Responsive Scrollable Menu

Bakrid 2026: आज मनाई जा रही है बकरीद, जानें तीन दिनों तक क्यों दी जाती है कुर्बानी

Bakrid 2026: आज देशभर में ईद-उल अजहा यानी बकरीद मनाई जा रही है. यह त्योहार अल्लाह के प्रति समर्पण और सच्ची श्रद्धा का प्रतीक है. इस दिन कुर्बानी की परंपरा हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम से जुड़ी है, जिसमें मानवता और समानता का संदेश निहित है. मुसलमान नमाज अदा कर, दान करते हैं और जानवरों की कुर्बानी देकर गोश्त को तीन हिस्सों में बांटते हैं: खुद के लिए, दोस्तों-रिश्तेदारों के लिए और गरीबों के लिए.

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: चंद्रमा का तुला राशि में प्रवेश... गुरुवार को इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: सनातन धर्म में राशिफल और पंचांग का महत्व बहुत ज्यादा होता है. आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि का संयोग बन रहा है. आज गुरुवार के दिन चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेंगे. वहीं, चित्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. आज बालव और कौलव करण है. साथ ही सूर्योदय का समय सुबह सुबह 5:24 बजे रहा. आज सूर्यास्त शाम 7:12 मिनट पर होगा. ग्रहों की स्थिति बताती हैं कि आज दिशाशूल दक्षिण दिशा में है. इस दिशा में जाने से परहेज करें. यदि जरूरी हो तो दही या गुड़ खाकर निकलें.

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी बताते हैं कि आज तुला राशि में चंद्रमा संचालित होंगे. आज का दिन नई शुरुआत का होगा. कई राशियों के लिए आज भाग्य के द्वार खुलेंगे. ग्रहों की स्थिति से आज वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शंख योग और वरियान योग का प्रभाव देखने को मिलेगा. साथ ही रूचक योग का लाभ राशियों को मिलने वाला है. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल.

पढ़ें आज का राशिफल (Today Horoscope in Hindi 28 May)

1.मेष राशि

मेष राशि के जातकों को आज प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. धन क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. प्रगति का योग बन रहा है और मान सम्मान बढ़ने के प्रबल योग है. संतान से मन प्रसन्न रहेगा. आज जातक पदोन्नत हो सकते हैं. साथ ही भाग्य से सारा कार्य संपन्न होगा

  • सावधानी- एकाग्र होकर काम करें
  • उपाय- सूर्य देव की आराधना करें 
  • शुभ अंक- 1
  • लक रंग- लाल
  • लक मीटर- 7

2.वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज लेखन कार्य से धन लाभ मिलने का पूरा योग है. परिश्रम से धन लाभ कमाएंगे. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और नया वाहन खरीद सकते हैं. समस्याओं का समाधान होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. वृषभ रााशि के लोगों के लिए यात्रा और तीर्थाटन से लाभ मिलेगा.

  • सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
  • उपाय- सफेद वस्त्र दान करें
  • शुभ अंक- 2
  • शुभ रंग- नीला
  • लक मीटर- 8

3.मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों की धन की स्थिति अच्छी होगी. इन लोगों का रुका हुआ धन वापस मिलेगा. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार में शुभ कार्य होंगे. रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं. माली हालत भी अच्छी होगी.

  • सावधानी- सोच सकारात्मक रखें
  • उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
  • शुभ अंक- 6
  • शुभ रंग- सी ग्रीन
  • लक मीटर- 8

4.कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आज अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल सही दिशा में करना होगा. इन लोगों को बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होने का योग है. आज मन प्रसन्न रहेगा और रोग और शत्रु परास्त होंगे. कर्क राशि के खिलाफ षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.

  • सावधानी- आलस्य से दूर रहें
  • उपाय- जरूरतमंदों की मदद करें
  • शुभ अंक- 8
  • शुभ रंग- केसरिया
  • लक मीटर- 8

5.सिंह राशि 

सिंह राशि के लोगों को आज नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलने वाला है. आज आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी. आपको मान सम्मान मिलेगा और दूर देश की यात्रा होगी. सिंह राशि के जातकों को आज के दिन कोर्ट-कचहरी के मामलों में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. साहित्यिक जगत से लाभ होगा.

  • सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
  • सोच समझकर काम करें
  • उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
  • शुभ अंक- 5 
  • शुभ रंग- मैरून
  • लक मीटर- 8

6.कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज लेखन, साहित्य के क्षेत्र से लाभ पाने के पूरे योग बन रहे हैं. इस राशि के लोगों को आज मान सम्मान मिलेगा. इन लोगों की योजनाएं पूर्ण होंगी और
जमीन खरीदने का योग बन रहा है. छात्रों के लिए उत्तम समय चल रहा है.

  • सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
  • उपाय- गणेश जी की आराधना करें
  • पंचमेवा की खीर से हवन करें
  • शुभ अंक- 6
  • शुभ रंग- हरा
  • लक मीटर- 7

7.तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज मान सम्मान में वृद्धि होगी. रोजगार से आपको लाभ मिलेगा. आयात-निर्यात का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होने का योग है. रोग और शत्रु परास्त होंगे.

  • सावधानी- व्यय पर नियंत्रण रखें
  • उपाय- जरूरतमंदों को भोजन कराएं
  • सफेद वस्त्र का दान करें
  • शुभ अंक- 2
  • शुभ रंग- नीला
  • लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों को आज धन लाभ के योग हैं. इस राशि के जातकों को पूंजी निवेश से लाभ मिल सकता है. माली स्थिति में सुधार होगा और नौकरी मिल सकती है. प्रमोशन मिल सकता है और परिवार में शुभ कार्य होगा.

  • सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
  • खान-पान में सावधानी बरतें
  • उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
  • शुभ अंक- 9
  • शुभ रंग- केसरिया
  • लक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. इन लोगों को आज अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और
समय आपके अनुकूल चल रहा है. आज आप जितना मेहनत करेंगे उतना लाभ पाएंगे.

  • सावधानी- अधिक खर्च से बचें
  • उपाय- बंदरों को केला खिलाएं
  • शुभ अंक- 4
  • शुभ रंग- हरा
  • लक मीटर- 9

10.मकर राशि

मकर राशि के जातक आज पुराना रुका हुआ धन वापस पा सकते हैं. महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे और लेखन कार्य से धन मिलेगा.पत्नी से अनबन हो सकती है. आंखों की पीड़ा हो सकती है. अज्ञात व्यक्ति के साथ व्यापार न करें. माली हालत अच्छी रहेगी.

  • सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें 
  • उपाय - सरसों के तेल का दीपक जलाएं
  • शुभ अंक- 4
  • शुभ रंग- हल्का ग्रे
  • लक मीटर- 8

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के परिवार में आज कोई शुभ कार्य होने का संयोग बन रहा है. इन लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.
आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी. दूर देश की यात्रा कर सकेंगे.
व्यापार के नए अवसर मिलेंगे और छात्र, खिलाड़ियों के लिए दिन शुभ रहेगा.

  • सावधानी- जल्दबाजी में निर्यण न लें
  • उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
  • शुभ अंक- 6
  • शुभ रंग- हरा
  • लक मीटर- 6       

12.मीन राशि 

मीन राशि के लोगों को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज आवेश में आकर कोई काम न करें. अपनी मधुर वाणी से धन लाभ पाएंगे. समय का सदुपयोग करें. रूचक योग से मीन राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.

  • सावधानी- आलस्य से दूर रहें
  • उपाय- पीला वस्त्र दान करें
  • शुभ अंक- 9
  • शुभ रंग- पिंक
  • लक मीटर- 7

ये भी पढ़ें- Sawan Somwar 2026 Date List: भारत और नेपाल में अलग-अलग क्यों पड़ता है शिवभक्ति का महीना सावन? जानें किस तिथि पर कहां कितने सोमवार पड़ेंगे

 

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी ने आउट होने के बाद किसे दी गाली? चौंकाने वाला Video

Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए एक मैच विनिंग पारी खेली. लेकिन वह आउट होने के बाद काफी निराश नजर आए, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है. Wed, 27 May 2026 23:58:53 +0530

  Videos
See all

Bakrid Qurbani Controversy : बकरीद से पहले मुंबई में क्यों छिड़ा विवाद? | #ytshorts #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:01:38+00:00

Bangladeshi infiltrators | Suvendu Adhikari:बंगाल-बांग्लादेश सीमा को सील करना क्यों जरूरी?| #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:08:10+00:00

NKP | West Bengal News : घुसपैठियों पर ये क्या बोल गए CM Suvendu Adhikari ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:10:06+00:00

Giribala Singh Anticipatory Bail Cancelled: Giribala Singh की अग्रिम जमानत हुई रद्द | Bhopal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T01:09:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers