कहीं आप भी तो नहीं खा रहे जरूरत से ज्यादा नमक? जानिए नुकसान और बचाव
नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। अक्सर चटपटा और तेज नमक वाला भोजन स्वाद को बेहतर लगता है और इसी वजह से कई लोग भोजन की थाली में ऊपर से भी नमक डालकर खाते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि ये सामान्य सी लगने वाली आदत कई गंभीर शारीरिक समस्याएं दे सकती हैं। ये आदत आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अनुसार, रोजाना भोजन में ज्यादा नमक लेने की आदत धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों को न्योता दे सकती है। नमक मुख्य रूप से सोडियम से बना होता है। शरीर को थोड़ी मात्रा में सोडियम की जरूरत तो होती है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसका सेवन हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, किडनी की समस्याएं और अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और पैक्ड फूड के बढ़ते इस्तेमाल ने इस समस्या को और बढ़ा दिया है। हाई ब्लड प्रेशर या किडनी की समस्या वाले लोगों को नमक का सेवन और भी कम करना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना नमक का सेवन लगभग 5 ग्राम (लगभग एक चम्मच) से कम रखना चाहिए।
अधिक नमक के सेवन से होने वाले नुकसान पर नजर डालें तो इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है, हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ज्यादा नमक के सेवन से किडनी को भी नुकसान पहुंचता है और यह शरीर में वाटर रिटेंशन, सिरदर्द और सूजन का भी कारण बन सकता है।
हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि नमक का सेवन कम करने के लिए धीरे-धीरे कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए घर का खाना ज्यादा खाएं, बाहर का खाना आमतौर पर ज्यादा नमक वाला होता है। घर पर ताजा खाना बना सेहतमंद होता है। साथ ही, कम सोडियम वाले विकल्प चुनें, जैसे बाजार में उपलब्ध कम सोडियम वाले नमक का इस्तेमाल करें। पैक्ड फूड से सावधानी रखें चिप्स, नमकीन, बिस्किट, सॉस, अचार और प्रोसेस्ड फूड में छुपा नमक बहुत ज्यादा होता है। लेने से पहले लेबल जरूर पढ़ें।
इसके साथ ही एक प्रभावी तरीका है कि स्वाद बढ़ाने के अन्य तरीके अपनाएं, जैसे नमक की जगह नींबू, जीरा, काली मिर्च, हल्दी, धनिया, पुदीना, लहसुन, हींग और अदरक का ज्यादा इस्तेमाल करें। अचानक नमक पूरी तरह बंद न करें, धीरे-धीरे मात्रा घटाएं ताकि स्वाद की आदत बदले। खाने से पहले चखकर नमक डालें, बिना चखे नमक न डालें।
--आईएएनएस
एमटी/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड, एक ही मैच में हासिल किए 4 बड़े कीर्तिमान
SRH vs RR Eliminator : वैभव सूर्यवंशी ने 4 बड़े रिकॉर्ड तोड़कर तहलका मचा दिया है. आईपीएल 2026 एलिमिनेटर सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. न्यू चंडीगढ़ के मुलनपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पैट कमिंस ने टॉस जीता और रियान पराग को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. RR के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी आए. इन दोनों ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई. इस मैच में तूफानी पारी खेलकर वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया.
वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड़
इस मैच में पारी की शुरुआत से ही वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों की बरसात कर दी. इसके साथ ही उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया और अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. इस मुकाबले में छठवां छक्का लगाते ही उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी कर ली और 7वां छक्का लगाते ही उन्होंने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
A 15-year-old just broke Chris Gayle's record ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
Vaibhav Sooryavanshi is truly special ????
Updates ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/3EXl40fEJj
एक IPL सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के
- 60* - वैभव सूर्यवंशी (2026)
- 59 - क्रिस गेल (2012)
- 52 - आंद्रे रसेल (2019)
- 51 - क्रिस गेल (2013)
- 45 - जोस बटलर (2022)
Cracking 1⃣6⃣-ball FIFTY ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
Vaibhav Sooryavanshi not letting us and the bowlers breathe ????
Updates ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/4K69rWM8wZ
वैभव सूर्यवंशी ने 16 बॉल में ठोकी हाफ सेंचुरी
इस तूफानी पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने 16 बॉल में अर्धशतक ठोक दिया. इसके साथ ही वो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में 16 बॉल में 1 चौके और 8 छक्कों के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशतक जड़ दिया. इस पारी साथ ही वैभव ने कई और रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं.
IPL नॉकआउट/प्लेऑफ़ में सबसे तेज़ 50 (गेंदों के हिसाब से)
- 16 - एस रैना बनाम PBKS, वानखेड़े, 2014
- 16 - वी सूर्यवंशी बनाम SRH, मुल्लांपुर, 2026*
- 17 - ए गिलक्रिस्ट बनाम DC, सेंचुरियन, 2009
- 20 - एमएस धोनी बनाम MI, बेंगलुरु, 2012
- 21 - ड्वेन स्मिथ बनाम CSK, दिल्ली, 2013
- 21 - वी सहवाग बनाम CSK, वानखेड़े, 2014
- 21 - आर पाटीदार बनाम GT, धर्मशाला, 2026
He's just getting started ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
Vaibhav Sooryavanshi ???? Pat Cummins ????
Updates ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/RYzAAbeVCZ
IPL में 20 से कम गेंदों में सबसे ज़्यादा 50 रन
- 6 - अभिषेक शर्मा
- 5 - निकोलस पूरन
- 5 - वैभव सूर्यवंशी*
IPL में पावरप्ले (1-6 ओवर) के अंदर सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर
- 6 - डेविड वॉर्नर
- 5 - वैभव सूर्यवंशी
- 4 - ट्रैविस हेड
अब तक कैसा रहा मैच का हाल
इस मैच में अब तक यानी पावरप्ले में राजस्थान रॉयल्स ने 6 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 80 रन बना लिए हैं. वैभव सूर्यवंशी इस समय नाबाद 60 और यशस्वी जायसवाल 19 रन बनाकर खेल रहे हैं.
Chalo, shuru karte hain! ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 27, 2026
Vaibhav Sooryavanshi kickstarts his six hitting ritual with yet another first over maximum!
Lijiye Bhojpuri commentary ka maza, sirf Jiohotstar par????️#TATAIPL Playoffs Eliminator ???? #SRHvRR | LIVE NOW ????https://t.co/AsF9BnOMCE pic.twitter.com/s9Xknsme7X
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड
SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे.
इम्पैक्ट प्लेयर्स - सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल.
RR: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.
इम्पैक्ट प्लेयर्स - शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे.
ये भी पढ़ें : हो गया तय! किस टीम के साथ होगा RCB का फाइनल, हर्षा भोगले ने बताया IPL 2026 की चैंपियन का नाम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation