Responsive Scrollable Menu

ब्लैक बॉक्स को अमेरिका में डेटा सेंटर परियोजना के लिए मिला 1,240 करोड़ रुपये का ठेका

ब्लैक बॉक्स को अमेरिका में डेटा सेंटर परियोजना के लिए मिला 1,240 करोड़ रुपये का ठेका

Continue reading on the app

पुलिस ‘डिजिटल अरेस्ट’ और साइबर अपराध से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करें : नायडू

पुलिस ‘डिजिटल अरेस्ट’ और साइबर अपराध से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करें : नायडू

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandya MI Exit? खराब प्रदर्शन के बाद IPL Trade Market में भारी डिमांड, KKR बना सबसे बड़ा दावेदार

हार्दिक पंड्या को लेकर आईपीएल में ट्रेड की चर्चाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मुंबई इंडियंस के कप्तान पंड्या के टीम से अलग होने की अटकलों के बीच कई फ्रेंचाइजी उनके संपर्क में होने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि अभी तक किसी भी टीम के साथ उनके ट्रेड को लेकर अंतिम समझौता नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि हार्दिक पंड्या 2024 में गुजरात टाइटंस से वापस मुंबई इंडियंस में लौटे थे और उन्हें रोहित शर्मा की जगह टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। लेकिन उनकी कप्तानी में मुंबई का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। पिछले तीन सत्रों में टीम सिर्फ एक बार प्लेऑफ में पहुंच सकी है। 2026 में मुंबई इंडियंस ने 14 में से केवल चार मुकाबले जीते और तालिका में नौवें स्थान पर रही।

इसी प्रदर्शन के बीच पंड्या को लेकर ट्रेड की खबरें तेज हुई हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स पंड्या को लेने में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स का नाम भी संभावित टीमों में शामिल है। हालांकि बातचीत अभी बहुत आगे नहीं बढ़ी है।

कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर अटकलें इसलिए भी बढ़ गई हैं क्योंकि टीम के पास फिलहाल कप्तानी को लेकर खाली जगह है। अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद टीम को नए कप्तान की तलाश है। इसी दौरान केकेआर ने अपने प्रमुख गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती का एक वीडियो साझा किया, जिसमें हार्दिक पंड्या भी नजर आए। दोनों की मुलाकात का यह छोटा सा दृश्य सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बन गया।

केकेआर के वीडियो में पंड्या को वरुण चक्रवर्ती के पीछे से गुजरते और उन्हें मजाकिया अंदाज में छेड़ते देखा गया। इसके बाद प्रशंसकों ने इसे पंड्या के संभावित केकेआर जाने से जोड़ना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल किया कि क्या यह केकेआर की ओर से कोई संकेत है, जबकि कुछ ने पंड्या को टीम का अगला कप्तान बनाने की उम्मीद जताई।

बता दें कि ट्रेड की खबरों के बीच मुंबई इंडियंस से जुड़े सूत्रों ने पंड्या के किसी दूसरी टीम में जाने की संभावना से इनकार नहीं किया है। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि पंड्या का ट्रेड होना तय नहीं है, लेकिन दूसरी फ्रेंचाइजी की ओर से उनके लिए संपर्क जरूर किया गया है।

पंड्या के पिछले कुछ सत्रों के आंकड़े भले ही उनकी क्षमता के मुताबिक नहीं रहे हों, लेकिन उनकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और बड़े मुकाबलों का अनुभव उन्हें अब भी आईपीएल की सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में शामिल करता है।

इस बीच पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने भी संभावित ट्रेड को लेकर अपनी राय दी है। उनका कहना है कि अगर मुंबई इंडियंस पंड्या को केकेआर के साथ ट्रेड करती है तो उसे हर्षित राणा और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को हासिल करने की कोशिश करनी चाहिए।

पंड्या को लेकर अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल और निकोलस पूरन के नामों के साथ भी अलग-अलग संभावित अदला-बदली की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि इन सभी खबरों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में आईपीएल की अगली नीलामी से पहले हार्दिक पंड्या का भविष्य किस टीम के साथ तय होता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।
Thu, 13 Aug 2026 20:12:05 +0530

  Videos
See all

Mahatma Gandhi को याद कर रो पड़े समाजवादी पार्टी के नेता | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T14:40:39+00:00

Breaking News | सुखबीर बादल पर हमले को लेकर अभी-अभी आई बड़ी खबर #sukhbirbadal #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T14:41:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers