Responsive Scrollable Menu

'I LOVE YOU कहने में डेढ़ साल लगा', तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी

Pawan Singh: भोजपुरी बवाल (Bhojpuri Bawaal) इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है. शो में पवन सिंह से लेकर निरहुआ, आम्रपाली दुबे सहित कई भोजपुरी स्टार्स नजर आ रहे हैं. सभी सेलेब्स शो में अपनी पर्सनल से प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अनसुने किस्से शेयर कर रहे हैं. वहीं, अपकिंग एपिसोड में जन्नत जुबैर और  राधे मां बतौर गेस्ट बनकर पहुंची. इसका प्रोमो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दौरान पवन सिंह की लवन लाइफ और तीसरी शादी को लेकर बड़ा हिंट मिला है.

लव लाइफ का किया खुलासा

शो में जन्नत जुबैर ने भोजपुरी स्टार्स से उनकी पर्सनल लाइफ और दिल को लेकर सवाल किया. जन्नत ने कहा कि उन्होंने सुना है कि पवन सिंह  'आई लव यू' नहीं बोलते हैं. तो इसके जवाब में पावर स्टार ने बताया कि बताया कि किसी खास इंसान से अपने प्यार का इजहार करने में उन्हें डेढ़ साल लग गए थे. उन्होंने कहा- 'मुझे 'आई लव यू' कहने में कम से कम डेढ़ साल लग गए, और हैरानी की बात यह है कि बाद में वह प्यार खत्म हो गया.'

अधूरा रह गया पवन सिंह का प्यार

पवन ने आगे कहा कि आखिर में, वो उस इंसान के साथ नहीं रह पाए जिसे वह बेहद शिद्दत से चाहते थे. उनकी इस बात ने हर किसी को हैरान कर दिया. हालांकि पवन ने उस महिला का नाम नहीं बताया, जिससे वो प्यार करते थे. हालांकि उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस अक्षरा सिंह से जोड़ रहे हैं, क्योंकि दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था. वहीं, बता दें कि पवन सिंह ने दो शादियां की थी. जिनमे से पहली पत्नी का तो निधन हो गया था और दूसरी से उनका तलाक केस चल रहा है.

शो में राधे मां की होगी एंट्री

वहीं,  भोजपुरी बवाल का जो लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, उसमें कॉमेडियन  भारती सिंह शो को होस्ट करती दिख रही हैं. इस दौरान भारती का वॉइसओवर सुनाई देता है कि ये वो हैं जो लोगों का दुख दर्द अपने ज्ञान से हर लेती हैं. आज आई हैं राधे मां, इसके बाद भारती सिंह से लेकर पवन सिंह, निरहुआ और आम्रपाली दुबे राधे मां के पैर छूते हुए नजर आते हैं.
भारती सिंह राधे मां से कहती हैं- ' राधे मां पवन भाई को अच्छा जीवन साथी मिले इस मामले में पवन सिंह जी बहुत बार धोखा खाए हैं.'

पवन सिंह करेंगे तीसरी शादी?

 इसके बाद राधे मां पवन सिंह को बुलाती हैं और भोजपुरी स्टार के माथे को पढ़ती हुई दिखाई देती हैं. फिर राधे मां कहती हैं इसका दिल बहुत ही साफ है और इसको 45 साल में बहुत ही अच्छी लविंग वाइफ मिलेगी.  अब इस प्रोमो के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर चर्चा होने लगी है. हालांकि बता दें कि पवन सिंह का अभी तक दूसरी शादी से तलाक नहीं हुआ है.

पवन सिंह के इवेंट पर भवाल

वहीं, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें पवन सिंह एक इवेंट के लिए उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पहुंचे थे. यहां जब स्टेज पर पवन खड़े तो एक लड़का भीड़ से निकलकर स्टेज पर चढ़ गया. फिर  सिक्योरिटी तुरंत एक्टिव हुई और उसे  नीचे उतारा. लेकिन  पवन सिंह ने उसे वापस बुलाया और अपने फैन को नाराज करने के बजाय उसे अपनापन दिखाया और उसके साथ तस्वीर खिंचवाई.

ये भी पढ़ें- The Traitors 2: शुरू होते ही ये 4 कंटेस्टेंट हुए आउट, मुनव्वर को मिला 'धोखा' तो मल्लिका पर हुआ 'पर्सनल अटैक'

Continue reading on the app

'ये भगवान की इच्छा थी...' कपिल देव की तरह तेज गेंदबाज बनना चाहते थे हरभजन सिंह फिर कैसे बन गए स्पिनर, जानिए पूरी कहानी

Harbhajan Singh : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि, वो शुरुआत में स्पिन गेंदबाज बनना नहीं चाहते थे. वो कपिल देव की तरह एक तेज गेंदबाज बनना चाहते थे. फिर वो स्पिनर कैसे बनने इस बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं. इसके साथ ही अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में हरभनज को किस बात का मलाल रह गए है, इसके बारे में भी हम आपको इस आर्टिकल में विस्तार से बताने वाले हैं. तो आइए हरभजन सिंह ने पीटीआई से बात करते हुए क्या कहा है, इस बारे में जानते हैं.

स्पिनर नहीं बनना चाहते थे हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने कपिल देव के बारे में कहा कि, 'मैं कपिल पाजी (कपिल देव) जैसा बनना चाहता था, लेकिन मेरे पास उसके लिए फिजीक नहीं थी. किसी ने मुझसे कहा कि मुझे स्पिनर बनना चाहिए. सच कहूं तो, मुझे उस समय यह भी नहीं पता था कि स्पिन बॉलिंग क्या होती है, लेकिन जब किसी ने कहा, तो यह आइडिया मेरे दिमाग में ही रहा और मैंने बॉल को थोड़ा स्पिन करने की कोशिश शुरू कर दी. मुझे यह भी नहीं पता था कि बॉल को ठीक से कैसे पकड़ा जाता है. गुरशरण, जो अभी भी मेरे पड़ोस में रहते हैं, उन्होंने ही मुझे सलाह दी थी. तो उस सलाह के लिए गुच्ची पाजी, आपका धन्यवाद'.

हरभजन सिंह को किस बात का दुख

हरभजन सिंह ने आगे कहा कि, 'काश मैंने इंटरनेशनल लेवल पर बैटिंग को थोड़ा और सीरियसली लिया होता. जब मैं क्रिकेट में आया, तो मैं बॉल को अच्छी तरह से हिट कर सकता था, लेकिन मैं अक्सर बहुत जल्दी में रहता था. अगर मैंने थोड़ा और सब्र दिखाया होता, तो मैं दोगुने रन बना सकता था. अपने करियर के बाद के हिस्सों में मैंने इसे थोड़ा और सीरियसली लिया. मैंने लगातार दो सेंचुरी बनाईं और कुछ रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहा. मैंने बॉलिंग को पूरे डेडिकेशन के साथ किया अगर मैंने अपनी बैटिंग के लिए उस कमिटमेंट का 15 परसेंट भी दिया होता, तो मैं और ज्यादा रन बना पाता और टीम को और ज्यादा मैच जिताने में मदद कर पाता'.

हरभजन ने भगवान को किया धन्यवाद 

हरभजन सिंह ने कहा कि, 'मेरा मानना ​​है कि मुझे चुना गया था, चाहे वह 100 टेस्ट मैच खेलना हो या टेस्ट हैट्रिक लेने वाला पहला भारतीय बनना हो. यह भगवान की इच्छा थी, उनका आशीर्वाद था और मेरे परिवार का आशीर्वाद था. मुझे सच में भगवान के प्लान पर विश्वास है, मैंने एक दोहा भी सोचा था. "यह कितना बड़ा वेहम था कि मैं अहम था, खुदा के बंदे, उस वाहेगुरु का शुक्रिया कर, यह तो उसका तेरे ऊपर रहम था".

हरभजन सिंह ने आगे कहा कि, 'सब कुछ ऊपर वाला करता है. हम तो बस चुने हुए हैं. मैं हर चीज के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं. आज भी, मैं आपसे बात कर रहा हूं, सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी एजेंसी में बैठकर, एजेंसी के टॉप हेड से बात कर रहा हूं. ये सब भी भगवान की देन है'.

हरभनज सिंह का इंटरनेशनल करियर

हरभजन सिंह ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपना डेब्यू 1998 में किया था. उन्होंने भारत के लिए 2016 तक क्रिकेट खेला था. वो भारत के लिए 367 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. उन्होंने भारत के लिए 711 विकेट हासिल किए हैं. इसके साथ ही बल्ले से हरभजन ने 3569 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें : ‘क्रिकेट से ज्यादा पैसा कमाने पर ध्यान’, पूर्व चीफ सिलेक्टर ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लताड़ा; मैनेजमेंट पर भी उठाए सवाल

Continue reading on the app

  Sports

Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान

Lakshmi Shekhawat Success Story: झुंझुनूं के झाझड़ गांव की लक्ष्मी शेखावत हांगकांग में आयोजित एशियन नेटबॉल चैंपियनशिप-2026 में भारतीय टीम की उपकप्तान बनी हैं. वे राजस्थान से चुनी गईं एकमात्र खिलाड़ी हैं. स्कूल के दिनों में हुए सड़क हादसे में रीढ़ की हड्डी (L-1, L-2) में गंभीर फ्रैक्चर होने के बावजूद उन्होंने योग और जिम के दम पर मैदान में सफल वापसी की. उनके भाई स्वराज सिंह के मार्गदर्शन और लक्ष्मी के अटूट हौसले ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है. Thu, 13 Aug 2026 11:37:32 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | TRUMP ने पत्रकारों की जान खतरे में डाल दी? क्या है पूरा मामला ? AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T07:14:57+00:00

Us vs Iran War News: Iran 14 दिन के लिए Hormuz खोलने पर राजी। Top News। Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T07:10:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers