Responsive Scrollable Menu

Breaking News Today Live Updates: औरैया में डंपर ने टक्कर से हाईवे पेट्रोलिंग पर तैनात SI की मौत

आज देश में बकरीद मनाई जाएगी. इस मौके पर ईदगाह या मस्जिदों में खास नमाज अदा होगी. इसके बाद कुर्बानी दी जाती है. आपको बाता दें कि आज कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया अपने पद से इस्तीफा देंगे. सिद्धारमैया ने राज्यपाल से मिलने का वक्त मांगा है. यह घटनाक्रम तब सामने आया जब कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर उपयुक्त माहौल बनाने को कहा और उन्हें उन्हें पार्टी में केंद्रीय भूमिका के साथ राज्यसभा की सीट की पेशकश की गई.

वहीं बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन आज उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. यहां पर वह बैठकों में भाग लेंगे. इसके साथ ही राज्य में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा भी होगी. वे आज शाम को उत्तराखंड कोर कमेटी के सदस्यों के संग एक बैठक करने वाले हैं. इसके बाद मंत्रिपरिषद के सदस्यों के संग बातचीत करेंगे. केरलम में पूर्व सीएम विजयन के घर पर ईडी की छापेमारी के कारण हालात तनावपूर्ण है. विजयन के समर्थक सड़कों पर हैं. हर पल के अपडेट के लिए आप न्यूजनेशन के साथ जुड़े रहें. 

Continue reading on the app

Bhojshala Case: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला केस, मुस्लिम पक्ष ने हाई कोर्ट पर लगाया ये आरोप

Bhojshala Case: भोजशाला विवाद में हाई कोर्ट ने गत 15 मई को फैसला सुनाया था। भोजशाला परिसर को मंदिर घोषित किया था। अब मुस्लिम पक्ष हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। धार के मुस्लिम निवासी जिब्रान अंसारी के वकील अशहर वारसी ने कहा कि हमने सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष स्पष्ट रूप से यह निवेदन किया है कि यह पूरा फैसला एकतरफा और एकतरफा है। 

वकील अशहर वारसी ने कहा कि हाई कोर्ट का फैसला तथ्यों की जांच किए बिना सुनाया गया है और इसमें 'सबूतों की पुष्टि' शामिल है, जो मूल रूप से रिट याचिका के दायरे में अस्वीकार्य है। हमने इसे चुनौती दी है... चूंकि धार में पहले से ही एक दीवानी मुकदमा लंबित है, इसलिए हमने उस चल रहे मुकदमे के संबंध में विशेष तर्क दिए थे। 

यह भी पढ़ें: 'मध्य प्रदेश का भोजशाला वाग्देवी का मंदिर है', इंदौर हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की मांग को दी मंजूरी

मुस्लिम पक्ष ने दिया ये तर्क

अशहर वारसी ने कहा कि हमने तर्क दिया कि चूंकि एक दीवानी मुकदमा पहले से ही चल रहा है, इसलिए सभी संबंधित पक्षों को उस मंच पर निर्देशित किया जाना चाहिए। हमने अपनी याचिका दायर कर दी है। अब हम न्यायालय द्वारा मामले को सूचीबद्ध करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण), केंद्र सरकार, राज्य सरकार और राजस्व विभाग को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

हाई कोर्ट ने सुनाया था ये फैसला

गत 15 मई को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के जज विजय कुमार शुक्ला और जज आलोक अवस्थी की पीठ ने धार भोजशाला को लेकर 242 पेज का फैसला सुनाया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि भोजशाला मस्जिद नहीं, बल्कि मंदिर है। साथ ही 7 अप्रैल 2023 को जारी ASI के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें मुस्लिम पक्ष को हर शुक्रवार दोपहर 1 से 3 बजे तक नमाज की अनुमति दी गई थी।

यह भी पढ़ें: हिंदू भोजशाला केस में क्या है हिंदू और मुस्लिम पक्ष का दावा? जानें ASI सर्वे की बड़ी बातें

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी ने बदला इतिहास, आधा दर्जन से ज्यादा रिकॉर्ड हुए ध्वस्त; देखें पूरी लिस्ट

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए.

The post वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी ने बदला इतिहास, आधा दर्जन से ज्यादा रिकॉर्ड हुए ध्वस्त; देखें पूरी लिस्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Thu, 28 May 2026 00:45:26

  Videos
See all

NKP | West Bengal News : घुसपैठियों पर ये क्या बोल गए CM Suvendu Adhikari ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:10:06+00:00

Giribala Singh Anticipatory Bail Cancelled: Giribala Singh की अग्रिम जमानत हुई रद्द | Bhopal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:09:53+00:00

Bangladeshi infiltrators | Suvendu Adhikari: बांग्लादेशी घुसपैठियों ने समेटा अपना सामान!| #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:12:31+00:00

Bakrid Qurbani Controversy : बकरीद से पहले मुंबई में क्यों छिड़ा विवाद? | #ytshorts #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:01:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers