Responsive Scrollable Menu

CUET UG 2026: 31 मई को होने वाली CUET UG परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव, अभी करें डाउनलोड

CUET UG 2026: एनटीए ने उन उम्मीदवारों के लिए संशोधित एडमिट कार्ड आधिकारिक पोर्टल cuet.nta.nic.in पर जारी कर दिए हैं, जिनकी सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा हाल ही में स्थगित कर दी गई थी।

Continue reading on the app

Bihar DElEd Admit Card 2026: डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026-27 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट form.bsebdeled.com पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने 28 मई 2026 को एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया है।

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 जून 2026 से राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

उम्मीदवार अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और जरूरी दिशा-निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी। ऐसे में डाउनलोड करने के बाद सभी डिटेल्स को ध्यान से जांच लेना जरूरी है।

ऐसे डाउनलोड करें Bihar DElEd Admit Card 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट form.bsebdeled.com पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Bihar DElEd Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।

Continue reading on the app

  Sports

IPL Eliminator में Sunrisers की हार पर बोले Pat Cummins- हम बस थोड़ा सा ही दूर रह गए

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में बुधवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 47 रन की हार के बाद स्वीकार किया कि 244 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी टीम ने कुछ विकेट गलत समय पर गंवाए। रॉयल्स के 244 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स की टीम आर्चर (58 रन पर तीन विकेट), सुशांत मिश्रा (21 रन पर दो विकेट), रविंद्र जडेजा (21 रन पर दो विकेट) और नांद्रे बर्गर (26रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 19.2 ओवर में 196 रन पर सिमट गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी (29 गेंद में 12 छक्कों और पांच चौकों से 97 रन) और ध्रुव जुरेल (21 गेंद में पांच चौकों और तीन छक्कों से 50 रन) के अर्धशतक से आठ विकेट पर 243 रन बनाए थे। कमिंस ने मैच के बाद कहा, ‘‘245 (244) रन का लक्ष्य हासिल करने के लिए टीम के पक्ष में कुछ चीजों का सही होना जरूरी था लेकिन हमने गलत समय पर कुछ विकेट गंवा दिए। हम शीर्ष दो में जगह बनाने से बस थोड़ा सा ही दूर रह गए लेकिन लड़कों की कोशिशों पर कोई शक नहीं किया जा सकता।’’

कमिंस ने रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘वह काफी अच्छा खेला। पिच बहुत अच्छी थी, लेकिन गलती की गुंजाइश इतनी कम होती है कि अगर आप यॉर्कर से चूक जाते हैं तो वह नहीं चूकता। विकेट काफी अच्छा था। हमारी टीम हर लिहाज से बहुत संतुलित है।’’ सनराइजर्स के कप्तान ने अपने युवा गेंदबाजों की भी सराहना करते हुए कहा, ‘‘प्रफुल और साकिब बहुत बढ़िया थे। हम प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे युवा टीमों में से एक हैं और कोचिंग टीम ने कुछ बेहतरीन हीरे खोज निकाले हैं।

Thu, 28 May 2026 11:51:14 +0530

  Videos
See all

NKP | West Bengal News : घुसपैठियों पर ये क्या बोल गए CM Suvendu Adhikari ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:10:06+00:00

Bakrid Qurbani Controversy : बकरीद से पहले मुंबई में क्यों छिड़ा विवाद? | #ytshorts #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:01:38+00:00

Giribala Singh Anticipatory Bail Cancelled: Giribala Singh की अग्रिम जमानत हुई रद्द | Bhopal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:09:53+00:00

Bangladeshi infiltrators | Suvendu Adhikari: बांग्लादेशी घुसपैठियों ने समेटा अपना सामान!| #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:12:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers