Aaj Ka Panchang 28 May 2026: आज 28 मई दिन गुरुवार को प्रदोष व्रत है. ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि रहने वाली है. आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि सुबह 07 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. उसके बाद त्रयोदशी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. इसके साथ ही एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी शर्मा के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 28 मई 2026 गुरुवार का पंचांग क्या होगा.
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
दिन- गुरुवार तिथि- 28 मई 2026, प्रथम ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी सुबह 07 बजकर 57 मिनट तक उसके बाद त्रयोदशी होगी. नक्षत्र- चित्रा सुबह 08 बजकर 08 मिनट तक उसके बाद स्वाति नक्षत्र होगा. करण- बालव, कौलव चंद्रमा- तुला राशि शुभ मुहूर्त- सुबह 11:50 से दोपहर 12:45 तक राहुकाल- दोपहर 2:01 से दोपहर 3:45 तक दिशा शूल- दक्षिण दिशा शूल उपाय- महामंत्र- ॐ बृं बृहस्पतये नम:
संवत
विक्रम संवत- 2083, रौद्र शक संवत- 1948, पराभव
सूर्योदय-सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्र अस्त
सूर्योदय
सुबह 5:24 बजे
सूर्यास्त
शाम 7:12 बजे चंद्रमास
चंद्रोदय
28 मई दोपहर 04:39 मिनट पर होगा
चंद्र अस्त
29 मई को सुबह 03:53 मिनट पर होगा
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त
सुबह 04:09 मिनट से 04:57 मिनट तक
अमृत काल
सुबह 12:54 मिनट से सुबह 02:40 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:57 मिनट से दोपहर 12:50 बजे तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल
दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजे तक रहेगा
यम गण्डक
सुबह 05:45 बजे से सुबह 07:25 बजे तक रहे
गुलिक काल
सुबह 09:04 बजे से सुबह 10:44 मिनट तक रहेगा
आज का दुर्मुहूर्त
सुबह 10:11 बजे से सुबह 11:04 बजे तक और दोपहर 03:30 बजे से शाम 04:23 मिनट तक
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का क्वालीफायर 2 राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद को एलिमिनेटर के एकतरफा मुकाबले में हराकर रियान पराग की टीम ने फाइनल की तरफ एक और कदम बढ़ाया. मैच 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. Thu, 28 May 2026 05:31:03 +0530