Responsive Scrollable Menu

Rupee शुरुआती कारोबार में 7 पैसे कमजोर होकर 95.40 प्रति US Dollar पर आ गया

रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 95.40 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि निवेशकों की धारणा अब भी कमजोर बनी हुई है क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध खत्म होता नहीं दिख रहा है। ईरान ने 2029 तक होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखने की चेतावनी दी है जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि होर्मुज पर अमेरिका का नियंत्रण है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.40 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की गिरावट है। रुपया बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 95.33 पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 100.01 पर रहा।

इसे भी पढ़ें: US Dollar के मुकाबले 3 पैसे मजबूत होकर 95.33 पर बंद हुआ रुपया, वैश्विक बाजारों से मिला सहारा

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 152.97 अंक टूटकर 77,813.38 अंक पर जबकि निफ्टी 84.80 अंक की गिरावट के साथ 24,351.15 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 1.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.89 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,002.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Continue reading on the app

बिहार STET 2026 के लिए 17 अगस्त से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, शेड्यूल जल्द होगा जारी

बिहार STET 2026 के लिए 17 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. BSEB की तरफ से STET का आयोजन तब किया जा रहा है, जब TRE 4 के तहत राज्य में 32 हजार से अधिक पदों पर शिक्षकों की भर्ती होने वाली है.

Continue reading on the app

  Sports

सफेद गाउन और बॉडी पर टैटू...पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने UK में रचाई शादी, ब्राइडल लुक देखकर भड़क उठे मुस्लिम कट्टरपंथी

Aqib javed daughter wedding controversy: 1992 विश्व कप विजेता और पाकिस्तानी टीम के हेड कोच आकिब जावेद की बेटी उकबा की यूके में हुई शादी विवादों में घिर गई है. पारंपरिक पाकिस्तानी लिबास की जगह सफेद ब्राइडल गाउन, शरीर पर टैटू और चर्च स्टाइल वॉक देखकर पाकिस्तानी कट्टरपंथी भड़क उठे हैं. उकबा और आकिब जावेद को इस्लामी मूल्यों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. Thu, 13 Aug 2026 23:12:47 +0530

  Videos
See all

Breaking News | Chamoli चमोली सुरंग हादसा, अब कैसे हैं हालात? #ytshorts #chamoli #chamolitunnel #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T18:30:49+00:00

Kangana Ranaut News: कंगना ने किसको दिया चैलेंज ? #kanganaranaut #genz #jantarmantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T18:33:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers