Responsive Scrollable Menu

पुलिस ‘डिजिटल अरेस्ट’ और साइबर अपराध से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करें : नायडू

पुलिस ‘डिजिटल अरेस्ट’ और साइबर अपराध से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करें : नायडू

Continue reading on the app

मंदसौर में पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बनाते 3 गिरफ्तार, अवैध हथियार भी बरामद

मंदसौर जिले की भानपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बनाते हुए 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। लूट के दौरान यह जिस सामग्री का उपयोग करने वाले थे वह भी पुलिस ने जप्त की है।

जानकारी के मुताबिक यह तीनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं और जिले के एक पेट्रोल पंप पर लूट करने की योजना बना रहे थे। इनके दो अन्य साथी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए हैं।

पेट्रोल पंप लूट की बना थे योजना

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक भानपुरा उप निरीक्षक बापू सिंह बामनिया को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि ग्राम करमदीखेड़ा स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास बंद दुकानों के पीछे कुछ लोग लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामसनेही मिश्रा और एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुंदेला और टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके पर दबिश देते हुए यहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

ये आरोपी गिरफ्त में

पुलिस ने कल्लू कंजर निवासी रेनखेड़ा रावतभाटा जिला चित्तौड़गढ़, दिनेश बागरी देवली कला जिला कोटा, बादल कंजर निवासी चेचट जिला कोटा को मौके से गिरफ्तार किया है। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर राहुल बांछड़ा और रणजीत बांछड़ा नाम के दो युवक फरार हो गए हैं।

 

हथियार किए गए बरामद

पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए, इनके पास से लूट ने इस्तेमाल किए जाने वाले अवैध हथियार बरामद किए हैं। जिसमें तलवार, लोहे का सरिया, लाल मिर्च पाउडर और दो लट्ठ शामिल है। इनके खिलाफ भारतीय दंड सहित की धारा 310(4), 310 (5) और 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। फरार हुए दो युवकों की तलाश की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

'चीटर' स्टीव स्मिथ...बांग्लादेश के साथ खुलेआम बेईमानी, स्निको की गलती का बेशर्मी से उठाया फायदा

Steve Smith Admits edged of the ball Connect: डार्विन टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेशी गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 198 रनों पर ढेर कर दिया. हालांकि, दिन की सबसे बड़ी चर्चा स्टीव स्मिथ के 'नॉट आउट' विवाद को लेकर रही. 7 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट होने के बावजूद स्निको की चूक से बचे स्मिथ ने खुद माना कि गेंद बल्ले से लगी थी. खुद को आउट जानने के बाद भी मैदान पर डटे रहने की उनकी इस ढिठाई और बेईमानी पर क्रिकेट फैंस का गुस्सा फूट पड़ा. Thu, 13 Aug 2026 19:45:02 +0530

  Videos
See all

Soya Chaap खाते हैं पहले ये राज़ जान लो! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T15:13:42+00:00

Kishore ajwani : पंजाब में Mobile गेम की लत में हार गए लाखों रूपये | Punjab Police | Online Game #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T15:11:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers