कौन हैं संदीप पटेल? हॉलीवुड से लेकर कान्स में छाए इंडियन ओरिजिन फिल्ममेकर, ‘होली फादर’ फिल्म से लूटी महफिल
Who is Sandip Patel: इस बार का कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 (Cannes Film Festival 2026) के रेड कार्पेट पर इंडियन सेलेब्रिटी ने खूब महफिल लूटी. इसमें आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय बच्चन, अदिति राव हैदरी के अलावा इंडिनय ओरिजिन के फिल्ममेकर संदीप पटेल (Sandip Patel) शामिल रहे. कान्स फेस्टिवल में संदीप पटेल ने भी इंटरनेशनल पर लेवल पर लोगों का ध्यान खींच लिया. जॉर्जिया के ऑगस्टा में रहने वाले संदीप पटेल ने इस ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी से साबित कर दिया कि अब इंडियन फिल्ममेकर्स सिर्फ बॉलीवुड तक लिमिटेड नहीं हैं, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं. खास बात ये रही कि कान्स में उनके अपकमिंग हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चा देखने को मिली.
इस बार संदीप पटेल का पूरा फोकस इंटरनेशनल कोलैबोरेशन, ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और हॉलीवुड में अपनी फिल्मों को मजबूत तरीके से पेश करने पर रहा. बताया जा रहा है कि उन्होंने कई बड़े नेटवर्किंग इवेंट्स और बिजनेस मीटिंग्स में हिस्सा लिया.
‘होली फादर’ फिल्म से लूटी महफिल
कान्स फिल्म फेस्टिवल में संदीप पटेल की आने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘होली फादर’ (Holy Father) को लेकर सबसे ज्यादा देखने को मिली. इस फिल्म को श्रवण तिवारी ने डायरेक्टर किया है और इसमें हॉलीवुड स्टार एरिक रॉबर्ट्स और मैरी लिरेट अहम किरदार में नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि ‘होली फादर’ को संदीप पटेल और रीता पटेल ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म को अगले साल 2027 में रिलीज किया जा सकता है.
जानिए कौन हैं संदीप पटेल?
अब बात करतें हैं कि संदीप पटेल कौन हैं. संदीप पटेल इंडियन ओरिजिन के फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर हैं. वह अमेरिका के जॉर्जिया स्टेट की ऑगस्टा सिटी में रहते हैं. उन्होंने करीब एक दशक पहले अपनी प्रोडक्शन कंपनी SRHP Films की शुरुआत की थी. उनका फोकस शुरू से ही ऐसे कंटेंट बनाने पर रहा है, जो इंडिया के साथ-साथ ग्लोबल ऑडियंस को भी पसंद आए.
बता दें कि संदीप की कंपनी अलग-अलग जॉनर की फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी है. इनमें क्राइम थ्रिलर, सुपरनैचुरल ड्रामा और इमोशनल स्टोरीज शामिल हैं. आप इनकी फिल्मों को नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और ZEE5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं. इतना ही नहीं SRHP Films प्रोडक्शन ने ‘आजम’, ‘706’ और ‘मुर्शिद’ जैसी फिल्म भी बनाई हैं.
ये भी पढ़ें: 7 करोड़ में बनी इस हॉरर फिल्म ने 10 दिनों में कमा डाले 750cr रुपये, प्यार और जुनून की खौफनाक कहानी है 'Obsession'
‘सनडाउन टाउन’ को लेकर भी चर्चा तेज
संदीप पटेल इस समय ‘होली फादर’ के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्म ‘सनडाउन टाउन’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं. इसका डायरेक्शन भी श्रवण तिवारी कर रहे हैं. वहीं संदीप पटेल और रीता पटेल इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसे साल 2027 में रिलीज करने की तैयारी चल रही है. कान्स में इस फिल्म को लेकर भी कई इंटरनेशनल पार्टनर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ चर्चा हुई.
संदीप पटेल ने इंटरनेशल लेवल पर ऊंचा किया इंडिया का नाम
संदीप पटेल इस समय अपनी फिल्मों के जरिए इंटरनेशल लेवल पर भारत का नाम ऊंचा कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने कान्स में कई इंटरनेशनल फिल्म कंपनियों के साथ को-प्रोडक्शन और ग्लोबल कंटेंट डेवलपमेंट को लेकर बातचीत की. संदीप इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन यानी IMPPA से भी जुड़े हुए हैं. उन्होंने कई बार इस बात पर जोर दिया है कि इंडियन फिल्ममेकर्स को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचना चाहिए.
अब कान्स 2026 में उनकी मौजूदगी इस बात का बड़ा संकेत मानी जा रही है कि आने वाले समय में इंडियन ओरिजिन के फिल्ममेकर हॉलीवुड और इंटरनेशनल सिनेमा में और बड़ा प्रभाव छोड़ सकते हैं.
रोहित या धोनी नहीं... ये है IPL फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज, अनसोल्ड रहते हुए खत्म हुआ था करियर
Highest Run Scorer In IPL Final: आईपीएल 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए नॉकआउट मैचों तक आ पहुंचा है. सीजन का पहला क्वालीफायर मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बोल्ड आर्मी ने 92 रनों से जीत दर्ज कर ली. इस जीत के साथ ही आरसीबी ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है. हालांकि, अभी फाइनल में पहुंचने वाली टीम का फैसला नहीं हुआ है. मगर, क्रिकेट के गलियारों में उस खिताबी मैच की चर्चा शुरू हो चुकी है. तो आइए इससे पहले आपको बताते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड किसके नाम पर दर्ज है?
किसके नाम पर दर्ज है IPL फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड?
इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम पर दर्ज है. सुरेश रैना ने आईपीएल के अपने आईपीएल करियर के दौरान 8 फाइनल मैच खेले. जी हां, रैना ने आईपीएल के 8 फाइनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने 249 रन बनाए. रैना का फाइनल में हाईएस्ट स्कोर 73 रनों का रहा. वहीं, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है, जिन्होंने 10 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 180 रन बनाए. तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 6 फाइनल खेले, जिसमें 174 रन बनाए.
सुरेश रैना ने IPL में कब-कब जीते फाइनल?
सुरेन रैना ने अपने आईपीएल करियर में एक दो या तीन नहीं बल्कि 8 बार फाइनल मैच खेला. 8 बार तो उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहते हुए फाइनल खेला, जिसमें चार बार टीम ने खिताबी जीत दर्ज की. 2010 में CSK ने मुंबई इंडियंस को हराकर ट्रॉफी उठाई. 2011 में आरसीबी को हराकर, 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर खिताबी जीत दर्ज की. इस तरह सुरेश रैना ने अपने आईपीएल करियर में 8 बार फाइनल मैच खेले, जिसमें चार बार उनकी टीम ट्रॉफी जीतने में सफल हुई.
IPL 2026 फाइनल में सुरेश रैना का प्रदर्शन
| साल | रन (गेंद) | परिणाम |
|---|---|---|
| 2021 | मैच नहीं खेले | चेन्नई सुपर किंग्स जीती (KKR के खिलाफ) |
| 2019 | 8 रन (14 गेंद) | चेन्नई सुपर किंग्स हारी (MI के खिलाफ) |
| 2018 | 32 रन (25 गेंद) | चेन्नई सुपर किंग्स जीती (SRH के खिलाफ) |
| 2015 | 28 रन (19 गेंद) | चेन्नई सुपर किंग्स हारी (MI के खिलाफ) |
| 2013 | 0 रन (2 गेंद) | चेन्नई सुपर किंग्स हारी (MI के खिलाफ) |
| 2012 | 73 रन (38 गेंद) | चेन्नई सुपर किंग्स हारी (KKR के खिलाफ) |
| 2011 | 8* रन (4 गेंद) | चेन्नई सुपर किंग्स जीती (RCB के खिलाफ) |
| 2010 | 57 रन (35 गेंद) + 1 विकेट | चेन्नई सुपर किंग्स जीती (MI के खिलाफ) |
| 2008 | 43 रन (30 गेंद) | चेन्नई सुपर किंग्स हारी (RR के खिलाफ) |
सुरेश रैना के IPL रिकॉर्ड
मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया. जब तक फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट का हिस्सा रही, तब-तब सुरेश रैना इसी टीम का हिस्सा रहे. हालांकि, IPL 2016 और 2017 में जब CSK पर बैन लगा था, तब रैना गुजरात लायंस में चले गए थे. मगर, फिर जब चेन्नई सुपर किंग्स पर 2 साल का बैन लग गया था, तब वह गुजरात लायंस का हिस्सा बन गए थे. मगर, फिर जब 2018 में CSK की वापसी हुई, तो फिर चेन्नई सुपर किंग्स ने वापस सुरेश रैना को अपने साथ जोड़ लिया.
सुरेश रैना ने आईपीएल में 205 मैच खेले, जिसमें 136.76 की स्ट्राइक रेट और 32.52 के औसत से 5528 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 39 अर्धशतक देखने को मिले. सुरेश रैना ने आईपीएल में 506 चौके और 203 छक्के भी जड़े.
| मैच | रन | औसत | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौके | छक्के |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 205 | 5528 | 32.52 | 136.76 | 1 | 39 | 506 | 203 |
Happy Birthday, Mahi bhai! ???? Wishing you a day as cool as your helicopter shot and as epic as your stumping skills. Have a fantastic one, brotherman ???????? @msdhoni #HappyBirthdayDhoni #Legend pic.twitter.com/g6M5MdclgN
— Suresh Raina???????? (@ImRaina) July 6, 2024
आखिरी बार कब एक्शन में दिखे थे सुरेश रैना?
15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल और आईपीएल 2022 में अनसोल्ड रहने के बाद सुरेश रैना ने इंडियन प्रीमियर लीग से भी संन्यास ले लिया था. अब रैना चैंपियंस लीग जैसे इवेंट्स में खेलते नजर आते हैं. उन्होंने 2022 में अबु धाबी टी10 लीग में डेक्कर ग्लैडिएटर्स की ओर से खेले थे.
IPL में सुरेश रैना की 5 बेस्ट पारियां
| रैंक | पारी | विरोधी टीम | साल | खास रिकॉर्ड |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 87 रन (25 गेंद) | किंग्स इलेवन पंजाब | 2014 | IPL इतिहास की सबसे विस्फोटक प्लेऑफ पारियों में से एक |
| 2 | 100* रन (53 गेंद) | किंग्स इलेवन पंजाब | 2013 | IPL करियर का इकलौता शतक |
| 3 | 73 रन (38 गेंद) | KKR | 2012 | IPL फाइनल में सबसे बड़ी पारी |
| 4 | 57 रन (35 गेंद) + 1 विकेट | मुंबई इंडियंस | 2010 | Player of the Match प्रदर्शन |
| 5 | 68* रन | KKR | 2017 | IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने |
सुरेश रैना ने IPL 2022 में लिया था संन्यास
मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने आईपीएल 2022 में आखिरी बार अपना नाम 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइज के साथ ड्राफ्ट किया था. मगर, मेगा ऑक्शन में किसी भी टीम ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई और वह आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए थे. इसके बाद ही रैना ने आईपीएल से भी संन्यास ले लिया था.
IPL फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
| रैंक | खिलाड़ी | पारियां | रन |
|---|---|---|---|
| 1 | Suresh Raina | 8 | 249 |
| 2 | MS Dhoni | 10 | 180 |
| 3 | Rohit Sharma | 6 | 174 |
| 4 | Shane Watson | 4 | 153 |
| 5 | Murali Vijay | 3 | 95 |
ये भी पढ़ें: टॉस बनेगा बॉस! IPL FINAL में RCB को चेज करना नहीं आता रास, यकीन न हो तो खुद देख लीजिए आंकड़े
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation