Responsive Scrollable Menu

पंत से छिन सकती है लखनऊ की कप्तानी:टॉम मूडी बोले- दबाव झेलने में फेल रहे, टीम आखिरी लीग मैच भी हारी

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से IPL की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छिन सकती है। टीम के क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी ने शनिवार को स्वीकार किया है कि पंत दबाव को झेलने में विफल रहे हैं। मूडी ने कहा, 'अगर कप्तानी की बात करें तो मुझे यह चुनौतीपूर्ण लगी है। हमें इस पर विचार करना होगा कि कहीं कप्तानी के दबाव का असर पंत की बैटिंग पर तो नहीं पड़ रहा।’ पंत की टीम लखनऊ IPL में अपना आखिरी लीग मैच भी हार गई। उसे पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से हराया। पंत की कप्तानी में टीम पिछले 2 सीजन में 28 मैचों में केवल 10 में जीत सकी है। मौजूदा सीजन में लखनऊ 10वें नंबर पर है। टॉम मूडी की खास बातें लखनऊ ने पंत को 27 करोड़ में खरीदा था लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीदा था, इसलिए उनके प्रदर्शन पर नजर रखी जा रही थी। इस बीच वे रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। वे मौजूदा सीजन में महज 312 रन ही बना सके। पंत ने IPL 2018 में 173.60 के स्ट्राइक रेट से 684 रन बनाए थे। उसके बाद 2019 में 162.66 के स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए। लखनऊ के लिए उन्होंने पिछले दो सीजन में 135.74 के स्ट्राइक रेट से 581 रन बनाए। जो करियर 144.18 के स्ट्राइक रेट से कम है। इनकी कप्तानी पर भी सवाल पंजाब के कोच हैडिन बोले- हमारी टीम ने अच्छा खेला इस बीच पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्रैड हैडिन ने अपनी टीम के प्रदर्शन की सराहना की है। उन्होंने कहा, 'हमारी टीम ने इस मैच में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। आप चाहते हैं कि इस तरह के मैच में आपके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें।' हैडिन ने कहा, 'ये वह मैच हैं जिन्हें आप खेलना चाहते हैं, जिनमें सब कुछ दांव पर लगा होता है। पिछले कुछ दिनों से कप्तान (इस मैच में शतक जड़ने वाले श्रेयस अय्यर) की आंखों में यही चमक थी। वह अपने प्रदर्शन से मैच का रुख बदलने और हमें फाइनल तक पहुंचाने में अहम योगदान देना चाहते हैं।' ---------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पंजाब की उम्मीदें बरकरार, टॉप-4 में शामिल, राजस्थान जीती तो प्लेऑफ खेलना पक्का IPL 2026 के लीग स्टेज में सिर्फ 2 मैच बाकी हैं, लेकिन अभी तक प्लेऑफ की 4 टीमें तय नहीं हुई हैं। शनिवार को पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखी हैं। टीम 14 मैचों में 15 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब की इस जीत से दिल्ली प्लेऑफ से बाहर होने वाली चौथी टीम बन गई। उससे पहले लखनऊ, चेन्नई और मुंबई बाहर हो चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

Dacoit: Ek Prem Katha OTT Release: कब और कहां देखें यह फिल्म, जानिए

Dacoit: Ek Prem Katha OTT Release: अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म Dacoit: Ek Prem Katha अब OTT पर ...

Continue reading on the app

  Sports

IRE vs NZ, Only Test: शुरुआती झटकों के बाद संभला न्यूजीलैंड... ब्लंडेल के नाबाद 142 और रचिन के शतक से बैकफुट पर आयरलैंड

Rachin Ravindra Tom Blundell Centuries: आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र (121) और टॉम ब्लंडेल (नाबाद 142) के शानदार शतकों की बदौलत 5 विकेट पर 361 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और कप्तान टॉम लैथम शून्य तथा डेवोन कॉनवे 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद रचिन और ब्लंडेल ने पारी को संभाला. आयरलैंड के लिए मार्क अडायर ने 3 विकेट झटके. Wed, 27 May 2026 23:56:11 +0530

  Videos
See all

Rajgir Mela Jhula Hadsa: बिहार के राजगीर मेले में बड़ा हादसा, झूले से गिरकर मौत! | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T21:00:20+00:00

Pinarayi Vijayan के घर ED रेड, CPIM कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T20:30:28+00:00

Major Gaurav Arya: डॉनल्ड ट्रंप और नेतनयाहू के बीच बातचीत | #usiranwar #donaldtrump #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T20:45:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers