Bakrid: सलमान-शाहरुख से रणवीर सिंह तक, इन सेलेब्से की फिल्मों में मनाई गई 'Eid', OTT प्लेटफॉर्म्स पर देखें
Eid Scenes in Bollywood Films: इस्लाम के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक ईद-उल-अजहा ( Eid al Adha) 28 मई को मनाई जा रही है. इसे बकरीद (Bakrid) भी कहा जाता है. यह त्योहार हर साल हजरत इब्राहिम की अल्लाह के प्रति अटूट आस्था और कुर्बानी की याद में मनाया जाता है. बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी सेलेब्स इसे धूमधाम से मनाते हैं. इस मौके पर हम आपके लिए उन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनमें ईद का त्योहार मनाया गया है. इस लिस्ट में सलमान-शाहरुख से लेकर रणवीर सिंह की फिल्में शामिल हैं.
कभी खुशी कभी गम (Kabhi Khushi Kabhie Gham)
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साल 2001 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का है. ये एक परिवारिक फिल्म थी, जिसमें किंग खान के अलावा अमिताभ बच्चन, करीना कपूर, काजोल, जया बच्चन और ऋतिक रोशन नजर आए थे. इस फिल्म में ईद का त्योहार मनाते दिखाया गया है. ये फिल्म आप प्लेटफॉर्म्स जैसे Netflix और Amazon Prime Video पर देख सकते हैं.
सांवरिया (Saawariya)
इस लिस्ट में रणवीर कपूर की डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' भी शामिल है. 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में सोनम कपूर ने भी डेब्यू किया था. फिल्म में ईद के मौके पर ही एक लड़की अपने प्यार के आने का इंतजार करती है. फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो देखने को मिला है. इसे भी आप नेटफ्लिक्स या प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- 'मेरे धर्म में पूजा की अनुमति नहीं...', Aly Goni ने ट्रोल होने के बाद कही थी ऐसी बात, बोले- 'हम नमाज पढ़ते हैं'
तीस मार खान (Tees Maar Khan)
साल 2010 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म तीस मार खान में भी ईद मनाई गई थी. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था. लेकिन इसके गाने हिट थे. इसका गाना 'वल्लाह रे वल्लाह' ईद के मौके पर गाया है. इस फिल्म में भी सलमान खान ने कैमियो रोल किया था. ओटीटी पर ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.
बकरीद (Bakrid)
बकरीद एक तमिल फिल्म है, जिसे साल 2019 में रिलीज किया गया था. फिल्म में विक्रांत और सारा नामक ऊंट लीड रोल में नजर आए थे. ये फिल्म कॉलीवुड इतिहास की पहली भारतीय और तमिल फिल्म है जिसमें ऊंट को महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाया गया. इस फिल्म को ओटीटी पर अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें- कौन थे फिल्मेमकर Anik Dutta? जिनकी छत से गिरकर हुई मौत, सुसाइड नोट से खुला पूरा राज
बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan)
साल 2015 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' तो इस लिस्ट में शामिल है ही. फिल्म में सलमान खान का किरदार पवन पाकिस्तानी बच्ची को उसके मां बाप से मिलाता है. फिल्म में ईद का त्योहार भी दिखाया गया है. इसे आप नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani)
साल 2015 में ही एक और फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें ईद मनाई गई थी. ये फिल्म थी., रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की बाजीराव मस्तानी. फिल्म में एक मुस्लिम महिला को हिंदू पुरुष से प्यार हो जाता है. ओटीटी पर ये फिल्म प्राइम वीडियो और जियो सिनेमा पर उपलब्ध है.
ये भी पढ़ें- 'तुमने क्या उखाड़ लिया...?', शादी और बच्चों को लेकर शमिता शेट्टी को मिले ताने, तो एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Twisha Sharma Death Case Update : पुलिस की आंखों में धूल झोंककर बचना चाहते थे गिरीबाला और समर्थ सिंह? महाधिवक्ता ने खोल दी पोल, बताया त्विषा के शरीर पर कैसे लगी थी चोट
त्विषा शर्मा डैथ केस में जबलपुर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व जज और मृतका की सास गिरीबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। अदालत ने पोस्टमार्टम और AIIMS रिपोर्ट के आधार पर गंभीर चोटों और जांच में असहयोग को ध्यान में रखते हुए यह आदेश दिया। अब सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24


















