Responsive Scrollable Menu

Pakistan में बड़ी बगावत, Lashkar उप-प्रमुख Saifullah Kasuri ने Shehbaz Sharif और Asim Munir को दी खुली धमकी

पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी अब अपने आकाओं शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को ही खुली धमकियां देने लगे हैं। अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के उप प्रमुख सैफुल्लाह कसूरी ने इजरायल को मान्यता देने की किसी भी कोशिश पर पाकिस्तान के शीर्ष राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। एक सार्वजनिक रैली में कसूरी ने कहा कि यदि किसी ने भी इजरायल को स्वीकार करने के बारे में सोचा, तो उसे खत्म कर दिया जाएगा। यह बयान उस समय आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान सहित कई मुस्लिम देशों से अब्राहम समझौते के तहत इजरायल के साथ संबंध सामान्य करने की अपील की है।

ईद उल अजहा की नमाज के बाद आयोजित रैली में कसूरी ने पाकिस्तान की विदेश नीति में किसी भी संभावित बदलाव के खिलाफ कट्टरपंथी रुख अपनाया। उसने कहा कि कोई भी वैश्विक ताकत इस्लामी देशों को इजरायल को मान्यता देने के लिए मजबूर नहीं कर सकती। कसूरी ने पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच मजबूत होते रक्षा संबंधों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि पाकिस्तान की सैन्य क्षमता अब इजरायली प्रभाव का मुकाबला करने में सक्षम है। अपने भाषण में उसने जिहाद, शहादत और फिलिस्तीन संघर्ष जैसे संवेदनशील मुद्दों का इस्तेमाल कर समर्थकों को भड़काने की कोशिश की। सैफुल्लाह कसूरी ने कहा कि यदि किसी ने भी इजरायल को मान्यता देने के बारे में सोचा, तो उसका अंत कर दिया जाएगा। कसूरी ने कहा कि जो भी इजरायल को स्वीकार करेगा, उसे नष्ट कर दिया जाएगा और यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक पूरी उम्मत एक अल्लाह की इबादत के लिए एकजुट नहीं हो जाती।

इसे भी पढ़ें: Abraham Accords से Pakistan का इनकार, भड़के Trump के सहयोगी, कहा- Mediator की भूमिका संदिग्ध

हालांकि सुरक्षा विशेषज्ञों और कई सूत्रों का मानना है कि कसूरी की यह बयानबाजी केवल एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा हो सकती है। कुछ विश्लेषकों के अनुसार पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर अमेरिका के दबाव से बचने के लिए इस तरह की कट्टर प्रतिक्रिया को परोक्ष रूप से सामने आने दे रहे हैं ताकि यह संदेश दिया जा सके कि पाकिस्तान में इजरायल के साथ संबंध सामान्य करने का जबरदस्त विरोध मौजूद है।

दरअसल यह पूरा विवाद उस समय और गहरा गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को समाप्त करने के लिए संभावित समझौते के हिस्से के रूप में पाकिस्तान, सऊदी अरब, कतर और अन्य मुस्लिम देशों से अब्राहम समझौते में शामिल होने की अपील की। ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका ने क्षेत्र में जटिल हालात को संभालने के लिए काफी प्रयास किए हैं और अब यह आवश्यक है कि संबंधित देश कम से कम अब्राहम समझौते पर हस्ताक्षर करें। उन्होंने सऊदी अरब और कतर से तत्काल इस समझौते में शामिल होने का आग्रह किया तथा अन्य देशों से भी उसका अनुसरण करने को कहा।

हम आपको याद दिला दें कि अब्राहम समझौता अमेरिका की मध्यस्थता में वर्ष 2020 में शुरू हुआ था, जिसके तहत इजरायल और कई अरब देशों के बीच संबंध सामान्य किए गए। सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन ने इजरायल के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। अब ट्रंप चाहते हैं कि पाकिस्तान और अन्य मुस्लिम देश भी इसी राह पर आगे बढ़ें।

इसके चलते पाकिस्तान इस समय एक कठिन स्थिति में फंसता दिखाई दे रहा है। एक ओर वह अमेरिका और ट्रंप प्रशासन के साथ करीबी संबंधों का लाभ उठा रहा है, वहीं दूसरी ओर घरेलू राजनीति, धार्मिक संगठनों और फिलिस्तीन के समर्थन की पुरानी नीति के कारण इजरायल को मान्यता देना उसके लिए बेहद संवेदनशील मुद्दा है। पाकिस्तान फिलहाल ईरान संघर्ष में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है और अमेरिका ने उसकी इस भूमिका की सराहना भी की है। ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर को अपना पसंदीदा नेता तक बताया है।

विश्लेषकों का कहना है कि अब्राहम समझौते में शामिल होने से पाकिस्तान को कुछ कूटनीतिक और आर्थिक लाभ मिल सकते हैं, लेकिन इसके गंभीर जोखिम भी हैं। ऐसा कदम पाकिस्तान की फिलिस्तीन समर्थक छवि को नुकसान पहुंचा सकता है, ईरान के साथ तनाव बढ़ा सकता है और देश के भीतर अस्थिरता पैदा कर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान का अंतिम फैसला काफी हद तक सऊदी अरब के रुख पर निर्भर करेगा। पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच लंबे समय से मजबूत आर्थिक, कूटनीतिक और सुरक्षा संबंध रहे हैं। यदि सऊदी अरब पहले कदम उठाता है, तो पाकिस्तान के लिए इस विषय पर चर्चा आसान हो सकती है, लेकिन फिर भी घरेलू विरोध को देखते हुए यह फैसला बेहद कठिन रहेगा।

Continue reading on the app

प्रज्ञानानंदा ने कार्लसन को हराया, गुकेश का खराब फॉर्म जारी

प्रज्ञानानंदा ने कार्लसन को हराया, गुकेश का खराब फॉर्म जारी

Continue reading on the app

  Sports

IPL Eliminator में Sunrisers की हार पर बोले Pat Cummins- हम बस थोड़ा सा ही दूर रह गए

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में बुधवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 47 रन की हार के बाद स्वीकार किया कि 244 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी टीम ने कुछ विकेट गलत समय पर गंवाए। रॉयल्स के 244 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स की टीम आर्चर (58 रन पर तीन विकेट), सुशांत मिश्रा (21 रन पर दो विकेट), रविंद्र जडेजा (21 रन पर दो विकेट) और नांद्रे बर्गर (26रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 19.2 ओवर में 196 रन पर सिमट गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी (29 गेंद में 12 छक्कों और पांच चौकों से 97 रन) और ध्रुव जुरेल (21 गेंद में पांच चौकों और तीन छक्कों से 50 रन) के अर्धशतक से आठ विकेट पर 243 रन बनाए थे। कमिंस ने मैच के बाद कहा, ‘‘245 (244) रन का लक्ष्य हासिल करने के लिए टीम के पक्ष में कुछ चीजों का सही होना जरूरी था लेकिन हमने गलत समय पर कुछ विकेट गंवा दिए। हम शीर्ष दो में जगह बनाने से बस थोड़ा सा ही दूर रह गए लेकिन लड़कों की कोशिशों पर कोई शक नहीं किया जा सकता।’’

कमिंस ने रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘वह काफी अच्छा खेला। पिच बहुत अच्छी थी, लेकिन गलती की गुंजाइश इतनी कम होती है कि अगर आप यॉर्कर से चूक जाते हैं तो वह नहीं चूकता। विकेट काफी अच्छा था। हमारी टीम हर लिहाज से बहुत संतुलित है।’’ सनराइजर्स के कप्तान ने अपने युवा गेंदबाजों की भी सराहना करते हुए कहा, ‘‘प्रफुल और साकिब बहुत बढ़िया थे। हम प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे युवा टीमों में से एक हैं और कोचिंग टीम ने कुछ बेहतरीन हीरे खोज निकाले हैं।

Thu, 28 May 2026 11:51:14 +0530

  Videos
See all

Gujarat के वडसर में Amit Shah और सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया जेडवा झील का लोकार्पण! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T07:33:49+00:00

Jammu Influencer News: इन्फ्लुएंसर ने क्यों की आत्महत्या की कोशिश? | Social Media #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T07:32:40+00:00

Delhi News: दिल्ली के Jamia Nagar की एक बिल्डिंग में लगी आग #shorts | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T07:34:54+00:00

Breaking News: BJP ने 4 राज्यों के नए अध्यक्ष का किया ऐलान | BJP state presidents | Latest Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T07:30:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers