Responsive Scrollable Menu

15 अगस्त से पहले लाल किले पर फुल ड्रेस रिहर्सल, सुरक्षा से लेकर प्रोटोकॉल और अन्य व्यवस्थाओं की चल रही प्रैक्टिस

15 अगस्त को देश भर में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। देश की आजादी के इस त्योहार पर हर कोई देशभक्ति में डूबा हुआ दिखाई देता है। दिल्ली स्थित लाल किले पर इस दिन प्रधानमंत्री द्वारा तिरंगा फहराया जाता है और एक भव्य समारोह भी आयोजित होता है।

15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले समारोह से पहले यहां फुल ड्रेस रिहर्सल भी की जाती है। इस रिहर्सल का आयोजन 13 अगस्त यानी आज किया गया। इस रिहर्सल के दौरान समारोह के प्रोटोकॉल, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित अभ्यास किए जाते हैं। इसके लिए आज दिल्ली का ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है और कुछ रास्ते बंद है।

लाल किले पर फुल ड्रेस रिहर्सल

15 अगस्त को होने वाले भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आयोजन से पहले आज लाल किले पर फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस अंतिम रिहर्सल में बिल्कुल मुख्य समारोह की तरह मार्च पास्ट, सुरक्षा व्यवस्था और ध्वजारोहण के तालमेल का कड़ा अभ्यास जारी है। यहां सफेद और ऑरेंज रंग की ड्रेस में कार्यक्रम से जुड़े लोग नजर आ रहे हैं। ये सभी मिलकर वंदे मातरम की आकृति बनाते दिखाई दे रहे हैं। चलिए जान लेते हैं कि इस रिहर्सल के दौरान क्या किया जाता है।

 

कैसी होती है फुल ड्रेस रिहर्सल

फुल ड्रेस रिहर्सल मुख्य समारोह से होने वाला एक अभ्यास है। जिसमें समारोह की हर छोटी बड़ी गतिविधि और व्यवस्थाओं को इस तरह से परखा जाता है, जैसा उसे मुख्य दिन पर किया जाना है। इसमें सुरक्षा के इंतजामों से लेकर लोगों का आना-जाना, ट्रैफिक मैनेजमेंट और अलग-अलग सुरक्षा एजेंसी के बीच तालमेल परखा जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य यह पता करना होता है कि समारोह की व्यवस्था में किसी तरह की कमी तो नहीं रह गई है। इस दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी प्रोटोकॉल के मुताबिक परखा जाता है। कौन सी व्यवस्था किस तरह से, किस समय की जानी है। यह देखा जाता है, ताकि बिना रुकावट के 15 अगस्त का कार्यक्रम संपन्न किया जा सके।

पूरी दुनिया की होती है नजरें

स्वतंत्रता दिवस पर वैसे तो देश भर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होते हैं लेकिन लाल किले का समारोह बहुत खास होता है। देश और दुनिया की नजरें इस पर टिकी होती है क्योंकि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीन से राष्ट्र ध्वज फहराते हुए देश को संबोधित करते हैं। आयोजन में छोटी सी छोटी चूक भी बड़ी परेशानी बन सकती है इसलिए जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को परखने लिए दो दिन पहले रिहर्सल आयोजित की जाती है। इस दौरान जो भी कमी नजर आती है उसे 2 दिन में सुधार लिया जाता है।

डायवर्ट किया गया ट्रैफिक

इस फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए दिल्ली की सड़कों का ट्रैफिक भी डायवर्ट किया जाता है। आज भी सुबह 4 बजे से कई प्रमुख मार्गों को पर वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। दिल्ली पुलिस द्वारा इस संबंध में एडवाइजरी भी जारी की गई है और लोगों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने को कहा गया है। ये बताया गया है कि किस क्षेत्र में कौन से वाहनों की आवाजाही बंद की गई है और वह किस वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

 

Continue reading on the app

गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का आईपीओ 19 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 152-160 रुपये प्रति शेयर

गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का आईपीओ 19 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 152-160 रुपये प्रति शेयर

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: सरफराज खान बाहर, इस खिलाड़ी को मिला Playing XI में मौका

गॉल टेस्ट के लिए टीम इंडिया किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी ये एक बड़ा सवाल है. खबर है कि टीम इंडिया इस मैच में शायद सरफराज खान को मौका नहीं देगी. Thu, 13 Aug 2026 20:33:37 +0530

  Videos
See all

Soya Chaap खाते हैं पहले ये राज़ जान लो! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T15:13:42+00:00

Viral VIdeo: हफ्तों पानी में रहता है बच्चा! क्या है ये माजरा? | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T15:12:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers