कौन थे फिल्मेमकर Anik Dutta? जिनकी छत से गिरकर हुई मौत, सुसाइड नोट से खुला पूरा राज
Who is Anik Dutta: फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. 27 मई को डायरेक्टर और फिल्ममेकर अनीक दत्ता का निधन हो गया था. मिली जानकारी के मुताबिक, पत्नी के घर की छत से गिरने के बाद उनकी मौत हुई. हैरानी की बात तो तब सामने आई, जब पुलिस को सुसाइड नोट मिला. ऐसे में ये खुदखुशी है या फिर साजिश इसकी जांच की जा रही है. चलिए जानते हैं, अनीक दत्ता और अचान हुई उनकी मौत के बारे में सबकुछ.
कैसे हुई ये पूरी घटना?
जानकारी के मुताबिक, ये दुखद घटना गरियाहाट स्थित फिल्ममेकर अनीक दत्ता की पत्नी के घर पर हुई. अनीक कथित तौर पर छत से नीचे गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें गंभीर चोटे आई थी. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. पुलिस ने मामले की गहन तफ्तीश शुरू कर दी ताकि ये पता चल सके कि ये महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई साजिश थी.
पुलिक के हाथ लगा सुसाइड नोट
सूत्रों की मानें तो, जहां से अनिक दत्ता की गिरकर मौत हुई है, उस अपार्टमेंट की छत से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया. बताया जा रहा है कि अनिक दत्ता ने लिखा था- 'मेरी मौत के लिए मेरे अलावा कोई और जिम्मेदार नहीं है'. वहीं, पुलिस के मुताबिक, निर्देशक एक लंबे समय से डिप्रेशन से गुजर रहे थे, जिसके लिए वह एंग्जायटी की दवाइयां भी ले रहे थे. इतना ही नहीं, बताया तो ये भी जा रहा है कि वे लंबे समय से सांस से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहे थे.
Deeply saddened by the tragic passing of filmmaker Anik Dutta. His untimely demise is a huge loss for the world of cinema and the entire Tollywood fraternity.
— Agnimitra Paul BJP (@paulagnimitra1) May 27, 2026
Through his remarkable work and creative vision, he carved a special place in the hearts of audiences and contributed… pic.twitter.com/UaSMN1uSnA
ये भी पढ़ें- क्या शाहरुख, सलमान और आमिर करते हैं बकरीद पर कुर्बानी? जानिए तीनों खान कैसे मनाते हैं ईद-उल-अजहा
कौन थे अनीक दत्ता?
अनीक दत्ता बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और फिल्ममेकर थे. साल 2012 में उन्होंने 'भूतेर भभिषेक' से बतौर डायरेक्टर फिल्मी सफर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने शीर्षेंदु मुखर्जी के मशहूर नॉवेल 'आषाढ़ी प्रदीप' पर फिल्म बनाई. इसके बाद उन्होंने 'मेघनादबध रहस्य', 'वरुणबाबू की दोस्त' जैसी फिल्में बनाई. साल 2022 में अनिक दत्ता उस समय सुर्खियों में आए, जब उन्होंने महान फिल्ममेकर सत्यजीत रे की बायोपिक 'अपराजित' बनाई थी. उन्होंने आखिरी फिल्म 2025 में
'जट कांड कोलकाता' बनाई थी.
शादीशुदा जिंदगी में आई थी दरार
एक तरफ जहां अनीक दत्ता का फिल्मी करियर शानदार रहा. तो दूसरी तरफ पर्सनल लाइफ उनकी काफी उथल-पुथल रही. फरवरी 2022 में अनिक और उनकी पत्नि संधि ने शादी की 25वीं सालगिरह मनाई थी. तो उन्होंने दोबारा शादी की थी. लेकिन, 2025 की शुरुआत में, कपल ने तलाक ले लिया था. हालांकि अलग होने के बाद भी निर्देशक का अपनी पत्नी के घर आना-जाना बना हुआ था. उनकी मौत भी पत्नी के घर की छत से गिरकर हुई है. वहीं, अनिक की एक बेटी है, जिसका नाम ओइशी है और वो इस समय विदेश में पढ़ाई कर रही है.
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: एक हफ्ते में 200 करोड़ के करीब पहुंची 'दृश्यम 3', 'चांद मेरा दिल' ने भी की करोड़ों की कमाई
पर्पल कैप की लिस्ट में आया भूचाल, जोफ्रा आर्चर ने भुवनेश्वर कुमार के लिए बढ़ाया खतरा, जानिए टॉप 3 पर किसका कब्जा
IPL 2026 Purple Cap : आईपीएल 2026 पर्पल कैप लिस्ट में भूचाल मच गया है. राजस्थान रॉयल्स के खतरनाक पेसर जोफ्रा आर्चर ने गेंद के साथ तबाही मचा दिया है. उन्होंने लगातार दो मैचों में 6 विकेट लेकर धमाल मचा डाला है. आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में आर्चर ने 3 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के तीन बड़े खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई और चलता किया. इसके साथ ही उन्होंने पर्पल कैप की लिस्ट में अपने नाम का डंका बजा दिया है. इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के ताज पर भी खतरा बना दिया है.
भुवनेश्वर कुमार के ताज पर मंडराया खतरा
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर तीसरे स्थान पर बने हुए हैं. वहीं आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पेसर भुवनेश्वर कुमार है, जिनके सिर पर पर्पल कैप सजा हुआ है.
DotBallPaglu. ????????????#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 #RCBvGT pic.twitter.com/OjKJLlPBd3
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 27, 2026
जोफ्रा आर्चर का शानदार प्रदर्शन जारी
आपको बता दें कि, बीते बुधवार को खेले गए आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में आर्चर ने 4 ओवर में 58 रन खर्च किए लेकिन उन्होंने 3 अहम विकेट चटकाए. उन्होंने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रेविड हेड को पवेपलियन की राह दिखाई. हालांकि इस प्रदर्शन से पर्पल कैप की लिस्ट में उनके स्थान में कोई फर्क नहीं पड़ा है लेकिन वो पर्पल कैप हासिल करने के बहुत करीब आ गए हैं.
2️⃣ early wickets, 1️⃣ signature celebration ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
Updates ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/PdzGUqHPz5
अब आर्चर क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने वाले हैं. जहां वो 2 या उससे अधिक विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम दर्ज करना चाहेगी. वहीं इस मुकाबले में उनकी टक्कर सीझे कगीसो रबाडा से होगी, जो पर्पल कैप की लिस्ट में 26 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर काबिज हैं. आर्चर को दुआ करनी होगी कि वो इस मैच में कोई विकेट न लें और जोफ्रा 3 विकेट चटकाए लें तो वो भुवी से ऑरेंज कैप छिन लेंगे, जो 26 विकेट लेकर इस समय ऑरेंज कैप के बादशाह बने हुए हैं.
In the ????????????her ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
Updates ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/kbTsSgayj0
आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार ने अब तक 15 मैचों में कुल 26 विकेट चटकाए हैं. वहीं कगीसो रबाडा ने भी 15 मुकाबलों में 26 विकेट अपने नाम दर्ज किए हैं. ये दोनों क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं. वहीं जोफा आर्चर 15 मुकाबलों में 24 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं.
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
| खिलाड़ी | टीम | मैच | पारी | गेंदें | ओवर | रन | विकेट | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| भुवनेश्वर कुमार | RCB | 15 | 15 | 354 | 59.0 | 472 | 26 | 4/23 |
| कगीसो रबाडा | GT | 15 | 15 | 346 | 57.4 | 547 | 26 | 3/25 |
| जोफ्रा आर्चर | RR | 15 | 15 | 336 | 56.0 | 514 | 24 | 3/17 |
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















