Responsive Scrollable Menu

Sunita Ahuja ने Govinda के शौक को लेकर किया खुलासा, बताया 15 साल की उम्र में पति के लिए किया था ये काम

Sunita Ahuja On Govinda: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा (Govinda ) भले ही इन दिनों फिल्मों से दूरी बनाए हुए हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता में आज भी कोई कमी नहीं आई है. कभी उनके पुराने गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं तो कभी उनके इंटरव्यू और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं. वहीं अब एक बार फिर गोविंदा सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह हैं उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja), जिन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी शादीशुदा जिंदगी और गोविंदा संग रिश्ते को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं. 

सुनीता आहूजा ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने बहुत कम उम्र में खाना बनाना सीख लिया था और इसके पीछे की वजह थे खुद गोविंदा. वहीं उनका ये बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को दोनों की पुरानी लव स्टोरी फिर से याद आ गई है. तो चलिए आपको डिटेल में सब कुछ बताते हैं. 

'खाना बना-बनाकर ही पति पटाया'

हाल ही में एक शो में बातचीत के दौरान जब सुनीता आहूजा से पूछा गया कि क्या उन्हें खाना बनाना पसंद है, तो उन्होंने बेहद मजेदार अंदाज में जवाब दिया. सुनीता ने हंसते हुए कहा, “खाना बना-बनाकर ही तो पति पटाया है ना.” उनका ये जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठे. इसके बाद सुनीता ने डिटेल में बताया कि गोविंदा को शुरू से ही टेस्टी खाने का बहुत शौक था और इसी वजह से उन्होंने छोटी उम्र में ही किचन संभालना शुरू कर दिया था. उन्होंने कहा, “मैंने बहुत जल्दी शादी कर ली थी. मेरे पति को खाने का बहुत शौक था, इसलिए मैंने भी जल्दी खाना बनाना सीख लिया.”

सिर्फ 15 साल की उम्र में सीख लिया था खाना बनाना

सुनीता आहूजा ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने महज 15 साल की उम्र में खाना बनाना सीख लिया था. उस समय वो काफी छोटी थीं, लेकिन उन्हें ये एहसास था कि अच्छी कुकिंग रिश्तों में खास भूमिका निभाती है. उन्होंने कहा कि वो गोविंदा को इम्प्रेस करना चाहती थीं और इसी कारण उन्होंने किचन में दिलचस्पी लेनी शुरू की. सुनीता की ये बात सुनकर फैंस उनकी सादगी और परिवार के प्रति समर्पण की तारीफ कर रहे हैं.

बेटी टीना आहूजा को लेकर भी की खुलकर बात

बातचीत के दौरान चर्चा उनकी बेटी टीना आहूजा पर भी हुई. जब उनसे पूछा गया कि क्या टीना को भी खाना बनाना पसंद है, तो सुनीता ने बेहद समझदारी भरा जवाब दिया. उन्होंने कहा, “जब वक्त आता है ना, सब सीख लेते हैं.” सुनीता ने आगे कहा कि बच्चों पर जरूरत से ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहिए. उन्हें अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने की आजादी मिलनी चाहिए. उनके मुताबिक, “हर बच्चे का अपना तरीका होता है. समय आने पर वो सब सीख जाते हैं. जरूरी है कि उन्हें खुलकर जीने दिया जाए.” सुनीता की इस सोच की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है. लोग उन्हें एक मॉडर्न और समझदार मां बता रहे हैं.

गोविंदा और सुनीता की प्रेम कहानी

गोविंदा और सुनीता आहूजा की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में गिनी जाती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात फैमिली कनेक्शन के जरिए हुई थी. धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. बताया जाता है कि जब दोनों ने डेटिंग शुरू की थी, तब गोविंदा करीब 21 साल के थे, जबकि सुनीता महज 15 साल की थीं. कम उम्र में शुरू हुआ ये रिश्ता वक्त के साथ और मजबूत होता चला गया.

स्टार बनने से पहले कर ली थी गुपचुप शादी

गोविंदा ने बॉलीवुड में सुपरस्टार बनने से पहले ही मार्च 1987 में सुनीता आहूजा से गुपचुप शादी कर ली थी. उस दौर में गोविंदा तेजी से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे थे और उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग भी काफी बड़ी थी.यही वजह थी कि दोनों ने काफी समय तक अपनी शादी को निजी रखा. बाद में जब लोगों को उनकी शादी के बारे में पता चला, तो फैंस काफी हैरान रह गए थे. हालांकि, वक्त के साथ ये जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे मजबूत और लोकप्रिय जोड़ियों में शामिल हो गई.

ये भी पढ़ें: 'मेरे धर्म में पूजा की अनुमति नहीं...', Aly Goni ने ट्रोल होने के बाद कही थी ऐसी बात, बोले- 'हम नमाज पढ़ते हैं'

Continue reading on the app

Bakrid: सलमान-शाहरुख से रणवीर सिंह तक, इन सेलेब्से की फिल्मों में मनाई गई 'Eid', OTT प्लेटफॉर्म्स पर देखें

Eid Scenes in Bollywood Films: इस्लाम के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक ईद-उल-अजहा ( Eid al Adha) 28 मई को मनाई जा रही है. इसे बकरीद (Bakrid) भी कहा जाता है. यह त्योहार हर साल हजरत इब्राहिम की अल्लाह के प्रति अटूट आस्था और कुर्बानी की याद में मनाया जाता है. बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी सेलेब्स इसे धूमधाम से मनाते हैं. इस मौके पर हम आपके लिए उन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनमें ईद का त्योहार मनाया गया है. इस लिस्ट में सलमान-शाहरुख से लेकर रणवीर सिंह की फिल्में शामिल हैं. 

कभी खुशी कभी गम (Kabhi Khushi Kabhie Gham)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साल 2001 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म  'कभी खुशी कभी गम' का है. ये एक परिवारिक फिल्म थी, जिसमें किंग खान के अलावा अमिताभ बच्चन, करीना कपूर, काजोल, जया बच्चन और ऋतिक रोशन नजर आए थे. इस फिल्म में ईद का त्योहार मनाते दिखाया गया है. ये फिल्म आप प्लेटफॉर्म्स जैसे Netflix और Amazon Prime Video पर देख सकते हैं. 

सांवरिया (Saawariya)

इस लिस्ट में रणवीर कपूर की डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' भी शामिल है. 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म में सोनम कपूर ने भी डेब्यू किया था. फिल्म में ईद के मौके पर ही एक लड़की अपने प्यार के आने का इंतजार करती है. फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो देखने को मिला है. इसे भी आप नेटफ्लिक्स या प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 'मेरे धर्म में पूजा की अनुमति नहीं...', Aly Goni ने ट्रोल होने के बाद कही थी ऐसी बात, बोले- 'हम नमाज पढ़ते हैं'

तीस मार खान (Tees Maar Khan)

साल 2010 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म तीस मार खान में भी ईद मनाई गई थी. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था. लेकिन इसके गाने हिट थे. इसका गाना 'वल्लाह रे वल्लाह' ईद के मौके पर गाया है. इस फिल्म में भी सलमान खान ने कैमियो रोल किया था. ओटीटी पर ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.

बकरीद (Bakrid)

बकरीद  एक तमिल  फिल्म है, जिसे साल 2019 में रिलीज किया गया था. फिल्म में विक्रांत और सारा नामक ऊंट लीड रोल में नजर आए थे. ये फिल्म कॉलीवुड इतिहास की पहली भारतीय और तमिल फिल्म है जिसमें ऊंट को महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाया गया. इस फिल्म को ओटीटी पर अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- कौन थे फिल्मेमकर Anik Dutta? जिनकी छत से गिरकर हुई मौत, सुसाइड नोट से खुला पूरा राज

बजरंगी भाईजान (Bajrangi Bhaijaan)

साल 2015 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' तो इस लिस्ट में शामिल है ही. फिल्म में सलमान खान का किरदार पवन पाकिस्तानी बच्ची को उसके मां बाप से मिलाता है. फिल्म में ईद का त्योहार भी दिखाया गया है. इसे आप नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani)

साल 2015 में ही एक और फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें ईद मनाई गई थी. ये फिल्म थी., रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की बाजीराव मस्तानी. फिल्म में एक मुस्लिम महिला को हिंदू पुरुष से प्यार हो जाता है. ओटीटी पर ये फिल्म प्राइम वीडियो और जियो सिनेमा पर उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें- 'तुमने क्या उखाड़ लिया...?', शादी और बच्चों को लेकर शमिता शेट्टी को मिले ताने, तो एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Continue reading on the app

  Sports

अजहरुद्दीन की कप्तानी में डेब्यू, सौरव गांगुली ने बरकरार रखा भरोसा, बंगाल को रणजी चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी

Bengal Team Coach: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर लक्ष्मी रतन शुक्ला बंगाल क्रिकेट टीम के हेड कोच पद पर बकररार रहेंगे. सौरव गांगुली की अगुवाई वाले क्रिकेट बोर्ड ने बीते दिनों जब कोच पद के लिए आवेदन मंगाया तब लगा था 45 वर्षीय शुक्ला की छुट्टी होने वाली है. 1999 में मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में तीन वनडे खेल चुके लक्ष्मी रतन शुक्ला के पास आईपीएल का भी लंबा अनुभव है. Thu, 28 May 2026 14:37:41 +0530

  Videos
See all

Twisha Sharma Case: CBI ने गिरिबाला को हिरासत में लिया-सूत्र | #shorts | Giribala Bail Cancelled #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T09:17:31+00:00

Lucknow में बिजली चोरी पकड़ने गए JE को पहले लात-घूंसे और बेलचे से पीटा, फिर पालतू कुत्ता छोड़ा | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T09:13:10+00:00

Bareilly में बच्चा चोरी कर भागने वाले बदमाशों का फिल्मी अंदाज़ में हुआ Encounter #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T09:13:56+00:00

Israel Massive Attack on Lebanon LIVE: टूट गया सीजफायर, हमले शुरू! | Iran US War | Breaking | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T09:14:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers