Kangana Ranaut: 'लोमड़ी' वाले बयान पर कंगना की सफाई, बोलीं- 'Naseeruddin Shah' का पाकिस्तान का प्रेम कब खत्म होगा?'
Kangana Ranaut: एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह को 'लोमड़ी' कहने वाले अपने बयान पर सफाई दी है। कंगना ने कहा कि उन्होंने यह टिप्पणी बिना वजह नहीं की थी। उनके मुताबिक, नसीरुद्दीन शाह के कई बयान और वीडियो उन्हें आपत्तिजनक लगे, इसलिए उन्होंने ऐसा कहा।
'लोमड़ी' कहने की बताई वजह
कंगना ने कहा कि नसीरुद्दीन शाह ने पहले एक ऐसा वीडियो बनाया था, जिसे वह ठीक नहीं मानती हैं। उनका दावा है कि अभिनेता अक्सर अपने बयानों, इंटरव्यू और फिल्मों में पाकिस्तान का जिक्र करते हैं। इसी वजह से उन्होंने उन्हें 'लोमड़ी' कहा था। कंगना ने कहा, "आखिर पाकिस्तान के लिए यह प्रेम कब खत्म होगा? देश के बंटवारे को इतने साल हो गए, फिर भी यह लगाव क्यों बना हुआ है?"
फिल्म इंडस्ट्री पर भी उठाए सवाल
#WATCH | Delhi: On calling veteran actor Naseeruddin Shah a ‘lomdi’ for his comment on student protests, BJP MP Kangana Ranaut says, "This isn't a new issue; the film industry has always held this attitude. You witnessed the attack on Parliament. I have many parliamentarian… pic.twitter.com/fI1bK9bdaA
— ANI (@ANI) August 12, 2026
कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री पर भी दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान कई लोग खुलकर समर्थन में बोले थे, लेकिन अब झारखंड में छात्रों के साथ ज्यादती पर वही लोग चुप हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या सिर्फ सरकार या प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलने वाले ही युवा माने जाते हैं। अगर झारखंड के छात्र भी परेशानी में हैं, तो उनके लिए भी आवाज उठनी चाहिए।
इंस्टाग्राम पर भी किया था पोस्ट
इससे पहले कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेता पीयूष मिश्रा की एक पोस्ट शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था कि उन्हें गर्व है कि वह जिस देश का अन्न खाती हैं, उसके लिए खड़ी रहती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नसीरुद्दीन शाह भारत में रहते हैं, लेकिन पड़ोसी देश के पक्ष में बोलते हैं।
'कुत्ता' वाली टिप्पणी पर भी बोलीं
कंगना ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि आज के समय में किसी को 'कुत्ता' कहना अपमान नहीं, बल्कि वफादारी की निशानी है। उन्होंने कहा कि वह नसीरुद्दीन शाह जैसी 'लोमड़ी' बनने से बेहतर खुद को 'कुत्ता' कहलाना पसंद करेंगी।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, नसीरुद्दीन शाह ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की आलोचना की थी। इसके बाद कंगना ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें 'लोमड़ी' कहा था। अब उन्होंने उसी बयान का बचाव करते हुए अपनी बात दोहराई है।
यह भी पढ़े- 4 साल की उम्र में फिल्मों में आईं श्रीदेवी: 1 करोड़ फीस लेने वाली पहली एक्ट्रेस, 300+ फिल्मों का सफर; दो बच्चों के पिता से शादी
डायबिटिक मरीजों के लिए नयी उम्मीद : फुट अल्सर में बैक्टीरिया का खात्मा करेगा यह वायरस वाला मरहम
डायबिटीज के मरीजों में होने वाले गंभीर डायबिटिक फुट अल्सर के लिए एक नई उम्मीद जगी है. आईसीएमआर के वैज्ञानिक एक खास 'वायरस वाला मरहम' तैयार कर रहे हैं जो एंटीबायोटिक-प्रतिरोधी बैक्टीरिया को भी खत्म कर सकता है.
The post डायबिटिक मरीजों के लिए नयी उम्मीद : फुट अल्सर में बैक्टीरिया का खात्मा करेगा यह वायरस वाला मरहम appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









