दुनिया के सबसे रईस मस्क के पास 738 अरब डॉलर का नेटवर्थ है, जबकि ब्लूमबर्ग इंडेक्स में शामिल भारत के सभी अरबपतियों का कुल नेटवर्थ 573.78 अरब डॉलर ही है।
Divya Tyagi Success Story: भारतीय मूल की छात्रा दिव्या त्यागी ने एयरोडायनामिक्स से जुड़े गणित के एक 100 साल पुराने जटिल प्रॉब्लम को हल करके विज्ञान जगत को हैरान कर दिया है। पूरी खबर यहां पढ़े….
NZ vs IRE TEST: इंडियन प्रीमियर लीग के शोर के बीच न्यूजीलैंड के 2 दिग्गजों ने टेस्ट क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो 149 साल के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन और मौजूदा कप्तान टॉम लैथम अब टेस्ट क्रिकेट में 12 अलग-अलग देशों में मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए।
यह ऐतिहासिक उपलब्धि आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दौरान सामने आई। यह मुकाबला बुधवार से बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर शुरू हुआ। इसी मैच के साथ विलियमसन और लैथम ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया।
दोनों खिलाड़ियों ने इससे पहले बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, संयुक्त अरब अमीरात और जिम्बाब्वे में टेस्ट मैच खेले थे। अब आयरलैंड में उतरते ही दोनों ने 12 देशों में टेस्ट खेलने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा देशों में खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में अब विलियमसन और लैथम सबसे ऊपर पहुंच गए। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न और रिकी पोंटिंग, पाकिस्तान के वकार यूनुस, सकलैन मुश्ताक, यूनुस खान, इंजमाम-उल-हक, मोहम्मद यूसुफ, मिस्बाह-उल-हक और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और शिवनारायण चंद्रपॉल ने 11 देशों में टेस्ट खेले थे।
149 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अब तक कोई खिलाड़ी 12 देशों में टेस्ट मैच नहीं खेल पाया था। ऐसे में न्यूजीलैंड की इस जोड़ी ने एक नया कीर्तिमान बना दिया है।
यह टेस्ट आयरलैंड क्रिकेट के लिए भी खास है। न्यूजीलैंड सिर्फ चौथी टीम बनी है, जिसने आयरलैंड का दौरा टेस्ट मैच के लिए किया है। आयरलैंड ने अपना पहला टेस्ट मई 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ डबलिन में खेला था। इसके बाद जुलाई 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बेलफास्ट में टेस्ट मुकाबला हुआ था। मौजूदा आयरलैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट देश की धरती पर खेला जा रहा सिर्फ तीसरा टेस्ट मैच है।
35 साल के केन विलियमसन पहले ही न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अब इस मैच में उनके पास एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। अगर वह आयरलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगा देते हैं, तो वह 12 अलग-अलग टेस्ट देशों में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
विलियमसन और लैथम की यह उपलब्धि सिर्फ न्यूजीलैंड क्रिकेट ही नहीं, बल्कि पूरे टेस्ट क्रिकेट इतिहास के लिए बेहद खास मानी जा रही है।