ITBP जवान की मां का कटा हाथ, न्याय में देरी पर हथियारों से लैस जवानों ने कमिश्नरेट घेरा, अब यूपी के उपमुख्यमंत्री का आया बयान
ITBP Jawan Mother Case: कानपुर में ITBP जवान विकास सिंह की मां का इलाज के दौरान हाथ काटे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया. शनिवार, 23 मई को करीब 40-50 ITBP जवान कमिश्नरेट पहुंचे, जिसके बाद पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल, डॉ. विपिन कुमार ताडा और CMO के बीच हाईलेवल बैठक हुई. अस्पताल पर मेडिकल लापरवाही के आरोप लगे हैं.
The post ITBP जवान की मां का कटा हाथ, न्याय में देरी पर हथियारों से लैस जवानों ने कमिश्नरेट घेरा, अब यूपी के उपमुख्यमंत्री का आया बयान appeared first on Prabhat Khabar.
Electric SUV: स्कोडा एपिक ईवी से उठा पर्दा, जानें प्रीमियम फीचर्स और लॉन्ग रेंज
Electric Car: यूरोप की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Škoda Auto ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Skoda Epiq से ग्लोबल स्तर पर पर्दा उठा दिया है। यह नई इलेक्ट्रिक SUV मिड-साइज सेगमेंट में पेश की गई है और इसे आधुनिक डिजाइन, लंबी ड्राइविंग रेंज और एडवांस फीचर्स के साथ तैयार किया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह SUV कई लोकप्रिय इलेक्ट्रिक मॉडलों को कड़ी टक्कर दे सकती है।
दमदार बैटरी और 440KM तक की रेंज
- Skoda Epiq में कंपनी ने दो बैटरी विकल्प दिए हैं, जिनमें 38.5kWh और 55kWh बैटरी पैक शामिल हैं। बड़ी बैटरी के साथ यह इलेक्ट्रिक SUV करीब 440 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम हो सकती है।
- इस SUV में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 211 हॉर्सपावर और 290Nm का टॉर्क जनरेट करती है, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूथ ड्राइविंग अनुभव मिलने की उम्मीद है। कंपनी इसे लॉन्च के समय तीन वेरिएंट्स में पेश कर सकती है।
- फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की मदद से इसकी बैटरी को केवल 24 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है, जो लंबी यात्राओं के दौरान काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
फीचर्स से भरपूर होगी नई इलेक्ट्रिक SUV
- नई Skoda Epiq में कई प्रीमियम और एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें LED हेडलाइट्स, LED DRLs, 17 और 19 इंच अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स, बॉडी क्लैडिंग और शार्क फिन एंटीना जैसे एक्सटीरियर फीचर्स शामिल हैं।
- इंटीरियर में 13 इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंबिएंट लाइटिंग, Android Auto और Apple CarPlay कनेक्टिविटी, पैनोरमिक सनरूफ और Canton ऑडियो सिस्टम दिया गया है।
- सेफ्टी के लिए इसमें सात एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, रियर व्यू कैमरा और ADAS जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं।
क्या भारत में होगी लॉन्च?
फिलहाल कंपनी ने Skoda Epiq को केवल ग्लोबल मार्केट के लिए पेश किया है। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि कंपनी आने वाले महीनों में इसे भारत में भी पेश कर सकती है।|
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi

















