ऋषभ पंत से लेकर निकोलस पूरन तक... 5 खिलाड़ी, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स कर सकती है रिलीज
5 players LSG Can Release: आईपील का सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ है. ऋषभ पंत की कप्तानी में मैदान पर उतरी लखनऊ की टीम इस साल पूरी तरह दिशाहीन नजर आई. लीग स्टेज के 14 मैचों में से यह टीम केवल 4 मुकाबले ही जीत सकी और महज 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर रही. इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अब फ्रेंचाइजी बड़े और कड़े फैसले लेने के मूड में है. मेगा ऑक्शन और रिटेंशन में पानी की तरह पैसा बहाने के बावजूद जब स्टार खिलाड़ी फ्लॉप साबित हुए, तो अब टीम मैनेजमेंट आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले बड़े नामों को रिलीज करने की तैयारी कर रहा है.
ताजमहल पर गूंजा हरे कृष्णा-हरे राम, VIDEO:30 से 35 लोग मुख्य मकबरे के पास बैठे, ASI ने कहा- CISF से मांगी रिपोर्ट
ताजमहल परिसर में हरे कृष्णा-हरे राम गूंजा। 30 से 35 लोग मुख्य मकबरे के नीचे चमेली फर्श पर बैठ कर कीर्तन करते नजर आए। 1.02 मिनट के इस वीडियो में एक व्यक्ति भगवा रंग के वस्त्र पहने नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एएसआई ने सीआईएसएफ से रिपोर्ट तलब की है। वीडियो में एक व्यक्ति भगवा कपड़ा पहने दिखाई दे रहा है जबकि उसके सामने महिलाएं और युवतियां बैठी हुई हैं। आसपास अन्य पर्यटक भी घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ताजमहल और यमुना से जुड़ी जानकारी की आवाज सुनाई दे रही है, जिससे माना जा रहा है कि वहां गाइड पर्यटकों को जानकारी दे रहा था। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक कलंदर ने बताया- वीडियो को लेकर सीआईएसएफ से रिपोर्ट मांगी गई है। यह जांच की जा रही है कि वीडियो पुराना है या मंगलवार का। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ताजमहल पर ये है नियम ताजमहल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित स्मारक है। यहां धार्मिक गतिविधियों को लेकर सख्त नियम लागू हैं। ताजमहल में केवल शुक्रवार, रमजान और ईद के अवसर पर नमाज की अनुमति दी जाती है। इसके अलावा किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधि की इजाजत नहीं है। ताजमहल में कब-कब विवाद सामने आया? 3 स्लाइड में जानिए- ------------------- ये खबर भी पढ़ें मां-बाप के साथ बेटे की आखिरी सेल्फी; पिता बोले- वो मंजर कभी नहीं भूल सकता; आगरा में जिप लाइन झूले से गिरा था तस्वीर में दिख रही ये खुशियां इतने चंद लम्हों की होंगी, इसका अंदाजा कुनाल को भी नहीं था। बाबा खाटू श्याम के दर से लौटकर जब वो 45 फीट ऊंचे जिप लाइन झूले पर बैठा, तो किसी ने नहीं सोचा था कि वह मौत का बुलावा साबित होगा। मोबाइल के फ्रेम में कैद उसकी ये आखिरी मुस्कान ताउम्र उसकी मां और पिता के सूनेपन में गूंजती रहेगी। पढ़िए पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















