बांग्लादेश के आगे ऑस्ट्रेलिया शर्मसार! टेस्ट क्रिकेट में पहली बार 198 पर हुई ऑलआउट, हसन महमूद ने 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
AUS vs BAN : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम बांग्लादेश के सामने अपने ही घर में शर्मसार हो गई है. वो 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पहले बैटिंग करते हुए मात्र 198 रनों पर ढेर हो गई है. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है. वहीं इस मैच में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट लेकर कमर तोड़ दी है. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 53 ओवर में 198 पर ढेर करने के बाद अब तक बांग्लादेश की टीम 6 ओवर में बगैर विकेट खोए 24 रन बना चुकी है.
ऑस्ट्रेलिया के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ दर्ज
दरअसल, जैसे ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस मुकाबले में बांग्लादेश के सामने 198 रनों पर ऑलआउट हो गई. वैसे ही उसके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. बता दें कि, 198 रन टेस्ट मैचों में बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम स्कोर है. इससे पहले सबसे कम स्कोर 2017 में मीरपुर में 217 था. अब ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश के सामने 198 पर ढेर हो गई.
On his first Test outing in Australia, Hasan Mahmud has delivered a spell to remember ????#WTC27 | ????: https://t.co/gIQtdBGVou pic.twitter.com/YIgY7CN8Zl
— ICC (@ICC) August 13, 2026
हसन महमूद ने तोड़ी ऑस्ट्रेलिया की कमर
हसन महमूद ने इस मैच में 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी. उन्होंने पहली पारी में कुल 17 ओवर गेंदबाजी की और इस दौरान उन्होंने 3 मेडन ओवर डाले. इस दौरान महमूद ने कुल 55 रन खर्च किए और 6 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए. हसन ने टीम को पहला विकेट दिलाया और जेक वेदराल्ड को लिटन दास के हाथों 23 रन पर पवेलियन भेज दिया.
Australia 198 All Out | 1st Innings ????
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) August 13, 2026
Bangladesh tour of Australia 2026 | 1st Test#Bangladesh #Tigers #BANvAUS #Cricket pic.twitter.com/oW54tXe1i7
इसके बाद हसन ने ट्रेविस हेड 22 को क्लीन बोल्ड कर अपनी टीम को दूसरी सफलता दिया. हसन को तीसरी सफलता कैमरून ग्रीन (13) के रूप में मिला. इसके बाद उन्होंने कप्तान पैट कमिंस को 9 रन के निजी स्कोर पर आउट कर उन्होंने अपनी चौथी विकेट हासिल की. हसन ने पांचवां शिकार मिचेल स्टार्क को बनाया. इसके बाद उन्होंने अपना छठवां विकेट स्टीव स्मिथ के रूप में हासिल कर 6 विकेट पूरे किए.
Hasan Mahmud's standout performance ran through Australia's batting line-up on the opening day of the Darwin Test ????#WTC27 ????: https://t.co/gIQtdBGVou pic.twitter.com/K0h5eqB2Go
— ICC (@ICC) August 13, 2026
स्टीव स्मिथ ने बनाए सबसे ज्यादा रन
ये भी पढ़ें : 'ये भगवान की इच्छा थी...' कपिल देव की तरह तेज गेंदबाज बनना चाहते थे हरभजन सिंह फिर कैसे बन गए स्पिनर, जानिए पूरी कहानी
Independence Day Poem: स्वतंत्रता दिवस पर क्लास 4-5 के छोटे बच्चों के लिए आसान और देशभक्ति से भरी सरल कविताएं
Independence Day Poem in Hindi : भारत में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाने वाला है. ये दिन सभी देशवासियों के लिए काफी अहम होने वाली है. इस दिन वो भारत की आजादी का जश्न मनाने वाले हैं. साल 1947 में भारत को ब्रिटिश शासन के अत्याचार से छुटकारा मिला था. भारत पर लगभग 200 साल तक ब्रिटिश शासन ने राज किया था. इसके बाद भारत का 15 अगस्त के दिन आजादी मिली. भारत में इस दिन यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जगह-जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है.
भारत के देशवासी इस दिन स्कूल, कॉलेज, सरकारी और निजी संगठन व अन्य संस्थान में तिरंगा फहराकर, राष्ट्रगान गाते हैं और अन्य कई तरह की देशभक्ति से भरी गतिविधियां करके स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं. ऐसे में स्कूल में 4 से 5 साल के बच्चे आज के दिन कविताएं गाते हैं. वो इस मौके पर अपनी मधुर और दिल को छू लेने वाली आवाज में स्वतंत्रता दिवस कविताएं प्रजेंट करते हैं. तो आइए आज हम आपको 4 से 5 साल तक के बच्चों के लिए कुछ सुंदर और देशभक्ति से भरपूर कविताएं बताने वाले हैं.
क्रांति गीत
— Kamal Raaj (@RajkamalWriter) August 11, 2026
'मैं क्रांति गीत लिखता रहूंगा'
मैं हूं एक 'आजाद' राही,
राह मेरी है अनूठी;
तुम मुझे चाहो न चाहो,
मैं क्रांति गीत लिखता रहूंगा!
चाहे प्रलय के ब्रज टूटे,
या धरा में कम्प होले;
दामिनी के संग चाहे,
जहर की किरणें भिगोलें ।
फिर भी मैं लिखता रहूंगा,
क्रांति के हिडोले;
तुम… pic.twitter.com/Tg2thQb5HR
स्वतंत्रता दिवस पर 4-5 क्लास के बच्चों के लिए कविताएं
1 - देखो बच्चों यह झंडा प्यारा, तीन रंगों का मेल है सारा..
सदा रहे यह झंडा ऊँचा, आकाश को रहे यह झंडा छूता..
सदा करो तुम इसका मान, कभी न करना इसका अपमान..
झंडा ही है देश की शान, बना रहे यह सदा महान..
'जय हिंद, जय भारत..
2 - हम बच्चे हंसते गाते हैं..
हम आगे बढ़ते जाते हैं..
पथ पर बिखरे कंकड़ कांटे..
हम चुन-चुन दूर हटाते हैं..
3 - खुशनसीब हैं, वो लोग
जो वतन के लिए मिट जाते हैं...
मरकर भी वो लोग अमर
हो जाते हैं...
4 - प्यारा-प्यारा मेरा देश..
सबसे न्यारा मेरा देश..
दुनिया जिस पर गर्व करे..
ऐसा सितारा मेरा देश..
5 - आजादी का पर्व मनाएं, भारत मां का मान बढ़ाएं..
तिरंगा नभ में लहराएं, भारत का गौरव बढ़ाएं..
6 - भारत देश हमारा है, हमको जान से प्यारा है..
दुनिया में सबसे न्यारा है, सबकी आंखों का तारा है..
7 - हम नन्हे-मुन्ने बच्चे हैं..
दांत हमारे कच्चे हैं..
दिल के हम सच्चे हैं..
भारत मां के बच्चे हैं..
जय हिंद..
8 - भारत की जान है तिरंगा..
भारत का सम्मान है तिरंगा..
तीन रंगों से बना प्यारा तिरंगा..
पूरे जहाँ में लहराए तिरंगा..
9 - सर फक्र से उठ जाता है..
जब-जब तिरंगा लहराता है..
इस देश के वीर शहीदों की..
यह तिरंगा याद दिलाता है..
10 - भारत देश हमारा अपना..
यह है मेरा प्यारा सपना..
अमर तिरंगा शान बढ़ाता..
देश-धर्म सम्मान बढ़ाता..
कल-कल करती बहती गंगा..
रहो प्रेम से कहती गंगा..
11 - प्यारा प्यारा मेरा देश..
सबसे न्यारा मेरा देश..
दुनिया जिसपर गर्व करे..
वो जगमग सितारा मेरा देश..
गंगा जमुना की माला का..
फूलोंवाला मेरा देश..
अंतरिक्ष में ऊंचा जाता..
प्यारा प्यारा मेरा देश..
इतिहास में बढ़-चढ़कर..
नाम लिखाए मेरा देश..
नित नए चेहरों में, मुस्कानें लाता मेरा देश..
इसके साथ ही कई और कविताएं हैं, जिन्हें 4 से 5वीं कक्षा के बच्चे आसानी से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गा सकते हैं.
ये भी पढ़ें : Independence Day Rangoli Designs : आसान ट्रिक्स के साथ बनाए देशभक्ति से भरी खूबसूरत रंगोली, मदद के लिए देखें ये खास डिजाइन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










