Gold Silver Price Today : सोना-चांदी महंगा हुआ या सस्ता, जानिए भोपाल-इंदौर समेत बड़े शहरों का 13 अगस्त का लेटेस्ट रेट
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे बदलाव के बीच 13 अगस्त 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखी गई है। गुरुवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,54,525 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,37,500 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1.53 लाख और 1 किलो चांदी की कीमत 2.35 लाख रुपए बनी हुई है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,55,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजर में स्पॉट गोल्ड $ 4,469.90 प्रति औंस और चांदी $ 65.55 प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है।
इंदौर-भोपाल का आज का सोने-चांदी का भाव
- इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,55,180 रुपये बनी हुई है।
- आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट का भाव 1,42, 250 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
- 18 कैरेट सोने का दाम 1,16,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,55,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।
आइए जानते हैं प्रमुख शहरों का ताजा भाव
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,250 , 22 कैरेट का भाव 1,42,300 और 18 कैरेट का भाव 1,16, 400 प्रति 10 ग्राम बना हुआ है।
- मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,55,000 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है।
- चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,60,000 रुपये बनी हुई है।
वैश्विक तनाव और आर्थिक संकेतों के बीच सोना-चांदी और कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। वहीं डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया दबाव में है। भारतीय रुपया कमजोर होकर डॉलर के मुकाबले ₹95.40 – ₹95.50 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 99.80 – 100.00 के स्तर पर स्थिर बना हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और आपूर्ति की चिंताओं के कारण ब्रांड क्रूड $89 – $90 प्रति बैरल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीतियों और ब्याज दरों को लेकर आ रहे मिले-जुले संकेतों से निवेशकों में सतर्क है। विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावना, मध्य पूर्व के तनाव के कारण और कच्चे तेल की में जारी उतार-चढ़ाव के चलते निवेशकों को एकमुश्त निवेश के बजाय एसआईपी (SIP) या गिरावट पर खरीदारी (Buy on Dips) की रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है।
काम की बातें
- शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
- सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
- 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
- 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।
Vastu tips: घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए बेहद खास हैं ये आसान वास्तु टिप्स, सुख-समृद्धि का होगा वास
Vastu tips: भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में वास्तु शास्त्र को बहुत महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। ऐसा माना जाता है कि घर की बनावट और वहां रखी जाने वाली चीजों का सीधा प्रभाव वहां रहने वाले लोगों के जीवन, स्वास्थ्य और मनस्थिति पर पड़ता है। यदि घर का वास्तु सही हो, तो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।
मुख्य द्वार पर रखें विशेष ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार केवल आने-जाने का रास्ता नहीं होता, बल्कि यहीं से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जाएं घर में प्रवेश करती हैं।
- मुख्य द्वार हमेशा साफ-सुथरा और रोशन रहना चाहिए।
- द्वार के सामने कभी भी कचरा या कबाड़ इकट्ठा न होने दें।
- मुख्य द्वार पर शुभ संकेत जैसे स्वास्तिक या रंगोली बनाना बहुत शुभ माना जाता है, जिससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
घर में रोशनी और हवा का संचार
प्राकृतिक रोशनी और ताजी हवा का घर में आना मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद जरूरी है।
- सुबह के समय घर की खिड़कियां कुछ देर के लिए जरूर खोलनी चाहिए ताकि ताजी हवा और धूप अंदर आ सके।
- सूर्य की रोशनी घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करती है और घर के वातावरण को ऊर्जावान बनाती है।
पूजा घर की सही दिशा
घर में मंदिर या पूजा का स्थान हमेशा सही दिशा में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार, पूजा घर के लिए ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) को सबसे उत्तम माना गया है। इस दिशा में पूजा करने से ध्यान केंद्रित होता है और घर में आध्यात्मिक शांति बनी रहती है। पूजा स्थल को हमेशा साफ और पवित्र रखना चाहिए।
सकारात्मक बदलाव अपनाएं
छोटे-छोटे वास्तु नियमों का पालन करके हम अपने जीवन को अधिक सुखी और शांत बना सकते हैं। घर की साफ़-सफाई और सही व्यवस्था न केवल हमारे मन को प्रसन्न रखती है, बल्कि हमारे आसपास एक सकारात्मक आवरण भी तैयार करती है।
डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य वास्तु मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। इनकी किसी भी तरह की सटीकता या तथ्य की पुष्टि नहीं की जाती है। इन्हें केवल सामान्य जानकारी के तौर पर प्रस्तुत किया जा रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Haribhoomi









