बारिश देखकर न भीगने की खुशी! नजरिया और हमदर्दी सिखाती है ये स्पेनिश कहावत
आज की स्पेनिश कहावत -बारिश को देखना और न भीगना कितना अच्छा लगता है। हमें दूसरों की परेशानी को समझने की सीख देती है। कई बार हमें दूसरे की मुश्किल आसान लगती है, क्योंकि हम खुद उस परेशानी से नहीं गुजर रहे होते। इसलिए किसी के बारे में राय बनाने से पहले उसकी सिचुएशन और फीलिंग को समझना चाहिए। साथ ही, अपने अच्छे समय की कद्र करें और मुश्किल में फंसे लोगों के लिए समझदारी रखें।
15 अगस्त से पहले लाल किले पर फुल ड्रेस रिहर्सल, सुरक्षा से लेकर प्रोटोकॉल और अन्य व्यवस्थाओं की चल रही प्रैक्टिस
15 अगस्त को देश भर में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। देश की आजादी के इस त्योहार पर हर कोई देशभक्ति में डूबा हुआ दिखाई देता है। दिल्ली स्थित लाल किले पर इस दिन प्रधानमंत्री द्वारा तिरंगा फहराया जाता है और एक भव्य समारोह भी आयोजित होता है।
15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले समारोह से पहले यहां फुल ड्रेस रिहर्सल भी की जाती है। इस रिहर्सल का आयोजन 13 अगस्त यानी आज किया गया। इस रिहर्सल के दौरान समारोह के प्रोटोकॉल, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित अभ्यास किए जाते हैं। इसके लिए आज दिल्ली का ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है और कुछ रास्ते बंद है।
लाल किले पर फुल ड्रेस रिहर्सल
15 अगस्त को होने वाले भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आयोजन से पहले आज लाल किले पर फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस अंतिम रिहर्सल में बिल्कुल मुख्य समारोह की तरह मार्च पास्ट, सुरक्षा व्यवस्था और ध्वजारोहण के तालमेल का कड़ा अभ्यास जारी है। यहां सफेद और ऑरेंज रंग की ड्रेस में कार्यक्रम से जुड़े लोग नजर आ रहे हैं। ये सभी मिलकर वंदे मातरम की आकृति बनाते दिखाई दे रहे हैं। चलिए जान लेते हैं कि इस रिहर्सल के दौरान क्या किया जाता है।
VIDEO | Independence Day 2026: Full dress rehearsals being held at Red Fort, Delhi.#IndependenceDay2026 #RedFort
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Ej5KmdyT4u
— Press Trust of India (@PTI_News) August 13, 2026
कैसी होती है फुल ड्रेस रिहर्सल
फुल ड्रेस रिहर्सल मुख्य समारोह से होने वाला एक अभ्यास है। जिसमें समारोह की हर छोटी बड़ी गतिविधि और व्यवस्थाओं को इस तरह से परखा जाता है, जैसा उसे मुख्य दिन पर किया जाना है। इसमें सुरक्षा के इंतजामों से लेकर लोगों का आना-जाना, ट्रैफिक मैनेजमेंट और अलग-अलग सुरक्षा एजेंसी के बीच तालमेल परखा जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य यह पता करना होता है कि समारोह की व्यवस्था में किसी तरह की कमी तो नहीं रह गई है। इस दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी प्रोटोकॉल के मुताबिक परखा जाता है। कौन सी व्यवस्था किस तरह से, किस समय की जानी है। यह देखा जाता है, ताकि बिना रुकावट के 15 अगस्त का कार्यक्रम संपन्न किया जा सके।
पूरी दुनिया की होती है नजरें
स्वतंत्रता दिवस पर वैसे तो देश भर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होते हैं लेकिन लाल किले का समारोह बहुत खास होता है। देश और दुनिया की नजरें इस पर टिकी होती है क्योंकि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीन से राष्ट्र ध्वज फहराते हुए देश को संबोधित करते हैं। आयोजन में छोटी सी छोटी चूक भी बड़ी परेशानी बन सकती है इसलिए जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को परखने लिए दो दिन पहले रिहर्सल आयोजित की जाती है। इस दौरान जो भी कमी नजर आती है उसे 2 दिन में सुधार लिया जाता है।
डायवर्ट किया गया ट्रैफिक
इस फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए दिल्ली की सड़कों का ट्रैफिक भी डायवर्ट किया जाता है। आज भी सुबह 4 बजे से कई प्रमुख मार्गों को पर वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। दिल्ली पुलिस द्वारा इस संबंध में एडवाइजरी भी जारी की गई है और लोगों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने को कहा गया है। ये बताया गया है कि किस क्षेत्र में कौन से वाहनों की आवाजाही बंद की गई है और वह किस वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।
TRAFFIC ADVISORY | INDEPENDENCE DAY–2026
In view of the Full-Dress Rehearsal of Independence Day–2026 at Red Fort on 13.08.2026, traffic restrictions and diversions will remain in force around the Red Fort from 04:00 AM to 10:00 AM for security and public convenience.… pic.twitter.com/EAbVE5oXT4
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) August 11, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Mp Breaking News









