Responsive Scrollable Menu

Weather Update: तपती गर्मी के बीच राहत! 12 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD का बड़ा अपडेट

Weather Report: देश के अधिकतर इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं. हालांकि मौसम के ताजा अपडेट में आने वाले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने  28 मई को 12 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश होने के कारण तपामान में गिरावट आने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने कई जगहों पर बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और मॉनसून की पूर्वानुमानित प्रगति के कारण इन राज्यों में मौसम तेजी से बदलने वाला है. आज यानि गुरुवार को तापमान में गिरावट के साथ लू से राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं. 

इन राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी 

मौसम विभाग के अनुसार, जिन राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और केरल जैसे राज्य शामिल हैं. इन राज्यों में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. 

दिल्ली-एनसीआर में को मिलेगी राहत 

दिल्ली-एनसीआर में बीते कई दिनों से प्रचंड गर्मी का माहौल है. यहां पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. मौसम विभाग के तहत दिल्ली-एनसीआर में 28 मई से मौसम करवट लेगा. गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है. इस बीच हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकता है. 

मौसम विभाग की मानें तो 29 मई को मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा सकता है. 30 मई और 31 मई को आंधी-पानी की संभावना है. आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट होगी. 

उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट  

उत्तर प्रदेश में मौसम करवट लेगा. यूपी के कई जिलों में 28 से 31 मई के बीच बारिश होने के आसार हैं. इस बीच 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने वाली है. मौसम विभाग ने 29 मई को कुछ जिलों में 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाले तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 31 मई के बीच लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर और कानपुर में गरज-चमक के साथ बरसात होने के आसार हैं.

Continue reading on the app

  Sports

680 में से 610 रन बाउंड्री से बनाए, 65 छक्के मार चुके वैभव सूर्यवंशी किस मिट्टी के बने हैं?

Vaibhav suryavanshi record: वैभव सूर्यवंशी भले ही सबसे तेज आईपीएल शतक का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए, लेकिन जिस अंदाज में ये 15 साल का लड़का खेल रहा है, हो सकता है वह अगले ही मैच में कीर्तिमान अपने नाम कर लें. वैसे क्रिस गेल के बाद आईपीएल के दूसरे सबसे तेज शतक (35 गेंद पर) का रिकॉर्ड वैभव के ही नाम हैं. जब उन्होंने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंद पर 101 रन बनाए थे. Thu, 28 May 2026 07:52:56 +0530

  Videos
See all

Giribala Singh Anticipatory Bail Cancelled: Giribala Singh की अग्रिम जमानत हुई रद्द | Bhopal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:09:53+00:00

NKP | West Bengal News : घुसपैठियों पर ये क्या बोल गए CM Suvendu Adhikari ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:10:06+00:00

Bangladeshi infiltrators | Suvendu Adhikari:बंगाल-बांग्लादेश सीमा को सील करना क्यों जरूरी?| #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:08:10+00:00

Bangladeshi infiltrators | Suvendu Adhikari: बांग्लादेशी घुसपैठियों ने समेटा अपना सामान!| #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:12:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers