Responsive Scrollable Menu

राहुल गांधी के आरोपों को CBSE ने किया खारिज, बताया भ्रामक, कहा- नियमों के तहत दिया गया कॉन्ट्रैक्ट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) COEMPT को कॉन्ट्रैक्ट देने के लिए केंद्र सरकार और CBSE पर कई सवाल खड़े किए हैं। कई आरोप भी लगाए हैं, जिन्हें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने खारिज किया है। बोर्ड ने सोशल मीडिया X पर कहा, “ये आरोप गुमराह करने वाले और तथ्यों पर आधारित नहीं है।” सीबीएसई के इस जवाब को लेकर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

सीबीएसई ने कहा कि, “सीबीएसई ने एजेंसी को ठेका देने में जनरल फाइनेंशियल रूल्स प्रोटोकॉल का पूरी तरीके से पालन किया गया। 28 अगस्त 2025 को सेंट्रल पब्लिक प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर बोर्ड एग्जाम के लिए आंसर बुक के डिजिटल मूल्यांकन के लिए आरएफपी जारी किया गया और क्वालिफाइड बीडर को ही कॉन्ट्रैक्ट दिया गया।”

राहुल गांधी ने क्या कहा?

सीबीएसई के जवाब पर राहुल गांधी ने कहा, “आरोपों को इनकार करना कोई जवाब नहीं है। शिक्षा मंत्री और सीबीएसई मेरे पूछे गए चार आसान सवालों का जवाब क्यों नहीं दे पा रहे हैं। 18.5 लख स्टूडेंट्स का भविष्य खतरे में पड़ गया है। वे सभी सच जानने के हकदार हैं।

कांग्रेस नेता ने बुधवार को एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि सीओईएमपीटी एडुटेक कंपनी Globarena प्राइवेट लिमिटेड के नाम के काम कर रही थी। 2019 और 2023 में तेलंगाना बोर्ड परीक्षा में स्कैम के आरोप भी इसपर लगे थे। इसे लेकर उन्होंने 4 सवाल किए और बिना बैकग्राउन्ड चेक किए इसे ठेका क्यों दिया गया? इसके अलावा राहुल गांधी ने नियमों और प्रक्रिया लेकर भी सवाल उठाए हैं।

सीबीएसई मूल्यांकन प्रक्रिया पर सियासत 

सीबीएसई ने इस साल पहली बार कक्षा 12वीं के लिए ऑन स्क्रीन मार्किंग के जरिए उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की है। जिसे लेकर कई शिकायतें सामने आई है। जिसके बाद बोर्ड ने फीस को कम करके पुनर्मूल्यांकन प्रोसेस शुरू किया। 25 मई आंसरबुक की फोटोकॉपी के लिए आवेदन जारी थे। इस दौरान छात्रों पेमेंट, धुंधली आंसरशीट, मिसमैच आंसरशीट समेत कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इस मामले को लेकर सियासत भी शुरू हो चुकी है। राहुल गांधी ने आरोपियों का पता लगाने के लिए न्यायिक जांच और SIT गठन की मांग की है। अब मनीष सिसोदिया ने भी जांच की मांग की है।

Continue reading on the app

कमाल का बैट स्विंग... वैभव सूर्यवंशी की जादुई पारी पर आया सचिन तेंदुलकर का रिएक्शन, 15 साल के बच्चे की थपथपाई पीठ!

Sachin Tendulkar statement Vaibhav sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के शानदार बैट स्विंग और लाजवाब तकनीक के अब खुद 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर भी मुरीद हो गए हैं. पैरों पर आती गेंदों पर जिस खूबसूरती से वैभव अपना फ्रंट फुट हटाकर रूम बनाते हैं, उसने फैंस के साथ-साथ तेंदुलकर को भी प्रभावित किया है. वैभव की इस आजादी और क्लासिक बल्लेबाजी ने सबको सचिन के शुरुआती दिनों की याद दिला दी है. उनकी यह धमाकेदार पारी क्रिकेट जगत में लंबे समय तक याद रखी जाएगी.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी के तूफान के बाद जोफ्रा आर्चर का कोहराम, सनराइजर्स हैदराबाद को एलिमिनेट कर राजस्थान ने क्वालीफायर 2 में मारी धांसू एंट्री

Rajasthan Royals Qualified for Qualifier 2: राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल के क्वालीफायर 2 में पहुंचाने में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और जोफ्रा आर्चर का अहम रोल रहा. वैभव ने 93 रन की पारी खेली जबकि जुरेल ने हाफ सेंचुरी जड़ी वहीं आर्चर ने 3 विकेट लेकर सनराइजर्स हैदराबाद की कमर तोड़ दी . राजस्थान का सामना क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस से होगा. 29 मई को क्वालीफायर 2 चंडीगढ़ में ही खेला जाएगा. Wed, 27 May 2026 23:26:06 +0530

  Videos
See all

Rescuers race to free five people trapped in flooded cave in Laos | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T22:03:58+00:00

NKP | Illegal Immigrants Row | अवैध घुसपैठियों पर सरकार का तगड़ा एक्शन.. बॉर्डर पर बढ़ी हलचल ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T22:15:07+00:00

Viral Video | चलती ट्रेन में समोसे को पैर के नीचे दबाता दिखा वेंडर | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T22:15:38+00:00

News Ki Pathshala | SIR पर Supreme Court की टिप्पणी के बाद विपक्ष को अब जवाब नहीं सूझ रहा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-27T22:01:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers