Responsive Scrollable Menu

शादी और उम्र पर ट्रोल करने पर भड़कीं शमिता शेट्टी:ट्रोलर से बोलीं- शादी करके आपने क्या उखाड़ लिया; सिंगल महिलाओं को ऐज शेम करना बंद करें

शिल्पा शेट्टी की बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी उम्र और शादी को लेकर कमेंट करने वाले ट्रोलर्स को कड़ा जवाब दिया है। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए शमिता ने उन लोगों पर निशाना साधा जो सिंगल महिलाओं को ऐज-शेम करते हैं। 47 वर्षीय शमिता ने कहा कि वे शादी करने की किसी जल्दबाजी में नहीं हैं और अपनी जिंदगी में बेहद फिट और खुश हैं। उन्होंने ट्रोलर्स की पुरुष-प्रधान और पिछड़ी सोच पर आपत्ति जताते हुए उन्हें तुरंत अनफॉलो करने की सलाह दी है। कमेंट करने वाले को कहा- बदलाव प्राकृतिक है शमिता शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ट्रोलर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसमें यूजर ने लिखा था कि आपकी उम्र हो गई है और अब पहले वाली बात नहीं रही। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शमिता ने लिखा, 'हां, मैं अब अलग दिखूंगी। समय के साथ चीजें बदलती हैं और यह जीवन का प्राकृतिक नियम है। शारीरिक बनावट सहित कुछ भी हमेशा के लिए एक जैसा नहीं रहता। लेकिन अपनी उम्र के हिसाब से मैं पूरी तरह स्वस्थ, फिट और खुश हूं। मेरे लिए सिर्फ यही मायने रखता है।' 'शादी करके आपने क्या उखाड़ लिया' यूजर ने शमिता की शादी को लेकर भी टिप्पणी की थी कि अगर समय पर शादी कर लेतीं तो आज बच्चे बड़े हो गए होते। इस पर शमिता ने तीखा पलटवार करते हुए पूछा, 'तो? आपने शादी करके क्या उखाड़ लिया है भाई? सबसे जरूरी बात यह है कि आप लोग सिंगल महिलाओं को फॉलो ही क्यों करते हैं? सिर्फ इसलिए ताकि उन्हें ऐज-शेम कर सकें और उन पर अपनी पुरुष-प्रधान और आदिमानव जैसी पिछड़ी सोच थोप सकें? कृपया मुझ पर एक अहसान करें और मुझे तुरंत अनफॉलो कर दें।' बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी से होती है तुलना शमिता शेट्टी की बड़ी बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 50 साल की हैं। शिल्पा शादीशुदा हैं और उनका एक 14 साल का बेटा है। शमिता ने पहले भी कई इंटरव्यू में साफ किया है कि वे सिर्फ शादी करने के नाम पर किसी से भी शादी नहीं करना चाहतीं। वे सही समय और सही जीवनसाथी का इंतजार करने में विश्वास रखती हैं और अपनी सिंगल लाइफ को पूरी तरह से एन्जॉय कर रही हैं। फिल्में छोड़ इंटीरियर डिजाइनिंग में बनाया करियर शमिता शेट्टी ने साल 2000 में आदित्य चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'जहर' (2005), 'फरेब' (2005) और 'कैश' (2007) जैसी फिल्मों में काम किया। कुछ समय बाद उन्होंने एक्टिंग से एक लंबा ब्रेक ले लिया और इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में अपना सफल करियर बनाया। इसके बाद उन्होंने रियलिटी शोज के जरिए दोबारा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापसी की।

Continue reading on the app

CM Sai Big Announcement for Village: सीएम साय ने जिला पंचायतों के लिए खोला खजाना, अब मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा, इन कार्यों में खर्च किए जाएंगे फंड

CM Sai Big Announcement for Village: सीएम साय ने जिला पंचायतों के लिए खोला खजाना, अब मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा, इन कार्यों में खर्च किए जाएंगे फंड

Continue reading on the app

  Sports

Sourav Ganguly Biopic: सौरव गांगुली बायोपिक की कोलकाता में शुरू हुई शूटिंग, ईडन गार्डन्स पहुंचे राजकुमार राव

Sourav Ganguly Biopic: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग कोलकाता में शुरू हो चुकी। मुंबई शेड्यूल पूरा होने के बाद फिल्म की टीम बंगाल पहुंच गई, जहां अगले 15 दिनों तक अलग-अलग लोकेशन पर शूटिंग की जाएगी। फिल्म का नाम 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' रखा गया और इसमें बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव सौरव गांगुली का किरदार निभा रहे।

राजकुमार राव इस हफ्ते की शुरुआत में कोलकाता पहुंचे थे। बुधवार को उन्हें कोलकाता के ईडन गार्डेंस में देखा गया, जहां उन्होंने सुबह वर्कआउट करने के बाद फिल्म की शूटिंग की। बंगाल में दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली पर बन रही इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है।

फिल्म का पहला कोलकाता शेड्यूल सौरव गांगुली के बचपन और शुरुआती संघर्षों पर आधारित है। इसमें बेहाला की गलियों से निकलकर भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम बनने तक का सफर दिखाया जाएगा।

गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू
शूटिंग की शुरुआत मंगलवार सुबह सौरव गांगुली के बेहाला स्थित घर से हुई। बुधवार को ईस्ट बंगाल क्लब मैदान पर भी काफी हलचल देखने को मिली। यहां फिल्म में उस दौर को रीक्रिएट किया गया, जब सौरव आर्यन क्लब के लिए क्रिकेट खेलते थे। कड़ी सुरक्षा के बीच सेट तैयार किए गए थे और राजकुमार राव लाल ट्रैकसूट में 'दादा' के लुक में नजर आए।

राजकुमार राव निभा रहे दादा का किरदार
फिल्म में सौरव गांगुली के जीवन के कई यादगार पल दिखाए जाएंगे। इसमें लॉर्ड्स बालकनी में टी-शर्ट लहराने वाला आइकॉनिक सीन भी शामिल है, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट का सबसे आक्रामक कप्तान बना दिया था। शूटिंग ईडन गार्डन्स में भी की जा चुकी है।

आईपीएल खत्म होने के बाद मेकर्स को आखिरकार ईडन गार्डन्स में शूटिंग की अनुमति मिली। इसके अलावा आर्यन क्लब के नीचे स्थित दुखीराम क्रिकेट कोचिंग सेंटर में भी कई सीन फिल्माए जा रहे । सौरव गांगुली खुद भी अपने घर और ईडन गार्डन्स में शूटिंग के दौरान मौजूद रहे।

फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवाने कर रहे जबकि संगीत की जिम्मेदारी प्रीतम को दी गई। मेकर्स फिल्म में मजबूत बंगाली टच देने की कोशिश कर रहे हैं।

फिल्म में तान्या मानिकतला, सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में दोनों की लव स्टोरी को भी खास तरीके से दिखाया जाएगा। कुछ हिस्सों को म्यूजिकल अंदाज में फिल्माने की योजना है। बंगाल का असली माहौल दिखाने के लिए कई बंगाली कलाकारों को भी अहम रोल दिए गए हैं। अपराजिता आढ्या सौरव की मां निरूपा गांगुली और शाश्वत चटर्जी उनके पिता चंडी गांगुली की भूमिका निभा रहे हैं।

कई सालों तक इस बात को लेकर चर्चा होती रही कि पर्दे पर 'किंग ऑफ इंडियन क्रिकेट' का किरदार कौन निभाएगा। रणबीर कपूर समेत कई बड़े नाम सामने आए, लेकिन आखिरकार यह जिम्मेदारी राजकुमार राव को मिली, जिन्हें बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन कलाकारों में गिना जाता है।

Thu, 28 May 2026 15:56:41 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi : गाय से भारत को क्या-क्या फायदा ? #ytshorts #bakrid #bakraeid #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T11:11:44+00:00

देश की डेमोग्रेफी बदलने की साजिश का अब होगा बड़ा पर्दाफाश ! #Demography #IllegalInfiltration #PMModi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T11:15:20+00:00

केरल कांग्रेस सरकार ने 606 हिन्दू परिवारों को किया बेघर #Kerala #Munambam #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T11:15:26+00:00

Kolkata Bakrid 2026: कोलकाता में बकरीद पर बदला प्रशासनिक मॉडल | West Bengal | Eid 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T11:14:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers