Responsive Scrollable Menu

Punjab Librarian Vacancy: सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरियन बनने का मौका! 785 पद खाली, अगस्त में जारी होगा भर्ती विज्ञापन

Ludhiana Government Schools: पंजाब के लुधियाना जिले के सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरियन के कुल 154 मंजूर पदों में से 28 पद खाली पड़े हैं। यह जानकारी पंजाब विधानसभा में एक सवाल के जवाब में दी गई।

Continue reading on the app

नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी कहने पर कंगना की सफाई:बोलीं- जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं; यह लव स्टोरी खत्म कब होगी?

कंगना रनोट ने सीनियर एक्टर नसीरुद्दीन शाह को ‘लोमड़ी’ कहने को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री का यह रवैया नया नहीं है। कंगना के मुताबिक, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पर कई लोगों ने ‘घड़ियाली आंसू’ बहाए थे, लेकिन अब झारखंड में बच्चों के साथ कथित ज्यादती पर वही लोग चुप हैं। कंगना ने कहा, ‘जब संसद पर अटैक हो रहा था, मेरे कई सांसद दोस्तों की गाड़ियों पर लोग चढ़ गए थे और उनके शीशे तोड़ दिए गए थे। मेरे घर के बाहर भी करीब 2,500 लोग जमा थे। इतनी पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी कि रात को हम सो नहीं पाए। उस समय ये लोग घड़ियाली आंसू रो रहे थे, लेकिन अब जब झारखंड में बच्चों पर जुल्म हो रहे हैं, तो क्या वो Gen Z नहीं हैं?’ उन्होंने आगे कहा कि देश और प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वालों को ही Gen Z मानना गलत है। कंगना बोलीं कि वह खुद युवा हैं, कामकाजी महिला हैं और करियर बनाने वाली महिला हैं। इसलिए उन्हें युवा-विरोधी बताना सही नहीं है। कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जंतर-मंतर के मुद्दे पर आंसू बहाने वालों को झारखंड में बच्चों के लिए भी आवाज उठानी चाहिए। नसीरुद्दीन शाह के वीडियो का जिक्र करते हुए कंगना ने कहा कि उन्होंने वीडियो में ऐसी बातें और धमकियां दी थीं, जिन्हें वह बेहद आपत्तिजनक मानती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के निर्वाचित नेता हैं और लोकतंत्र की गरिमा के तहत उनके पद का सम्मान किया जाना चाहिए। कंगना ने कहा, इतनी गंदी-गंदी, इतनी भद्दी-भद्दी बातें और धमकाना, 'देश से निकल जाओ', 'तुम्हें जला देंगे', 'तुम्हें मार देंगे', यह क्या, कोई आपको लगता है, क्या यह सभ्य बातें हैं? पाकिस्तान प्रेम पर कंगना ने सवाल उठाया कंगना ने कहा, ‘और जब देखो, जो चाहे उनकी फिल्में हों, चाहे उनकी बातें हों, चाहे उनके इंटरव्यूज हों, यह पाकिस्तान की प्रेम कथा कब खत्म होगी? जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में यह मरे रहते हैं। मैं जानना चाहती हूं कि अब बंटवारे को इतने साल बीत चुके हैं, फिर यह प्रेम कहानी खत्म क्यों नहीं हो रही है?’ उन्होंंने आगे कहा, ;जब इतने ज्यादा, चाहे वो पहलगाम अटैक हो, चाहे वो हमने ऑपरेशन सिंदूर किया हो, देश कहीं और जा रहा है, सेनाएं कहीं और जा रही हैं, नागरिकों का कहीं कुछ और संघर्ष हैं पड़ोसी देशों को लेकर, यह बॉलीवुड की लव स्टोरी पाकिस्तान के साथ खत्म कब होगी?' नसीरुद्दीन शाह को लेकर कंगना ने क्या कहा था? दरअसल, नसीरुद्दीन शाह पर पीयूष मिश्रा के बयान पर रिएक्शन देते हुए कंगना रनोट ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, सच तो यह है कि हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है, लेकिन मुझे इस बात का गर्व है कि मैं जिस घर (देश) की रोटी खाती हूं, उसकी रखवाली करती हूं और उसके लिए लड़ती हूं। नसीर साहब खाते तो इस देश का हैं, लेकिन लड़ते पड़ोसी देश के लिए हैं। आज के समय में इंसानों के लिए कुत्ता कहलाना भी एक तारीफ है, क्योंकि वफादारी और क्यूटनेस अब बहुत दुर्लभ हो गई है। नसीरुद्दीन जैसे लोमड़ी बनने से तो कुत्ता बनना ही बेहतर है। क्या था नसीरुद्दीन शाह का बयान? दरअसल, दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर शुरुआत में सेलेब्स की चुप्पी पर बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने द वायर से बात करते हुए कहा था, ‘सेलेब्स तब बोलेंगे, जब उनका जमीर उनसे ऐसा करने को बोलेगा। एक कहावत है कि जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी होती है, वो भौंक नहीं सकता। जैसे ही हड्डी उसके मुंह से गिरेगी या दांत टूटेंगे, तब वो भौंकेगा।’ …………. कंगना रनोट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... 'गटर जेनरेशन' टिप्पणी मामले में अभिनेत्री कंगना की बढ़ी मुश्किल:आगरा कार्ट में परिवाद दर्ज, 21 अगस्त को होगी अगली सुनवाई जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं को लेकर कंगना रनोट की टिप्पणी अब आगरा कोर्ट पहुंच गई है। प्रदर्शनकारियों को ‘गटर जेनरेशन’ बताने और उनकी परवरिश पर सवाल उठाने वाली सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में आगरा की स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में परिवाद दाखिल किया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Joe Root के कप्तान बनते ही England टीम से हटा मध्यरात्रि कर्फ्यू, खिलाड़ी खुद लेंगे फैसले

जो रूट के कप्तान बनने के बाद इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पर लगाया गया मध्यरात्रि का कर्फ्यू हटा दिया गया है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के दौरों के दौरान देर रात हुई विवादास्पद घटनाओं के बाद इंग्लैंड के प्रबंध निदेशक रॉब की ने खिलाड़ियों पर मध्यरात्रि के बाद बाहर घूमने पर प्रतिबंध लगा दिया था। पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने इस साल जून में न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे के दौरान मैच के बाद इस कर्फ्यू का उल्लंघन किया था, जिसके कारण उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।

इसके बाद उन्होंने अचानक ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी जिसके बाद रूट को दूसरी बार कप्तान नियुक्त किया गया। इंग्लैंड क्रिकेट के लिए नए युग की शुरुआत अगले सप्ताह पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के साथ होगी और रूट ने स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पॉडकास्ट को बताया कि ‘‘कर्फ्यू नहीं लगने वाला है।‘‘ उन्होंने कहा, ‘‘सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि इसे इतना बड़ा मुद्दा बनाने की जरूरत है। कर्फ्यू के बारे में मेरा विचार यह है कि मुझे नहीं लगता कि यह कारगर है।

इसे भी पढ़ें: England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया 'Night Curfew', कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

अगर आप चाहते हैं कि खिलाड़ी मैदान पर जिम्मेदारी लें, तो उन्हें मैदान के बाहर भी समझदार वयस्कों की तरह व्यवहार करने और अच्छे फैसले लेने में सक्षम होना चाहिए।’’ रूट ने कहा, ‘‘यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम खुद पर नियंत्रण रखें। कई मायनों में यह मेरी और फ्लेम (टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग) की जिम्मेदारी है। लेकिन आखिरकार आप समझदार लोग हैं, आप जानते हैं कि इंग्लैंड के लिए खेलने के लिए क्या जरूरी है, आप जानते हैं कि मैदान के बाहर आपकी क्या जिम्मेदारियां हैं और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि मैदान के बाहर हम किसी भी तरह के विवाद में नहीं फंसे।

Thu, 13 Aug 2026 11:55:08 +0530

  Videos
See all

असम बाढ़ राहत में बदरुद्दीन पर हिंदू महिलाओं के अपमान का आरोप #jago #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T08:15:08+00:00

बांग्लादेशी घुसपैठिया मैकेनिक बन कर 26 साल तक झोंका आंखों में धूल | Chhattisgarh | Bangladesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T08:13:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers