाज की परवाह नहीं करता।’’ सनराइजर्स हैदराबाद के सहायक कोच जेम्स फ्रेंकलिन ने कहा कि समझ में नहीं आता कि उसे कहां गेंद डाली जाये। हमने उसे फुल लैंग्थ, लेग स्टम्प के भीतर, स्विंग हर गेंद डालकर देखा लेकिन उसने आसानी से खेल ली। पिच भी बल्लेबाजों की मददगार थी।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi. 
Thu, 28 May 2026 16:11:38 +0530

  Videos
See all

Iran- America War : ईरानी नौसेना पर डोनाल्ड ट्रंप का दावा हुआ फेल |Middle East | IRGC | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T11:32:40+00:00

AAJTAK 2 LIVE | KAKOLI, SHANTANU का इस्तीफा, KALYAN पर आरोप, TMC में टूट! MAMATA BANERJEE परेशान!AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T11:32:15+00:00

Monsoon Update 2026: 5 बजते ही आंधी-तूफान और भारी बारिश का Alert! | IMD Weather Update Today | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T11:30:39+00:00

Wired Earbuds की वापसी! Celebs फिर क्यों इस्तेमाल कर रहे हैं पुराने Earbuds? | Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T11:32:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once